हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 17 अक्टूबर 2017

1. हाल ही में असम के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
असम के राज्यपाल के रूप में जगदीश मुखी को नियुक्त किया गया है| जगदीश मुखी दिल्ली के काफी अनुभवी नेता माने जाते है| मुखी दिल्ली सरकार में वित्त, योजना, उत्पाद, शुल्क कर के साथ-साथ उच्च शिक्षा मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं| मुखी को दिल्ली विधानसभा में दो बार बेस्ट एमएलए पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| मुखी को देश के सर्वश्रेष्ठ प्लानिंग मिनिस्टर के रूप में भी सम्मानित भी किया जा चुका है| मुखी ने ‘कंपनी लॉ एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस’ नामक एक पुस्तक भी लिखी है|
2. हाल ही में अंडमान व निकोबार के उप-राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अंडमान व निकोबार के उप-राज्यपाल के रूप में एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी को नियुक्त किया गया है| देवेंद्र जोशी भारत के 21वें नेवी चीफ और भारतीय नौसेना के 19वें भारतीय कमांडर भी रह चुके हैं| आईएनएस सिंधुरत्न दुर्घटना व इससे पहले हुई कई सिलसिलेवार दुर्घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इन्होनें 26 फरवरी 2014 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था| देवेंद्र जोशी ऐसा करने वाले भारत के पहले नौसेनाध्यक्ष हैं| जोशी ने सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग में 1996 से 1999 के दौरान रक्षा सलाहकार के रूप में भी सेवाएं दी है| इन्हें नौसेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है| जोशी विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विराट’, गाइडेड मिसाइल विनाशक ‘रणवीर’ और ‘आईएनएस कुठार’ की कमान भी संभाल चुके हैं|
3. हाल ही में भारत ने किन दो देशों की सीमा पर जांच-चौकियां खोली गई है?
भारत ने म्यांमार और बांग्लादेश की सीमा पर जांच-चौकियां खोली गई है| यह पूर्वी देशों के साथ निकटता को दर्शाता है| मिजोरम के लॉन्गत्लाई जिले में जोरिनपुई जांच चौकी को आव्रजन जांच चौकी बनाया गया है, जहां से लोग वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ म्यांमार से भारत में आ सकते है और भारत से म्यांमार जा सकते है| मिजोरम के लॉन्गत्लाई जिले में कावरपुइचुह जांच को अधिकृत आव्रजन जांच चौकी घोषित किया गया है| यहां से लोग वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ बांग्लादेश से भारत में आ सकते है तथा भारत से बांग्लादेश में जा सकते है|
4. “नेशनल एकेडमी ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन” क्या है?
“नेशनल एकेडमी ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन” अमेरिकी कांग्रेस द्वारा स्थापित एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी और गैर-दलीय संस्थान है| हाल ही में इसमें फेलौ के रूप में भारतीय शिक्षाविद् प्रजापति त्रिवेदी को चुना गया है| त्रिवेदी इस संस्थान में फेलौ के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय है| इस संस्थान की शुरुआत 1967 में की गई थी|
5. सौम्या स्वामीनाथन कौन है?
सौम्या स्वामीनाथन एक भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ और नैदानिक वैज्ञानिक है, जो कि तपेदिक पर अपने कार्य के लिए जानी जाती है| वर्तमान में सौम्या स्वास्थ्य भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य शोध विभाग की सचिव के पद पर कार्यरत है| हाल ही में सौम्या को संयुक्त राष्ट्र के एक उच्च स्तरीय समूह में नियुक्त किया गया है। यह समूह संगठन दुनिया भर में रोगाणुरोधी कार्यक्रम के लिए कार्य करेगा तथा यह समूह अनुभव साझा करने के साथ ही समन्वय का कार्य भी करेगा। इन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है|
6. हाल ही में ‘बॉक्सर ऑफ ईयर’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
‘बॉक्सर ऑफ ईयर’ पुरस्कार से एंथनी जोशुआ को सम्मानित किया गया है| जोशुआ ने इसी वर्ष अप्रैल में यूक्रेन के व्लादिमीर क्लिश्चको को 11वें राउंड में हराकर डब्ल्यूबीए (सुपर) हैवीवेट का खिताब जीता था। इससे पहले इन्होनें पिछले साल अगस्त में एरिक मोलिना को हराकर आईबीएफ खिताब का बचाव किया था।
7. हाल ही में वूशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में किस भारतीय खिलाडी ने गोल्ड मेडल जीता है?
वूशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में पूजा कादियान ने गोल्ड मेडल जीता है| पूजा वूशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाडी है| पूजा ने 75 किलोग्राम वर्ग के वूशु वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रूस की इवजिनिया स्टेपानोवा को हराकर गोल्ड जीता है| पूजा ने सेमीफाइनल में मिस्र की हेबा अब्देलकदर सालेह को 2-0 से हराया था।
8. “विकिलीक्स” वेबसाइट कब शुरू की गई थी?
“विकिलीक्स” वेबसाइट 4 अक्टूबर 2006 में शुरू की गई थी| यह साइट गोपनीय रूप से भेजे जाने वाले संवेदनशील दस्तावेजों को प्रकाशित करती है| ये दस्तावेज किसी सरकार के, कम्पनी के, संस्था के या किसी धार्मिक संगठन के हो सकते है| यह दस्तावेज को लीक करके उपलब्ध करवाने वाले व्यक्ति या स्त्रोत की जानकारी गुप्त रखी जाती है| इसके संस्थापक ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेट एक्टिविस्ट जूलियन असांज हैं, जो एक कंप्यूटर प्रोग्रामर और हैकर थे। साइट ने बहुत से खुलासे किए थे जिनसे अमेरिका से लेकर भारत तक हलचल मच गई थी। गोपनीय दस्तावेज उजागर करने से जूलियन असांज पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी थी। उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और दुष्कर्म का मामला दर्ज है। वर्तमान में इन्होनें इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले रखी है।
9. हाल ही में मिड ऑटम फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
मिड ऑटम फेस्टिवल चीन में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल ल्यूनर कैलेंडर के आठवें महीने के 15वें दिन मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में मूनकेक बनाए जाते है, जिसके कारण से मून फेस्टिवल भी कहा जाता है|
10. ‘स्काला दि तुर्ची’ कहाँ पर स्थित है?
‘स्काला दि तुर्ची’ इटली में स्थित है| इसे व्हाइट माउंटेन भी कहा जाता है| यह सफेद चट्टान है, जिस पर समुद्र का पानी टकराने के कारण सीढियाँ बन गई है| यह मुलायम चूना पत्थर की चट्‌टान है, जो सफेद संगमरमर जैसी दिखती है।

Advertisement

6 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 17 अक्टूबर 2017”

  1. Anish singh says:

    Good questions of Gk

  2. Anish singh says:

    Good questions of Gk

  3. Anish singh says:

    Good questions of Gk

  4. sadab khan says:

    Good questions of gk hame bahut achha laga hai

  5. sadab khan says:

    Good questions of gk hame bahut achha laga hai

  6. sadab khan says:

    Good questions of gk hame bahut achha laga hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *