हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 अक्टूबर 2017

1. हाल ही में अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में बी.डी. मिश्र को नियुक्त किया गया है| मिश्र एनएसजी कमांडो भी रह चुके है| बी.डी. मिश्रा चीन-भारत युद्ध, 1971 में मुक्ति संग्राम और पाकिस्तान के साथ 1965 की युद्ध में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं| इन्होनें नागालैंड में 1963 -1964 में नागा विद्रोह आंदोलन से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| बी.डी. मिश्रा ने 1993 में अमृतसर में भारतीय एयरलाइन्स के विमान की हाइजैकिंग के सफल बचाव अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 124 लोगों का रेस्क्यू किया गया था|
2. हाल ही में बिहार के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
बिहार के राज्यपाल के रूप में सत्यपाल मलिक को नियुक्त किया गया है| मलिक कई अहम पार्लियामेंट कमेटी के सदस्य और अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं| मलिक दो बार राज्यसभा सांसद और एक बार लोकसभा सांसद तथा यूपी विधानसभा सदस्य भी रह चुके है| मलिक केंद्रीय राज्यमंत्री (संसदीय और पर्यटन मंत्री) भी रह चुके है|
3. “वेटलैंड” क्या है?
“वेटलैंड” जटिल पारिस्थितिक प्रणालियां है, जिनमें अंतर्देशीय, तटीय और समुद्रीय प्राकृतिकवास की व्यापक श्रृंखला शामिल होती है| इनमें नम और शुष्क दोनों वातावरण की विशेषताएं पाई जाती हैं और ये अपनी उत्पत्ति, भौगोलिक स्थिति, जल वैज्ञानिक व्यवस्थाओं और अध:स्तर के आधार पर व्यापक विविधता को भी दर्शाती हैं| इनमें बाढ़ वाले मैदान, दलदल, मछली के तालाब, ज्वार की दलदल और मानव निर्मित आर्द्रभूमि शामिल हैं|
4. अपर्णा कुमार कौन है?
अपर्णा कुमार उत्तर प्रदेश की आईपीएस अधिकारी है| हाल ही में इन्होनें हिमालय की चोटी मनास्लु का सफलतापूर्वक पर्वतारोहण किया है| अपर्णा ऐसा करने वाली भारतीय महिला है| माउंट मनास्लु दुनिया की आठवीं सबसे ऊँची पर्वत चोटी है| अपर्णा माउंट एवरेस्ट भी फतह कर चुकी है| अपर्णा 7 महाद्वीपों में से 6 महाद्वीपों की सबसे ऊँची पर्वत चोटियों पर फतह हासिल कर चुकी है|
5. आंग सांग सू ची कौन है?
आंग सांग सू ची म्यामार की नेता है| हाल ही में आंग सान सू ची को दिया गया “सिटी ऑफ़ ऑक्सफ़ोर्ड” सम्मान वापस ले लिया गया है| इनसे यह सम्मान रोहिंग्या मुसलमानों की दुर्दशा पर उनके द्वारा समुचित कदम नही उठाने के कारण वापस लिया गया है| आंग सान सू ची को यह सम्मान लोकतंत्र के लिए लंबे संघर्ष करने को लेकर वर्ष 1997 में दिया गया था|
6. हाल ही में टीचिंग इनोवेशन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
टीचिंग इनोवेशन पुरस्कार से प्रो. पीसी नारायण को सम्मानित किया गया है| नारायण को यह पुरस्कार शिक्षक केन्द्रित क्लासरूम को विधार्थी केन्द्रित बनाने ऑनलाइन लर्निंग टेक्निक अपनाने के लिए दिया गया है| इन्होनें विधार्थियों के लिए 120 से ज्यादा विडियो बनाए है|
7. हाल ही में बॉस जीपी चैंपियनशिप किसने जीती है?
बॉस जीपी चैंपियनशिप महावीर रघुनाथन ने जीती है| महावीर फ़ॉर्मूला क्लास की यह यूरोपियन रेसिंग चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय रेसर है| पीएस रेसिंग टीम के महावीर 263 अंकों के साथ पहले स्थान पर ,ऑस्ट्रेलिया के जॉन लेडरमेयर 247 अंको के साथ दुसरे स्थान पर तथा इटली के सल्वातोर डि प्लानो 243 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे|
8. हाल ही में ‘धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस” कहाँ मनाया जा रहा है?
‘धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस” नागपुर में मनाया जा रहा है| यह भारतीय बौद्धों का एक प्रमुख त्यौहार है| यह त्यौहार बौद्ध अनुयायी इकट्ठा होकर प्रतिवर्ष विजयादशमी के दिन नागपुर में दिक्षाभूमि में मनाते है| इस दिन बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था| डॉ. अम्बेडकर ने जहां बौद्ध धम्म की दीक्षा ली उस भूमि को आज दिक्षाभूमि के नाम से जाना जाता है|
9. पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान कब आया था?
पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान 5 अक्टूबर 1864 में आया था| इस तूफान में 60 हजार लोगों की मृत्यु हो गई थी।इस तूफान के जाने के बाद हजारों जानें संक्रमण के कारण चली गई थी। बंगाल की खाड़ी में उठे इस तूफान से पूरा शहर और बंदरगाह तबाह हो गए थे। इसके बाद 1865 में देश में पहली बार समुद्री तूफानों के लिए चेतावनी सिस्टम बनाया गया था। कलकत्ता चेतावनी देने वाला पहला बंदरगाह है।
10. दुनिया का सबसे लंबा फ्लोटिंग वॉकवे कहाँ पर स्थित है?
दुनिया का सबसे लंबा फ्लोटिंग वॉकवे चीन के प्रांत गुइज के होंगशुई रिवर पार्क में स्थित है| यह बटरफ्लाई की शेप का वॉकवे 13.3 एकड़ में बना है। वॉकवे में दो लाख 22 हजार प्लास्टिक के इंटरलॉकिंग ब्लॉक्स हैं। हर वर्ग फीट के क्षेत्र में चार ब्लॉक लगे हैं जो 350 किलो तक का वजन उठा सकते हैं। गिनीज रिकॉर्ड ने इसे सबसे लंबा फ्लोटिंग वॉकवे घोषित किया है। वॉकवे एरिया में बोटेनिकल गार्डन भी बनाया गया है। हाल ही में फ्लोटिंग वॉकवे को टूरिस्टस के लिए खोला गया है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *