हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 अक्टूबर, 2018
1. विश्व ट्रामा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 17 अक्टूबर
17 दिवस को विश्व ट्रामा (आघात) दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु की बढ़ती दर, चोट के कारण होने वाली मृत्यु तथा अक्षमता तथा इसे रोकने के लिए प्रयास के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस में दुर्घटना के कारण घायल लोगों के जीवन को बचाने के लिए आवश्यक कदम तथा दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु को रोकने पर बल दिया जाता है। ट्रामा (आघात) सड़क दुर्घटना, आगजनी, गिरने, हिंसा इत्यादि के कारण हो सकता है।
2. 12वीं एशिया-यूरोप बैठक(ASEM) की थीम क्या है?
उत्तर – वैश्विक चुनौतियों के लिए वैश्विक साझेदार
18 अक्टूबर, 2018 को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में एशिया-यूरोप बैठक शिखर सम्मेलन का 12वां संस्करण शुरू हुआ। इस शिखर सम्मेलन में प्रतिभागी देशों द्वारा कनेक्टिविटी, व्यापार, निवेश, धारणीय विकास, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा तथा साइबर स्पेस सम्बन्धी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
ASEM में एशिया और यूरोप से 51 देश वार्ता में हिस्सा लेते हैं। इसकी स्थापना 1 मार्च 1996 में की गयी थी, इसके पहले सम्मेलन का आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में की गयी थी। ASEM विश्व की 62.3% जनसँख्या, 57.2 जीडीपी तथा विश्व के 60% व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है। इस सम्मेलन में राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
3. काल्पनिक रचना के लिए मैन बुकर पुरस्कार 2018 किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – एना बर्न्स
नॉर्दर्न आयरलैंड की लेखिका एना बर्न्स ने मैन बुकर पुरस्कार 2018 जीता। एना बर्न्स को उपन्यास “मिल्कमैन” के लिए मैन बुकर पुरस्कार दिया गया। यह मैन बुकर पुरस्कार का 50वां संस्करण है। वे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने वाली पहली नॉर्दर्न आयरलैंड की लेखिका हैं। एना बर्न्स का जन्म 1962 में बेलफ़ास्ट में हुआ था। वे एक लेखिका हैं, उनका पहला उपन्यास “नो बोन्स” था, इसके लिए 2001 में उन्हें विनिफ्रेड होल्टबी मेमोरियल प्राइज से सम्मानित किया गया था। 2018 में उन्हें उनके उपन्यास “मिल्कमैन” के लिए मैन बुकर प्राइज प्रदान किया गया।
4. हाल ही में युवा ओलिंपिक 2018 में भारत के लिए तीरंदाजी में पहला स्वर्ण पदक किसने जीता?
उत्तर – आकाश मलिक
युवा ओलिंपिक खेल 2018 में 15 वर्षीय आकाश मलिक ने तीरंदाजी में रजत पदक जीता, यह युवा ओलिंपिक खेलों में तीरंदाजी में भारत का पहला रजत पदक है। वे फाइनल में अमेरिका के ट्रेंटन कॉव्लेस से 0-6 से हारे। आकाश मलिक हरियाणा के निवासी है, वे स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र हैं। 2014 में आकाश ने मिनी नेशनल (अंडर-14) तीरंदाजी चैंपियनशिप में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अतिरिक्त उन्होंने यूथ ओलंपिक्स के क्वालीफाइंग इवेंट्स में स्वर्ण पदक जीता था।पिछले वर्ष आकाश मलिक ने एशिया कप स्टेज-I में एक स्वर्ण पदक तथा एशिया कप स्टेज-II में एक रजत तथा दो कांस्य पदक जीते थे। दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप में आकाश ने पिछले वर्ष कांस्य पदक जीता था।
5. विश्व आर्थिक फोरम द्वारा जारी विश्व प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत का स्थान कौन सा है?
उत्तर – 58वां
हाल ही में विश्व आर्थिक फोरम ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट में भारत को 58वां स्थान प्राप्त हुआ, भारत का स्कोर 62 है। पिछले वर्ष की मुकाबले भारत ने पांच स्थान को छलांग लगाई है, यह G-20 देशों के बीच सबसे अधिक वृद्धि है।
इस रिपोर्ट में 140 देशों की अर्थव्यवस्थाओं को 98 मानकों तथा उत्पादकता के 12 स्तंभों पर मापा गया है। इस सूची में 85.6 के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है। इस सूची में सिंगापुर दूसरे (83.5), जर्मनी तीसरे (82.8), स्विट्ज़रलैंड चौथे (82.6), जापान पांचवें (82.5), नीदरलैंड छठवें (82.4) हांगकांग सातवें (82.3), यूनाइटेड किंगडम आठवें (82), स्वीडन नौवें (81.7) तथा डेनमार्क दसवें (80.6) स्थान पर है। हैती, यमन और चाड इस सूची में सबसे नीचे हैं।
6. हाल ही में किस जी-7 देश ने मारिजुआना के मनोरंजक उपयोग को कानूनी मान्यता दी?
