हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 16 नवंबर 2017

1. हाल ही में जाम्बिया गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
जाम्बिया गणराज्य में भारत के राजदूत के रूप में एन.जे.गैंगटे को नियुक्त किया गया है| गैंगटे 1994 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है| वर्तमान में गैंगटे विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में विश्व की पहली बिना पटरी वाली स्मार्ट ट्रेन कहाँ पर चलाई गई है?
विश्व की पहली बिना पटरी वाली स्मार्ट ट्रेन चीन में चलाई गई है| यह स्मार्ट ट्रेन फ्यूचर का ट्रांसपोर्ट है, इसे ऑटोनोमस रेल रैपिड ट्रांसिट कहते है| यह स्मार्ट ट्रेन एक बार में 300 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है| इस ट्रेन की गति 70 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित की गई है| इस ट्रेन में तीन कोच तैयार किये गए है, इन तीनों कोचों को आपस में मेट्रो की तरह जोड़ा गया है| इस ट्रेन के अंदर यात्री एक से दूसरे कोच में भी जा सकते है|
3. हाल ही में किस देश में ड्राइवरलेस बस सर्विस शुरू की गई है?
जर्मनी में ड्राइवरलेस बस सर्विस शुरू की गई है| ये इलेक्ट्रिक बस छह सीटर है| इसमें छह यात्री खड़े होकर भी यात्रा कर सकते हैं। इस बस को किसी भी आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल किया जा सकता है। इस बस को रास्तों के मुताबिक प्रोग्राम किया गया है। यह बसें 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इसकी अधिकतम गति 30 किमी प्रति घंटे की है।
4. बार्नबाय जॉयस कौन है?
बार्नबाय जॉयस ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री है| हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के उच्च न्यायालय ने दोहरी नागरिकता रखने के कारण जॉयस को सीनेटरों की संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दे दिया है| ऑस्ट्रेलिया के 116 वर्ष पुराने संविधान में सांसदों के दोहरी नागरिकता रखने पर रोक है|
5. पुनाथिल कुंजाब्दुल्ला कौन थे?
पुनाथिल कुंजाब्दुल्ला प्रसिद्ध लेखक और उपन्यासकार थे| पुनाथिल को मलयालम साहित्य में आधुनिकता के प्रमुख व्यक्तित्व में से एक माना जाता था| इन्हें “समाराकासिलाकाल” उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| इन्हें दो बार केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में फ़ॉर्मूला-1 मैक्सिकन ग्रांप्री रेस किसने जीती है?
फ़ॉर्मूला-1 मैक्सिकन ग्रांप्री रेस ब्रिटेश रेसर लुईस हैमिल्टन ने जीती है| ब्रिटिश एफ-1 रेसर लुईस हैमिल्टन 20 रेस के कॉम्पिटीशन में 18वीं रेस में ही वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। हैमिल्टन चौथी बार चैंपियन बन गए हैं।
7. हाल ही में डब्ल्यूटीए का ख़िताब किसने जीता है?
डब्ल्यूटीए का ख़िताब डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी ने जीती है| वोज्नियाकी ने डब्ल्यूटीए के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की वीनस विलियम्स को 6-4, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| वोज्नियाकी का यह इस सीजन का दूसरा ख़िताब है|
8. अन्तर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस प्रतिवर्ष 28 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस एनीमेशन फिल्मों की स्क्रीनिंग, कार्यशालाओं का आयोजन, कलाकृति और तस्वीरों का प्रदर्शन, तकनीकी प्रदर्शन और एनीमेशन की कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
9. ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में महिलाओं को सदस्य बनने की अनुमति कब दी गई थी?
ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में महिलाओं को सदस्य बनने की अनुमति 30 अक्टूबर 1957 में दी गई थी| तब पुरुषों और महिलाओं का संतुलित प्रतिनिधित्व देने की योजना बनाई गई थी| नियमों में ऐसा प्रावधान किया गया जिसके अंतर्गत खुद प्रधानमंत्री हाउस ऑफ लॉर्ड्स (लाइफ पियर्स) में लोगों के नाम चुनते थे और महारानी उनकी सदस्यता पर अंतिम फैसला ले सकती थी। वर्तमान में भारतीय संसद के दोनों सदनों में 12 प्रतिशत महिलाएं (96) है, जबकि 1951 में संसद में महिला सांसदों की संख्या मात्र पांच फीसदी ही थी|
10. इंदिरा गाँधी हत्या कब की गई थी?
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की उन्हें के अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 में गोली मारकर हत्या कर दी थी| इनकी हत्या के बाद हिंसा भड़क गई थी, जिसमे सिखों को निशाना बनाया गया था। दंगे भड़कने के बाद दिल्ली में चार से ज्यादा लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और सेना को हाई-अलर्ट पर रखा गया था|

Advertisement

6 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 16 नवंबर 2017”

  1. Ankit Panday says:

    thanks for this type of collection .i gave *****.

  2. Ankit Panday says:

    thanks for this type of collection .i gave *****.

  3. Ankit Panday says:

    thanks for this type of collection .i gave *****.

  4. suneel says:

    thanks

  5. suneel says:

    thanks

  6. suneel says:

    thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *