हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20-21 मई 2018

1. हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप में अमित खरे को नियुक्त किया गया है| अमित खरे 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी है| वर्तमान में अमित खरे झारखंड में अपनी सेवाएँ दे रहे है|
2. हाल ही में भारत सरकार में ट्राइबल सेक्रेटरी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत सरकार में ट्राइबल सेक्रेटरी के रूप में दीपक खांडेकर को नियुक्त किया गया है| दीपक खांडेकर मध्यप्रदेश कैडर के 1985 बैच के अधिकारी है| वर्तमान में दीपक खांडेकर योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव पद पर कार्यरत है|
3. हाल ही में किस देश में जीएसटी समाप्त करने की घोषणा की गई है?
मलेशिया में जीएसटी समाप्त करने की घोषणा की गई है| मलेशिया में 1 जून 2018 से जीएसटी समाप्त कर दिया जायेगा|
4. हाल ही में अमेरिका की ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अमेरिका की ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के निदेशक के रूप में जीना हास्पेल को नियुक्त किया गया है| जीना हास्पेल इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है|
5. हाल ही में किस राज्य में सडक दुर्धटना पीड़ितों के लिए नि:शुल्क उपचार परियोजना शुरू की गई है?
गुजरात में सडक दुर्धटना पीड़ितों के लिए नि:शुल्क उपचार परियोजना शुरू की गई है| इस परियोजना के अंतर्गत सडक हादसों में घायल व्यक्ति के सरकारी और निजी अस्पताल के पहले 48 घंटो के उपचार का वहन करेगी|
6. हाल ही में एशियाई कन्फेडरेशन के उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
एशियाई कन्फेडरेशन के उपाध्यक्ष के रूप में हिमांता बिस्वा सरमा को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में सरमा भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे है|
7. “ई-सिम” क्या है?
“ई-सिम” इंबेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल है| यह तकनीक सॉफ्टवेयर के जरिए काम करती है, जिसे फोन में इनस्टॉल कर दिया जाता है| वर्तमान में इस तकनीक का उपयोग स्मार्टवॉच में किया जा रहा है, लेकिन इस तकनीक को अब समार्टफोन पर रोल-ऑउट कर दिया जाएगा, जिससे यूजर्स केवल सॉफ्टवेयर के जरिए टेलीकॉम सेवाएं ले सकेंगे| इसके अलावा एक ऑपरेटर से दूसरे ऑपरेटर में स्विच करने में भी आसानी होगी|
8. “लूप” क्या है?
“लूप” परिवहन की एक तकनीक है, जिसमें बड़े-बड़े पाइपों के अंदर वैक्यूम या निर्वात जैसा माहौल तैयार कर वायु की अनुपस्थिति में पॉड जैसे वाहन में बैठकर 1000 से 1300 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा की जा सकती है|
9. रॉबिंसन केनो का संबंध किस खेल से है?
रॉबिंसन केनो का संबंध बेसबॉल से है| रॉबिंसन केनो डोमिनिकन रिपब्लिक मूल के अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी है| रॉबिंसन मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) के ऑल स्टार टीम में 8 बार चुने जा चुके हैं। हाल ही में इन्हें डोपिंग में दोषी पाये जाने के कारण इन पर 80 मैचो का प्रतिबंधित लगाया गया है|
10. हाल ही में श्री जयदेव राष्ट्रीय युवा प्रतिभा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
श्री जयदेव राष्ट्रीय युवा प्रतिभा पुरस्कार से कत्थक नृत्यांगना अनिंदिता अनाम को सम्मानित किया गया है| अनाम को यह पुरस्कार अमेरिका में कत्थक नृत्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिया गया है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *