हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 सितंबर, 2018

1. भारत का पहला ‘स्मार्ट फेन्स’ पायलट प्रोजेक्ट किस सीमा के साथ शुरू किया गया?
उत्तर – पाकिस्तान सीमा
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के पहला ‘स्मार्ट फेन्स’ पायलट प्रोजेक्ट को लांच किया, इस पायलट प्रोजेक्ट को जम्मू के पलौरा में BSF हेडक्वार्टर में लांच किया गया। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य देश की सीमा सुरक्षा को दृढ़ व प्रभावशाली बनाना है। स्मार्ट फेंसिंग में निगरानी, संचार व डाटा स्टोरेज के लिए कई उपकरणों का उपयोग किया जाता है। इस पायलट प्रोजेक्ट में लेज़र-एक्टिवेटिड फेन्स (बाड़) लगायी जायेगी। इस नयी फेंसिंग प्रणाली से किसी भी मौसम में निगरानी की जा सकती है। यह प्रोजेक्ट विस्तृत एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली (CIBMS) का हिस्सा है, इसके तहत भारत सरकार ने घुसपैठ और अवैध प्रवास को रोकने के लिए दो सीमाओं को पूर्ण रूप से सील किया है।
2. USISPF के बोर्ड में किस भारतीय को शामिल किया गया है?
उत्तर – एस. जयशंकर
भारत के पूर्व विदेश सचिव डॉ. सुब्रमन्य जयशंकर भारत-अमेरिका सामरिक साझेदारी फोरम (USISPF) के बोर्ड में शामिल हुए। वर्तमान में टाटा समूह के वैश्विक कॉर्पोरेट मामले के अध्यक्ष हैं। USISPF फोरम का उद्देश भारत और अमेरिका के बीच सामरिक साझेदारी को बढ़ावा देना है। USISPF का मुख्यालय अमेरिका के वाशिंगटन में स्थित है।
3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए ‘स्टार रेटिंग’ सिस्टम लांच किया?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा सरकार ने उद्योगों द्वारा होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए ‘स्टार रेटिंग’ सिस्टम लांच किया है। इससे प्रदूषण मानकों की अनुपालना के सम्बन्ध में पारदर्शिता आएगी। इससे लोगों को यह ज्ञात होगा कि क्या उनके आस-पास स्थित उद्योग प्रदूषण मानकों की पालना कर रहे हैं अथवा नहीं? इस सिस्टम में ओडिशा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निश्चित मानकों के आधार पर उद्योगों को 1 से 5 के बीच रेटिंग दी जाएगी। इसे एनर्जी पालिसी इंस्टिट्यूट एट द यूनिवर्सिटी ऑफ़ शिकागो तथा टाटा सेण्टर फॉर डेवलपमेंट द्वारा क्रियान्वित किया जायेगा। आरम्भ में इस प्रोग्राम में 20 औद्योगिक प्लांट को शामिल किया जायेगा।
4. भारत सरकार किन बैंकों के विलय का प्रस्ताव रखा है?
उत्तर – बैंक ऑफ़ बड़ोदा, देना बैंक और विजया बैंक
भारत सरकार ने सरकारी स्वामित्व वाले बैंक विजया बैंक, देना बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ोदा के विलय का प्रस्ताव रखा है, इस विलय से तीसरे सबसे बड़े ऋणदाता का निर्माण किया जा सकता है। इस प्रस्ताव को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सुधार करने के लिए प्रस्तुत किया गया है। यह निर्णय वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में एक मंत्रीस्तरीय बैठक में लिया गया। इस विलय का एक प्रमुख कारण यह भी कि यह तीनों बैंक एक ही कोर बैंकिंग सिस्टम ‘फिनेक्ल’ का उपयोग करते हैं। अब इन तीन बैंकों के बोर्ड इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करेंगे। यदि इन तीन बैंकों का विलय हो जाता है तो यह देश का तीसरा सबसे बड़ा ऋणदाता बन जायेगा। इसका कुल व्यापार लगभग 14.82 लाख करोड़ रुपये होगा। इसमें से सबसे अधिक हिस्सा 10.29 लाख करोड़ रुपये बैंक ऑफ़ बड़ोदा का है, विजय बैंक का हिस्सा 2.79 लाख करोड़ रूपए तथा देना बैंक का हिस्सा 1.72 लाख करोड़ रुपये है।
5. हाल ही में किस देश ने हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लांच की?
उत्तर – जर्मनी
जर्मनी में हाल ही में हाइड्रोजन से चलने वाली रेल लांच की गयी। इस नयी कोराडिया आईलिंट ट्रेन का निर्माण फ़्रांसिसी TVG निर्माता अल्स्तोम द्वारा किया गया है। यह नयी ट्रेन डीजल ट्रेन के मुकाबले महंगी है परन्तु यह पर्यावरण हितेषी है। इस नयी ट्रेन में एक हाइड्रोजन टैंक तथा छत पर फ्यूल सेल हैं, यह जल और हाइड्रोजन की सहायता से विद्युत उत्पन्न करेंगे। इसमें उत्पन्न की गयी अतिरिक्त उर्जा को लिथियम आयन बैटरी में स्टोर किया जायेगा। यह रेल एक टैंक से ही 1000 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। दो कोराडिया आईलिंट रेलों को जर्मनी के कक्सहेवन और ब्क्स्टेह्युड नगरों के बीच चलाया जायेगा। 2021 तक जर्मनी लोअर सैक्सनी क्षेत्र में 14 अन्य हाइड्रोजन रेलें शुरू करेगी।
