हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 31 मई 2018
1. हाल ही में भारत ने किस देश में अपना दूसरा आईटी कॉरिडोर आरंभ किया है?
भारत ने चीन में अपना दूसरा आईटी कॉरिडोर आरंभ किया है| इस आईटी कॉरिडोर का नाम, डिजिटल संयुक्त अवसर प्लाज़ा प्लेटफार्म (SIDCOP) रखा गया है| इस आईटी कॉरिडोर को चीन में स्थापित करने का उद्देश्य भारतीय आईटी कंपनियों को वृहद चीनी बाजार में सहज पंहुच दिलवाना है|
2. हाल ही में बारबोडास के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
बारबोडास के प्रधानमंत्री के रूप में मिया मोटले को नियुक्त किया गया है| मोटले बारबोडास में प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला है| बारबोडास कैरिबियाई द्वीप में स्थित एक देश है|
3. हाल ही में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के निदेशक के रूप में प्रो. एससी शर्मा को नियुक्त किया गया है| राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद एक संस्थान है जो भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों का आकलन तथा प्रत्यायन (मान्यता) का कार्य करती है। इसकी स्थापना 1994 में की गई थी|
4. हाल ही में ‘एयर एंड स्पेस म्यूज़ियम’ के डायरेक्टर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
‘एयर एंड स्पेस म्यूज़ियम’ के डायरेक्टर के रूप में एलन स्टोफन को नियुक्त किया गया है| इस म्यूजियम में विमानन क्षेत्र के इतिहास की जानकारियां मिलती है| यह दुनिया का सबसे बड़ा विमानन म्यूजियम है| इस म्यूजियम की तरफ से चार तरह की फेलोशिप उन लोगों को दी जाती है, जो विमानन प्रोद्यौगिकी में शोध करना चाहते हैं। इस म्यूजियम को 1946 में वाशिंगटन में स्थापित किया गया था|
5. “नाटो” क्या है?
“नाटो” उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन एक सैन्य संगठन है| नाटो के सभी सदस्यों की संयुक्त सैन्य खर्च दुनिया के रक्षा व्यय का 70% से अधिक है, जिसका संयुक्त राज्य अमेरिका अकेले दुनिया का कुल सैन्य खर्च का आधा हिस्सा खर्च करता है| इसमें ब्रिटेन, फ़्रांस, जर्मनी और इटली मात्र 15% खर्च करते है| इसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 में की गई थी| इसका मुख्यालय ब्रुस्लेस, बेल्जियम में स्थित है| हाल ही में कोलंबिया नाटो में शामिल होने वाला पहला लैटिन अमेरिकी देश है|
6. गीता कपूर कौन थी?
गीता कपूर भारतीय फिल्म अभिनेत्री थी| इन्होनें 100 से अधिक फिल्मों में काम किया था| इन्हें “पाकीजा” और “रजिया सुल्तान” फिल्म में निभाये गए किरदार के लिए जाना जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में वैश्विक पवन उर्जा शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
वैश्विक पवन उर्जा शिखर सम्मेलन जर्मनी के हैम्बर्ग में आयोजित किया गया है| पवन ऊर्जा से संबंधित इस सम्मेलन में 1400 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है| यह विश्व का सबसे बड़ा पवन ऊर्जा कार्यक्रम है, इस शिखर सम्मेलन को आयोजित करने का उद्देश्य नेटवर्क, व्यापार एवं दुनियाभर में लोगों के बीच पवन ऊर्जा का प्रसार करना है| पवन ऊर्जा उत्पादन करने के हिसाब से भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है| भारत में चीन के बाद 33 जीडब्ल्यू पवन ऊर्जा उत्पादित की जाती है| भारत से पहले चीन, अमेरिका एवं जर्मनी का स्थान आता है|
8. रक्षा अधिग्रहण परिषद की स्थापना कब की गई थी?
रक्षा अधिग्रहण परिषद की स्थापना 11 अक्टूबर 2001 में की गई थी| इस परिषद की स्थापना रक्षा मंत्रालय के तहत एक व्यापक संरचना, रक्षा खरीद योजना प्रक्रिया के समग्र मार्गदर्शन के लिए गठित की गई थी| रक्षा अधिग्रहण परिषद को स्थापित करने का उद्देश्य मांग की गई क्षमताओं के संदर्भ में सशस्त्र बलों के अनुमोदित आवश्यकताओं की शीघ्र खरीद, और आवंटित बजटीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करके, निर्धारित समय सीमा को सुनिश्चित करना है|
9. संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस कब मनाया जाता है?
संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस प्रतिवर्ष 29 मई को मनाया जाता है| यह दिवस युद्ध से तबाह देशों और समाज में शांति और सुरक्षा स्थापित करने कि दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं के कार्य की सराहना तथा सम्मान में मनाया जाता है| संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस-2018 का विषय “संयुक्त राष्ट्र शांतिकर्मी: 70 साल की सेवा और बलिदान” रखा गया है|
10. बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की हत्या कब की गई थी?
बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की हत्या 30 मई 1981 में की गई थी| सरकार के खिलाफ विद्रोह करने वाले कुछ सैनिकों ने उस सरकारी गेस्ट हाउस पर हमला कर दिया था, जिसमें राष्ट्रपति रहमान ठहरे हुए थे। गेस्ट हाउस में शोर- शराबा सुनकर जब रहमान ने अपने कमरे का दरवाजा खोला तो उन्हें गोली मार दी गई। इस गोलीबारी में आठ लोग मारे गए थे, जिनमें राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी और एक हमलावर भी शामिल था। ऐसा माना जाता है कि ये हत्याएं सैनिक विद्रोह का हिस्सा थीं। विद्रोहियों के नेता मेजर जनरल मंजूर ने तख्तापलट की कोशिश इसलिए की थी, क्योंकि वो ढाका से एक कम महत्वपूर्ण जगह पर किए गए अपने तबादले से नाराज थे। राष्ट्रपति रहमान की हत्या के बाद विद्रोहियों ने एक क्रांतिकारी समिति बनाने की घोषणा की थी, पर वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए थे|