उत्तर – कनाडा
कनाडा ने हाल ही में मारिजुआना के मनोरंजक उपयोग को कानूनी मंज़ूरी दे दी है, इसके साथ ही कनाडा उरुग्वे के विश्व का दूसरा देश बन गया है, जिसने मारिजुआना के उपयोग को मंज़ूरी दी है। इसके लिए द कैनाबिस एक्ट (बिल C-45) 17 अक्टूबर, 2018 से लागू कर दिया गया है। इस नियम के तहत कनाडा में जन स्वास्थ्य व सुरक्षा को मध्यनज़र रखते हुए व्यस्क कानूनी रूप से वैध कैनाबिस का उपयोग कर सकेंगे। मारिजुआना को कैनाबिस (भांग) के पौधे से प्राप्त किया जाता है। इसके कई मेडिकल तथा मनोरंजक उपयोग हैं। कनाडा में 2001 में मेडिकल उपयोग के लिए मारिजुआना के उपयोग को मंज़ूरी दी गयी थी। कनाडा जी-7 समूह का ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने मारिजुआना के मनोरंजक उपयोग को मंज़ूरी दी है। जी-7 समूह में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम तथा अमेरिका शामिल हैं।
7. हाल ही में किस देश ने विश्व के सबसे बड़े मानवरहित ड्रोन “FH-98” का सफल परीक्षण किया?
उत्तर – चीन
चीन ने 16 अक्टूबर, 2018 को विश्व के सबसे बड़े मानवरहित परिवहन ड्रोन “फ़िहोंग-98” (FH-98) की सफल उड़ान का परीक्षण किया। यह ड्रोन 1.5 टन का भार उठाने में सक्षम है। इसका परीक्षण उत्तरी चीन में बोटू नामक स्थान पर किया। इस ड्रोन का अधिकतम टेकऑफ भार 5.25 टन है। यह ड्रोन 4,500 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। यह अधिकतम 1,200 किलोमीटर की रेंज तक उड़ान भर सकता है, इसकी गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ड्रोन को चीन के परिवहन वायुयान शिफे Y5 के प्रोटोटाइप से तैयार किया गया है। इसे चाइना अकैडमी ऑफ़ एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी (CAAET) द्वारा डिजाईन किया गया है।
8. हाल ही में विश्व छात्र दिवस कब मनाया गया?
उत्तर – 15 अक्टूबर
15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसे भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने 15 अक्टूबर को “विश्व छात्र दिवस” के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।
डॉ. अवुल पाकिर जैनुलब्दीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम में हुआ था। वे भारत के 11वें राष्ट्रपति थे, वे 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। इससे पहले उन्होंने रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) तथा भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) में लगभग 4 दशकों तक वैज्ञानिक तथा साइंस एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में कार्य किया।
9. भारत का राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के तहत मंत्रिपरिषद का इस्तीफ़ा स्वीकार कर सकता है?
उत्तर – अनुच्छेद 75 (2)
हाल ही में भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत एम. जे. अकबर का इस्तीफ़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद स्वीकार किया। एम.जे. अकबर राज्य विदेश मंत्री के पद पर कार्यरत्त थे, उन पर एक महिला पत्रकार ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला पत्रकार ने इसका खुलासा #MeToo अभियान के तहत किया ।
10. भारतीय सेना “धर्मं गार्डियन-2018” नाम संयुक्त सैन्य अभ्यास किस देश की सेना के साथ करेगी?
उत्तर – जापान
भारतीय और जापानी सेनाओं के बीच पहले संयुक्त सैन्य अभ्यास “धर्म गार्डियन 2018” का आयोजन नवम्बर में मिजोरम के वैरेंगते में किया जाएगा। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 1 नवम्बर, 2018 से शुरू होगा। यह अभ्यास 2 सप्ताह तक चलेगा। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में जंगली इलाके में युधाभ्यास किया जायेगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटर-ओपेराबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा, इससे सुरक्षा सम्बन्धी चुनौतियों के सामने करने के लिए समन्वय भी बेहतर होगा। इस युद्ध अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं युद्ध की स्थिति के लिए अभ्यास करेंगी तथा युद्ध के मध्यनज़र योजना निर्माण तथा उसके क्रियान्वयन का अभ्यास भी करेंगी।
इस दौरान दोनों देशों से सुरक्षा विशेषज्ञ सेना के कार्य सम्बन्धी विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारत का प्रतिनिधित्व 6/1 गोरखा राइफल्स द्वारा किया जायेगा, जबकि जापान का प्रतिनिधित्व जापानी थलीय सुरक्षा बल की 32 इन्फेंट्री रेजिमेंट द्वारा किया जायेगा।
Your are great Sir .
You are great Sir
Amazing
Really you are great sir..
?? ???? ??? ?? ??
Very good sir
i like it sir
Very helpful for exam prepration thank you so much C. A Team
Very nice and useful current affairs.
Thanks sir.
Thanks