6. CSRI द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पारिवारिक व्यवसाय के मामले में भारत का रैंक कौन सा है?
उत्तर – तीसरा
क्रेडिट सुइस्से फेमिली 100 रिपोर्ट के अनुसार पारिवारिक व्यवसाय के मामले में भारत का रैंक तीसरा है। भारत में 111 पारिवारिक कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 839 अरब डॉलर है। 2006 से इन कंपनियों ने 13.9% प्रति शेयर का रिटर्न दिया है। इस रिपोर्ट को क्रेडिट सुइस्से अनुसन्धान संस्थान द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस सूची में पहले स्थान पर चीन तथा दूसरे स्थान पर अमेरिका है।
7. “काशी: सीक्रेट ऑफ़ द ब्लैक टेम्पल” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – विनीत बाजपाई
“काशी: सीक्रेट ऑफ़ द ब्लैक टेम्पल” पुस्तक के लेखक विनीत बाजपाई हैं, इस पुस्तक को हाल ही में नई दिल्ली में लांच किया गया। यह पुस्तक हड़प्पा ट्राइलॉजी की तीसरी व अंतिम पुस्तक है। इस पुस्तक में एक खोई हुई सभ्यता की कहानी है। इन तीन पुस्तकों में इतिहास, मिथ, कल्पना तथा अपराध जैसे तत्वों का समावेश है। इस श्रृंखला की दो अन्य पुस्तकें “हड़प्पा: कर्स ऑफ़ द ब्लड रिवर” और “प्रलय : द ग्रेट डेल्यूज ” हैं।
8. पहले अंतर्राष्ट्रीय मकोम संगीत समारोह का आयोजन कहाँ पर किया गया?
उत्तर – उज्बेकिस्तान
पहले अंतर्राष्ट्रीय मकोम संगीत समारोह का आयोजन उज्बेकिस्तान में किया गया है। इस उत्सव का उद्घाटन उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिरीज़ोयेव ने किया। इसका उद्देश्य मकोम कला को बढ़ावा देना है। मकोम एक पूर्वी संगीत प्रणाली है, इसमें तार वाले वाद्य यंत्र को उपयोग किया जाता है।
9. अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस 2018 की थीम क्या है?
उत्तर – कीप कूल एंड कैरी ऑन : द मोंट्रियल प्रोटोकॉल
अंतर्राष्ट्रीय ओजोन संरक्षण दिवस (विश्व ओजोन दिवस) को प्रत्येक वर्ष 16 सितम्बर को मनाया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ओजोन संरक्षण दिवस की थीम “कीप कूल एंड कैरी ऑन : द मोंट्रियल प्रोटोकॉल” है। इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 19 दिसम्बर, 1994 में की गयी थी। इसी दिन 1987 में मोंट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किये गये थे। इसका उद्देश्य ओजोन परत के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना तथा इसकी संरक्षण के लिए समाधान ढूंढना है। ओजोन परत गैस की एक सुरक्षा परत है, यह पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है। इस परत में ओजोन (O3) की काफी अधिक मात्र पायी जाती है। क्लोरोफ्लोरोकार्बन,हेलॉन तथा कार्बनटेट्राक्लोराइड जैसे तत्त्व ओजोन परत के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं।
10. माउंट एवेरस्ट मैत्री युद्ध अभ्यास का आयोजन किन दो देशों के बीच किया जा रहा है?
उत्तर – नेपाल और चीन
नेपाल-चीन के बीच संयुक्त संयुक्त सैन्य अभ्यास माउंट एवेरेस्ट मैत्री युद्ध अभ्यास (सागरमाथा मैत्री-2018) की शुरुआत चीन के सिचुआन प्रांत में हुई, यह इस सैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण है। यह युद्ध अभ्यास 12 दिन तक चलेगा, इस युद्ध में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन और आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण पर बल दिया जायेगा। माउंट एवेरेस्ट को नेपाली भाषा में सागरमाथा कहा जाता है। यह चीनी सेना के साथ नेपाली सेना का दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास है। इससे पहले 2017 में नेपाल और चीन की सेनाओं के बीच काठमांडू के महाराजगंज में सैन्य अभ्यास किया गया था|

Advertisement

6 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 सितंबर, 2018”

  1. pramod yadav says:

    corrent

  2. Ankush rawat says:

    Good

  3. Akanksha Pandey says:

    Very good

  4. Ankush kushwaha says:

    Very nice

  5. Dharmendra singh Lodhi says:

    Very good

  6. Chhaya nayak says:

    Helpful tha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *