हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9 मई 2018

1. हाल ही में भारत के किस शहर में ‘नून असेंबली’ पहल शुरू की गई है?
नई दिल्ली में ‘नून असेंबली’ पहल शुरू की गई है| यह पहल विटामिन डी और बच्चों के आजीवन स्वास्थ्य के लिए इसके प्रभाव के बारें में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है|
2. हाल ही में जम्मू-कश्मीर का सचिवालय जम्मू से कहाँ स्थानांतरित किया गया है?
जम्मू-कश्मीर का सचिवालय जम्मू से श्रीनगर स्थानांतरित किया गया है| गर्मियों में राजधानी जम्मू से श्रीनगर चली जाती है और 6 महीनों के बाद सर्दियों की आहट के साथ ही यह जम्मू आ जाती है| इस राजधानी बदलने की प्रक्रिया को राज्य में “दरबार मूव” के नाम से जाना जाता है|
3. “उमंग” क्या है?
“उमंग” एक मोबाइल एप है| इस एप की सहायता से अपने सदस्यों अथवा हितधारकों को विभिन्न तरह की ई-सेवाएँ उपलब्ध करवाने वाली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने नई सेवा शुरू की है|
4. हाल ही में ओएनवी साहित्य पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
ओएनवी साहित्य पुरस्कार से एम. टी. वासुदेवन नायर को सम्मानित किया गया है| नायर को यह पुरस्कार मलयालम साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है|
5. किदाम्बी श्रीकांत का संबंध किस खेल से है?
किदाम्बी श्रीकांत का संबंध बैडमिंटन से है| श्रीकांत हाल ही में विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा जारी की गई वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए है|
6. हाल ही में म्यूनिख ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
म्यूनिख ओपन का ख़िताब जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता है| ज्वेरेव ने म्यूनिख ओपन के फाइनल मुकाबले में अपने देश के फिलिप कोलश्राइबर को 6-3, 6-3 से हराकर यह ख़िताब जीता है| ज्वेरेव का यह साल का पहला और करिअर का सातवां एटीपी खिताब है। इससे पहले वे अप्रैल में मियामी ओपन का फाइनल हार गए थे। यह टूर्नामेंट क्ले कोर्ट पर खेला जाता है|
7. हाल ही में दक्षिण कोरियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप कहाँ पर आयोजित की गई है?
दक्षिण कोरियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप श्रीलंका में आयोजित की गई है| इस चैम्पियनशिप के पहले दिन भारत ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 3 कांस्य पदक जीते है|
8. हाल ही में पोलिश कॉन्स्टिट्यूशन डे परेड कहाँ पर आयोजित की गई है?
पोलिश कॉन्स्टिट्यूशन डे परेड शिकागो में आयोजित की गई है| 3 मई 1791 को पोलिश-लिथुआनिया कॉमनवेल्थ के संविधान को मान्यता मिली थी। शिकागो में मई के पहले रविवार को इसका जश्न मनाते हुए परेड निकाली जाती है जो पोलैंड के बाद सबसे बड़ी परेड है।
9. महात्मा गांधी ने आत्म-शुद्धि के लिए उपवास कब रखा था?
महात्मा गांधी ने आत्म-शुद्धि के लिए 21 दिन का उपवास 8 अप्रैल 1933 में रखा था| उपवास के दौरान गांधी जी ने कहा – या तो छुआछूत को जड़ से समाप्त करो या मुझे अपने बीच से हटा दो। यह मेरी अंतरात्मा की पुकार है, चेतना का निर्देश है। गांधी जी ने ‘हरिजन’ नामक साप्ताहिक पत्र का भी प्रकाशन किया। उन्हें एमसी राजा जैसे हरिजनों का समर्थन प्राप्त था।
10. विश्व हास्य दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व हास्य दिवस प्रतिवर्ष मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है| इस दिवस को 1998 में दुनिया भर में हंसी योग आन्दोलन के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया ने स्थापित किया था|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *