हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18-19 फरवरी 2018

1. हाल ही में “महात्मा गाँधी शरबत विकास” योजना कहाँ पर शुरू की गई है?
“महात्मा गाँधी शरबत विकास” योजना पंजाब में शुरू की गई है| यह योजना सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक रूप से समाज के व्यक्तित्व वर्ग को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है|
2. हाल ही में भारतीय बैंक संघ की अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय बैंक संघ की अध्यक्ष के रूप में उषा अनंतसुब्रमण्यम को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में उषा इलाहबाद बैंक में एमडी और सीईओ के पद पर कार्यरत है|
3. स्टीव विन कौन है?
स्टीव विन संयुक्त राज्य अमेरिका में रिब्पलिकन राष्ट्रीय समिति के वित्त अध्यक्ष है| हाल ही में इन्होनें अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| इन्होनें यह इस्तीफा अपने ऊपर लगे यौन दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण दिया है| विन पूर्व व्यापारिक राजनयिक डोनाल्ड ट्रम्प के राजनितिक सहयोगी बने थे|
4. दिनेश नंदन सहाय कौन थे?
दिनेश नंदन सहाय छतीसगढ़ राज्य के पहले राज्यपाल थे| दिनेश नंदन त्रिपुरा में भी राज्यपाल पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में राष्ट्रपति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
राष्ट्रपति पुरस्कार से पुलिस विभाग के आईजी जतिंदर सिंह औलख को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार विधानसभा चुनाव के दौरान सिक्योरिटी नैट सिस्टम बनाने के लिए दिया गया है|
6. लियोनेल मेसी का संबंध किस खेल से है?
लियोनेल मेसी का संबंध फुटबॉल से है| मेसी बार्सिलोना फुटबॉल टीम की तरफ से खेलते है| मेसी ने लगातार 10 सीजन में 30+ गोल किये है| मेसी यह कारनामा करने वाले एकमात्र खिलाडी है| मेसी अब तक इस सीजन के 4 टूर्नामेंट में 32 गोल कर चुके हैं।
7. ब्रिटिश सेना द्वारा लंदनडेरी के बॉगसाइड जिले में फायरिंग कब की गई थी?
ब्रिटिश सेना द्वारा लंदनडेरी के बॉगसाइड जिले में फायरिंग 30 जनवरी 1972 में की गई थी| इस फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई थी| दरअसल, करीब 7000 से 10000 लोग बिना मुकदमा चलाए हिरासत में लिए जाने की नीति के खिलाफ शांतिपूर्ण मार्च निकालकर प्रदर्शन कर रहे थे। गोलीबारी तब शुरू हुई, जब नागरिक अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे लोग परेड और मार्च पर लगे प्रतिबंध को खारिज करते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तक पहुंच गए थे। लोगों को आगे बढ़ते देख ब्रिटिश सेना ने आपा खो दिया और प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में 17 लोग घायल भी हुए थे, जिसमें एक महिला भी शामिल थी|
8. भारत की पहली जंबो ट्रेन कब शुरू की गई थी?
भारत की पहली जंबो ट्रेन 29 जनवरी 1979 में शुरू की गई थी| यह दो इंजन वाली ट्रेन थी| इस ट्रेन का नाम तमिलनाडु एक्सप्रेस रखा गया था| इसे पहली बार नई दिल्ली स्टेशन से मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया था|
9. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व सीमा शुल्क संगठन के गठन की स्मृति में मनाया जाता है| सीमा शुल्क गठन 26 जनवरी 1953 में किया गया था|
10. डेटा गोपनीयता दिवस कब मनाया जाता है?
डेटा गोपनीयता दिवस प्रतिवर्ष 28 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस ऑनलाइन कार्यों की गोपनीयता के प्रभाव पर विचार, गोपनीयता और डेटा संरक्षण के लिए अधिक से अधिक प्राथमिकता बनाने के लिए सभी कंपनियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Advertisement

9 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18-19 फरवरी 2018”

  1. kunan singh says:

    sir hindi me pdf dijya

  2. kunan singh says:

    sir hindi me pdf dijya

  3. kunan singh says:

    sir hindi me pdf dijya

  4. Rajan singh says:

    current affair ka pdf hindi me daliye

  5. Rajan singh says:

    current affair ka pdf hindi me daliye

  6. Rajan singh says:

    current affair ka pdf hindi me daliye

  7. Dharmendra says:

    Sir Current affair Hindi man

  8. Dharmendra says:

    Sir Current affair Hindi man

  9. Dharmendra says:

    Sir Current affair Hindi man

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *