हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 जून 2018

1. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के किस राज्य के ताजा फलों और सब्जियों के आयात पर प्रतिबंध लगाया है?
संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के केरल राज्य के ताजा फलों और सब्जियों के आयात पर प्रतिबंध लगाया है| संयुक्त अरब अमीरात ने निपाह वायरस के संक्रमण के कारण केरल के ताजा फलों और सब्जियों के आयात पर प्रतिबंध लगाया है|
2. हाल ही में भारतीय सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख के रूप में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की रणनीति में अहम भूमिका निभाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को नियुक्त किया गया है| भारतीय सेना ने उड़ी आतंकी हमले के बाद 29 सितंबर 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
3. “यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड” क्या है?
“यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड” संयुक्त राज्य अमेरिका के सशस्त्र बलों की एक एकीकृत लड़ाकू टुकड़ी है, जो भारत-एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए जिम्मेदार है| इस क्षेत्र में होने वाले सैन्य ऑपरेशन के लिए इसी टुकड़ी को भेजा जाता है| यह अमेरिका की सबसे बड़ी सैन्य कमांड भी है, क्योंकि यह लगभग 100 मिलियन स्क्वायर मील में फैले क्षेत्र की रक्षा का जिम्मा संभालती है| यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड का कमांडर, अमेरिकी रक्षा मंत्री के माध्यम से अमेरिकी राष्ट्रपति को रिपोर्ट करता है| इस कमांड को अमेरिकी पैसिफिक सेना, अमेरिकी पैसिफिक फ्लीट, अमेरिकी पैसिफिक वायु सेना, अमेरिकी पैसिफिक समुद्री सेना, अमेरिकी सेना जापान, अमेरिकी सेना कोरिया, विशेष संचालन कमांड कोरिया, और विशेष संचालन कमांड पैसिफिक द्वारा सहायता दी जाती है| हाल ही में यूएस पैसिफिक कमांड का नाम बदलकर यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड रखा गया है|
4. संगीता बहल कौन है?
संगीता बहल जम्मू कश्मीर की उद्यमी और पूर्व मॉडल है| हाल ही में इन्होनें विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवेरेस्ट को दो शेरपाओं की मदद से फतह की है| संगीता बहल ऐसा करने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला बन गई है|
5. विकास गौड़ा का संबंध किस खेल से है?
विकास गौड़ा का संबंध डिस्कस थ्रो से है| विकास गौड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय खिलाडी है| इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इन्होनें डिस्कस थ्रो से संन्यास की घोषणा की है|
6. हाल ही में गालुंगन उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
गालुंगन उत्सव इंडोनेशिया में मनाया जा रहा है| यह उत्सव इंडोनेशिया में रहने हिंदू धर्म के लोग मनाते है| इस दिन लोग मंदिरों में जाकर धरती की रचना के लिए भगवान का शुक्रिया करते हैं।
7. हाल ही में लास्ट स्कूल बेल सेरेमनी कहाँ पर मनाई जा रही है?
लास्ट स्कूल बेल सेरेमनी बेलारूस की राजधानी मिन्सक में मनाई जा रही है| यह सोवियत देशों की एक परंपरा है जिसमें स्कूल के आखिरी दिन स्टूडेंट्स नाच-गाकर मस्ती करते हैं। इसमें लड़कियां ट्रेडिशनल यूनिफॉर्म नहीं पहनती जबकि लड़कों के लिए ऐसा करना जरूरी होता है।
8. हाल ही में वेसाक दिवस किस देश में मनाया जा रहा है?
वेसाक दिवस इंडोनेशिया में मनाया जा रहा है| यह दिवस बुद्ध के जन्म, ज्ञान और परिनिर्वाण के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है| इस दिन पर सुख-शांति की कामना के लिए लालटेन उड़ाई जाती है|
9. विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व तंबाकू निषेध दिवस प्रतिवर्ष 31 मई को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व के लोगों को तंबाकू मुक्त और स्वस्थ बनाने के लिये तथा सभी स्वास्थ्य खतरों से बचाने के लिये तंबाकू चबाने या धुम्रपान के द्वारा होने वाले सभी परेशानियों से बचाने उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस का विषय “तंबाकू और ह्रदय रोग” रखा गया है|
10. क्वेटा में भूकंप कब आया था?
क्वेटा में भूकंप 31 मई 1935 में आया था| इस भूकंप में 30 हजार से ज्यादा लोगो की मृत्यु हो गई थी| यह भूकंप इतना भयंकर था कि भूकंप के तीन मिनट बाद तक उसके झटके महसूस किये गए थे| यह दक्षिण एशिया में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकंप में से एक था। इसका केंद्र ब्लूचिस्तान के अली जान में 15 किमी की गहराई में था|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *