हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 29 जून 2018

1. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में के. विजय कुमार को नियुक्त किया गया है| विजय कुमार वर्तमान में केन्द्रीय सुरक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के पद पर कार्यरत है| विजय कुमार तमिलनाडु कैडर के 1975 बैच के आईपीएस अधिकारी है| विजय कुमार को हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था। विजय कुमार 1998 से 2001 के बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक तथा 2010 से 2012 के बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है|
2. हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक के रूप में अरिजीत बासु को नियुक्त किया गया है| बासु एसबीआई के विभिन्न सर्किलों के बैंक कार्यालयों में अपनी सेवाएँ दे चुके है|
3. किंग जोंग पिल कौन थे?
किंग जोंग पिल दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ख़ुफ़िया एजेंसी के संस्थापक थे| किम जोंग-पिल ने ‘कोरियन सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी’ का गठन किया था। पिल ने दो बार दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. “OPEC” क्या है?
“OPEC” (Organization of the Petroleum Exporting Countries) पेट्रोलियम उत्पादक देशों का संगठन है| इस संगठन में 14 देश शामिल है| इसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में स्थित है| यहाँ पर सदस्य देशों के तेल मंत्रियों की समय-समय पर बैठक आयोजित की जाती है| “OPEC” संगठन की स्थापना 1960 में की गई थी|
5. हाल ही में अमेरिका और किस देश के मध्य 2+2 डायलॉग आयोजित किया जा रहा है?
अमेरिका और भारत के मध्य 2+2 डायलॉग आयोजित किया जा रहा है| इस डायलॉग में द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर विचार-विमर्श किया जायेगा|
6. फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड किस खिलाडी के नाम है?
फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के नाम है| क्लोस ने चार विश्व कप में 16 गोल किए है। इन्होनें फीफा विश्व कप में कुल 24 मैच खेले है। दूसरे नंबर पर ब्राजील के रोनाल्डो हैं, जिन्होंने 19 मैचों में 15 गोल किए हैं।
7. हाल ही में सान जुआन फेस्टिवल किस देश में मनाया जा रहा है?
सान जुआन फेस्टिवल स्पेन में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल संत जॉन की याद में मनाया जाता है| इसमें घोड़ों की रेस में लोगों की भीड़ घोड़ो को थपथपाने के लिए इकट्ठा होती है| इनकी मान्यता है कि ऐसा करने के इनके दुख-दर्द दूर होते है|
8. भारत में डिस्पोजल प्लास्टिक बैग पर सबसे पहले कहाँ पर प्रतिबंध लगाया गया था?
भारत में डिस्पोजल प्लास्टिक बैग पर सबसे पहले सिक्किम में प्रतिबंध लगाया गया था| सिक्किम में 1998 में, डिस्पोजल प्लास्टिक बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगाया गया था|
9. संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस प्रतिवर्ष 23 जून को मनाया जाता है| यह दिवस सभी कर्मचारियों के अमूल्य योगदान को चिन्हित करने और एक बेहतर दुनिया बनाने के प्रशासकीय प्रयास के लिए मनाया जाता है|
10. चीन में पहला टूथब्रश कब बनाया गया था?
चीन में पहला टूथब्रश 26 जून 1498 में बनाया गया था| पहली बार आधुनिक टूथब्रश के पहले मॉडल का चीन के एक राजा ने पेटेंट करवाया था|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *