पर्यावरण कार्यकर्ता अफरोज शाह, जो नदी सफाई में नॉर्वे के मंत्री के साथ सह-भाग लेने के लिए हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे, किस राज्य से है?

उत्तर – महाराष्ट्र

हाल ही में नॉर्वे के अंतर्राष्ट्रीय विकास मंत्री डेग-इनगे अलस्टीन ने अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान पर्यावरण कार्यकर्ता अफरोज शाह के साथ मिठी नदी की सफाई में हिस्सा लिया। अफरोज शाह मुंबई, महाराष्ट्र के पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। उन्हें सबसे बड़े समुद्र तट सफाई अभियान के आयोजन के लिए जाना जाता है। उन्हें 2016 में ‘यूएन चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वह इससे पहले बीच पर सफाई कार्यक्रम के लिए नॉर्वे भी गए थे।

Advertisement

Comments