हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10 मार्च, 2021
1. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम क्या है?
उत्तर – Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है, ताकि महिलाओं की उपलब्धियों और समस्याओं को उजागर किया जा सके। इस वर्ष की थीम “Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world” है।
2. हाल ही में खबर में रहा सिंगोरगढ़ किला किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश में दमोह जिले के सिंगोरगढ़ किले के संरक्षण कार्यों का उद्घाटन किया। संस्कृति मंत्रालय और राज्य के जनजातीय मामलों के विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रपति ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नवगठित जबलपुर सर्कल का उद्घाटन भी किया।
3. भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस कुलिश और आईएनएस सुमेधा ने पहली बार किस देश के बंदरगाह का दौरा किया?
उत्तर – बांग्लादेश
भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस कुलिश और आईएनएस सुमेधा हाल ही में बांग्लादेश के बंदरगाह शहर मोंगला पहुंचे। वे ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ (1971 के मुक्ति संग्राम) को मनाने के लिए बांग्लादेश का दौरा कर रहे हैं। आईएनएस सुमेधा एक स्वदेशी रूप से निर्मित अपतटीय गश्ती पोत (offshore patrol vessel) है और आईएनएस कुलिश स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल कार्वेट (guided missile corvette) है।
4. BWF स्विस ओपन सुपर 300 में किस बैडमिंटन स्टार ने स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर – कैरोलिना मारिन
ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन ने बीडब्ल्यूएफ स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने महिला एकल के फाइनल मैच में भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को 12-21, 5-21 से हराया।
5. किस टेक्नोलॉजी कंपनी ने भारत में ‘Women Will’ वेब प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है?
उत्तर – गूगल
गूगल ने भारत में एक नया ‘Women Will’ वेब प्लेटफॉर्म पेश किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं को मार्गदर्शन प्रदान करना है जो उद्यमी बनना चाहती हैं। गूगल ने ‘इंटरनेट साथी’ पहल को बंद करने की भी घोषणा की। पिछले छह वर्षों में, इस पहल ने ग्रामीण भारत में 30 मिलियन से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया है।