हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 16 जनवरी, 2019
1. भारत में थल सेना दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 15 जनवरी
भारत में 15 जनवरी को थल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर देश की रक्षा में कार्यरत्त तथा शहीद बहादुर जवानों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्ति किया जाता है।
फील्ड मार्शल के.सी. करियप्पा ने 15 जनवरी, 1949 को जनरल सर फ्रांसिस बुचर (भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ) से भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ का कार्यभार ग्रहण किया था, इसलिए 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाया जाता है।
ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार के अंतर्गत सैन्य विभाग में 1776 में भारतीय थल सेना की शुरुआत हुई है। भारतीय सेना का आदर्श वाक्य “स्वपूर्व सेवा” है। भारतीय थल सेना बाहरी तथा अन्तरिक्ष खतरों से देश की रक्षा करती है तथा देश की सीमाओं को सुरक्षित रखते हुए देश में शांति सुनिश्चित करती है। भारतीय थल सेना में 12 लाख से अधिक सक्रीय सैनिक कार्यरत्त हैं।
2. किस देश ने नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग में “फेयर वैल्यू फॉर इनोवेशन” लांच किया है?
उत्तर – अमेरिका
अमेरिका ने नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग के चौथे संस्करण में “फेयर वैल्यू फॉर इनोवेशन” नामक पहल को लांच किया है। इस पहल को यूनाइटेड स्टेट्स चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के ग्लोबल इनोवेशन पालिसी सेण्टर (GIPC) द्वारा लांच किया गया है। इससे भारत तथा विश्व में शोध, पार्टनरशिप तथा कार्यक्रम के द्वारा आर्थिक मजबूती को बल मिलेगा।
3. किस टीम ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग का पांचवा संस्करण अपने नाम किया?
उत्तर – बंगलुरु रैप्टर्स
बंगलुरु रैप्टर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग के पांचवें संस्करण को जीता। यह बंगलुरु का पहला PBL खिताब है। फाइनल में बंगलुरु ने मुंबई रॉकेट्स को 4-3 से पराजित किया। इस जीत में किदाम्बी श्रीकांत, वू जी ट्रांग, मोहम्मद अहसान और हेन्द्र सतियावान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
4. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे शकील अहमद किस खेल से सम्बंधित है?
उत्तर – रोइंग
शकील अहमद रोइंग नामक खेल से सम्बंधित है। हाल ही उन्होंने इनडोर रोइंग में 40 वर्ष से अधिक के वर्ग में एक लाख मीटर की दूरी पूरा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह कारनामा उन्होंने 10 घंटे के दौरान बनाया। इससे पहले उन्होंने 50000 मीटर का सिमुलेटेड रोइंग का रिकॉर्ड चार घंटे और 13 मिनट में बनाया था। वे FISA लेवल वन कोच भी हैं।
5. सूक्ष्म सिंचाई पर 9वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – औरंगाबाद
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 16 जनवरी, 2019 को सूक्ष्म सिंचाई पर 9वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। इस सम्मेलन की थीम “आधुनिक खेती में सूक्ष्म सिंचाई” है। यह सम्मेलन तीन दिन तक चलेगा। इस सम्मेलन में आधुनिक कृषि में सूक्ष्म सिंचाई से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। इस सम्मेलन का आयोजन केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सिंचाई पर ड्रेनेज आयोग, INCSW तथा WAPCOS लिमिटेड के साथ मिलकर किया जा रहा है। इस सम्मेलन में विकासशील तथा विकसित देश दोनों की मौजूदा समस्याओं के समाधान पर बल दिया जायेगा।
6. हाल ही सुर्खियों में रहा कोल्लाम बाईपास किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – केरल
15 जनवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में NH-66 पर 13 किलोमीटर लम्बे तथा दो लेन वाले कोल्लाम बाईपास को देश को समर्पित किया। इस बाईपास का निर्माण 352 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस बाईपास से कोल्लाम नगर में ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी तथा अलापुज़ा और तिरुवनंतपुरम के बीच की दूरी में कमी आएगी। कोल्लाम बाईपास केरल में तीन राष्ट्रीय उच्चमार्गों NH-66, NH-183 तथा NH-744 से लगता है।
7. हाल ही में भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम को किस राज्य में लांच किया गया?
उत्तर – केरल
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम “इंटीग्रेटेड स्टार्टअप काम्प्लेक्स” को लांच किया। यह काम्प्लेक्स 1.82 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ है, इसकी स्थापना केरल स्टार्टअप मिशन द्वारा की गयी है। 1000 सीटों के क्षमता वाला यह काम्प्लेक्स केरल में कोच्ची के कलामस्सेरी में स्थित है। इस काम्प्लेक्स ने जयपुर बेस्ड भामाशाह टेक्नो हब को दक्षिण एशिया के सबसे बड़े स्टार्टअप हब के रूप में पछाड़ दिया है। भविष्य में यह विश्व के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी स्टार्टअप हब “स्टेशन ऍफ़” को भी पछाड़ सकता है।
8. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने 1 मार्च, 2019 से सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगाने का फैसला लिया है?
उत्तर – पुदुचेरी
पुदुचेरी सरकार ने 1 मार्च से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उत्पादन, विक्रय तथा उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाने के निर्णय लिया है। इस निर्णय को प्रभावशाली रूप से लागू करने के लिए पुदुचेरी की सरकार व्यापारियों तथा आम लोगों के बीचजागरूकता फैलाने के लिए अभियान शुरू करेगी।
इससे पहले पड़ोसी राज्य तमिलनाडु ने भी 1 जनवरी, 2019 से सिंगल यूज़ प्लास्टिक आइटम्स पर प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय लिया था।
उद्योगपतियों का तर्क है कि प्लास्टिक ज्यादा बड़ी समस्या नहीं है, परन्तु जिस प्रकार डिस्पोजेबल प्लास्टिक को हैंडल किया जाता है वह बड़ी समस्या है। केवल डिस्पोजेबल प्लास्टिक ही पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है। इसलिए प्रतिबन्ध की बजाय इसे रेगुलेट करना चाहिए।
पुदुचेरी सरकार ने कहा है कि प्लास्टिक फ्री पुदुचेरी भविष्य की पीढ़ी के लिए एक तोहफा होगा और निर्णय पर्यावरण की दृष्टि से सार्वजनिक हित में लिया गया है।
9. वैश्विक विमानन शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – मुंबई
वैश्विक विमानन शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है, इसका उद्घाटन 15 जनवरी, 2019 को किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण तथा FICCI द्वारा किया जा रहा है। इसकी थीम “फ्लाइंग फॉर आल – एस्पेशली द नेक्स्ट 6 बिलियन” है। इस दौरान ड्रोन, एयर टैक्सी, वोलोकॉप्टर, जेट, अल्ट्रा लाइट एरियल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के नवीन कॉन्सेप्ट्स को भी प्रस्तुत किया जायेगा।
10. हाल ही में लेनिन राजेंद्रन का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?
उत्तर – फिल्म निर्माण
लेनिन राजेंद्रन मलयालम फिल्म निर्माता व फिल्म विकास कारपोरेशन के चेयरमैन थे। हाल ही उनका निधन 67 वर्ष की आयु में चेन्नई में हुआ। उनकी कुछ एक प्रसिद्ध फ़िल्में हैं : “वेनल”, “स्वाती तिरुनल”, “ तिरुदैवाथिन्ते विक्रीनलतिकल”, “माझा”, “कुलम” तथा “इदावापति” हैं।
Thanku sir nice
Nice
Thanks
Very help full for competitive exam.
Thanks a lot
It’s great and beneficial……
Nice
Thanks ir