विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने COVID-19 को महामारी घोषित किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इससे पहले किस बीमारी को महामारी घोषित किया था?

उत्तर – H1N1 इन्फ्लूएंजा

11 मार्च, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित किया क्योंकि यह पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। वर्तमान में COVID-19 वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,26,369 है। इस वायरस के कारण अब तक 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है।
यूनाइटेड स्टेट्स सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार महामारी वह रोग है जो कई देशों में फैलता है जो बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करता है।
महामारी रोगों के इतिहास में, ब्लैक डेथ सबसे घातक था। इसके कारण 14वीं शताब्दी में 75 से 200 मिलियन से अधिक लोगों की मौत हुई थी। 2009 में फ्लू महामारी (H1N1) और 1918 इन्फ्लुएंजा महामारी (स्पेनिश फ्लू के रूप में भी जाना जाता है) हालिया महामारियां हैं।

Advertisement

Comments