हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8 व 9 जून, 2019
1. हाल ही में किस भारतीय को “निशान इज्जुद्दीन” पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर – नरेन्द्र मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मालदीव के सर्वोच्च सम्मान “रूल ऑफ़ निशान इज्जुद्दीन” से सम्मानित किया जायेगा। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव यात्रा 8 जून से शुरू हो रही है, गौरतलब है कि दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह श्री मोदी की पहली विदेश यात्रा है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न देशों द्वारा सम्मानित किया गया है।
नरेन्द्र मोदी
नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी युवावस्था में अपनी परिवार की सहायता के लिए चाय का स्टाल लगाते थे। वे आरंभिक जीवन में आरएसएस नामक संगठन से जुड़ गये थे। 1968 में नरेन्द्र मोदी का विवाह जशोदाबेन से हुआ था। तत्पश्चात नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न स्थानों की धार्मिक यात्रा की। इसके बाद वे गुजरात वापस आये। 1971 में श्री मोदी आरएसएस के पूर्णकालिक सदस्य बने। 1975 में आपातकाल के दौरान उन्होंने काफी सक्रिय होकर कार्य किया। 1985 में आरएसएस ने नरेन्द्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी के साथ कार्य करने के लिए तैनात किया।
नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर, 2001 से 22 मई से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। 2001 में भुज में आये भूकंप के कारण जान-माल की काफी हानि हुई। इस दौरान श्री मोदी ने उत्कृष्ठ कार्य किया। वर्ष 2002 में गुजरात में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगे हुए थे, इसके पश्चात् नरेन्द्र मोदी पर काफी प्रश्न चिन्ह खड़े हो गये थे। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच दल ने इस मामले की जांच की, इस जाँच में SIT को नरेंद्र मोदी के विरुद्ध कोई साक्ष्य नहीं मिला और उन्हें क्लीन चिट दे दी गयी। नरेन्द्र मोदी ने गुजरात को आर्थिक हब बनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
2014 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी ने किया। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 282 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया और देश में पूर्ण बहुमत वाली सरकार का निर्माण हो सका।
2. “गाँधी साइकिल रैली फॉर पीस” का आयोजन हाल ही में किस देश में किया गया?
उत्तर – सऊदी अरब
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने “गाँधी साइकिल रैली फॉर पीस” का आयोजन किया गया। इस इवेंट में 150 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस रैली को सऊदी अरब में भारत के एम्बेसडर डॉ. औसफ सईद ने हरी झंडी दिखाई।
3. विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 8 जून
प्रतिवर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य महासागरों के महत्व तथा उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना है। महासागर पृथ्वी की लगभग 70% ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। विश्व का तापमाप व जलवायु को नियमित करने में महासागरों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। महासागर भोजन तथा औषधियों के महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। महासागर तथा समुद्री जीवन पर प्रदूषण तथा मछलियों के अत्याधिक शिकार के कारण खतरा उत्पन्न हो गया है। इस वर्ष विश्व महासागर दिवस की थीम “जेंडर एंड ओशन” है, इस थीम का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है और महासागरों का प्रभावशाली संरक्षण सुनिश्चित करना है।
4. भारत ने किस देश के साथ स्पाइस बम खरीद के लिए किस देश के साथ 300 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – इजराइल
भारतीय वायुसेना ने इजराइल ने 100 से अधिक स्पाइस बम खरीदने के लिए 300 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किये हैं। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फरवरी, 2019 को जैश-ए-मुहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों पर की गयी एयरस्ट्राइक में स्पाइस बम का उपयोग किया था। इस करार के मुताबिक भारतीय वायुसेना को अगले तीन महीने में एडवांस्ड स्पाइस बम उपलब्ध करवाए जायेंगे, यह सौदे आपातकालीन शक्तियों के तहत किया गया है। स्पाइस बम की स्टैंडऑफ रेंज 60 किलोमीटर है, यह अपने लक्ष्य के अनुसार अपने मार्ग को निर्धारित करता है। इस बम का निर्माण इसरायली रक्षा कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेन्स सिस्टम्स द्वारा किया जाता है।
5. संयुक्त राष्ट्र इक्वेटर प्राइज 2019 किस भारतीय NGO को प्रदान किया गया?
उत्तर – डेक्कन डेवलपमेंट सोसाइटी
तेलंगाना के महिला संगठन डेक्कन डेवलपमेंट सोसाइटी को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का इक्वेटर प्राइज 2019 प्रदान किया गया। यह महिला किसान स्वयं का बीज भंडार तैयार कर रही हैं। इस पुरस्कार के विजेता को 10,000 डॉलर (लगभग 7 लाख रुपये) प्रदान किये जाते हैं।
6. हाल ही में थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री कौन बने?
उत्तर – प्रयुत चान ओचा
प्रयुत चान ओचा को हाल ही में थाईलैंड का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है, उन्होंने फ्यूचर फॉरवर्ड पार्टी के थानाथोर्न जुआंगरूंगरुआंगकित को पराजित किया। प्रयुत सेना के समर्थन वाली पलांग प्रचारत पार्टी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे।
7. हाल ही में किस पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश अवार्ड फॉर स्टेट्समैनशिप प्रदान किया गया?
उत्तर – जिम्मी कार्टर
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर को जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश अवार्ड फॉर स्टेट्समैनशिप प्रदान किया जायेगा। उन्हें यह सम्मान अमेरिका और चीन के बीच संबंधों को मज़बूत करने के लिए 12 जून को दिया जायेगा।
8. किस केन्द्रीय मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान का गठन किया?
उत्तर – केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय
केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान का गठन किया है, यह सम्मान प्रिंट अथवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हाउस को दिया जायेगा जिसे योग के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य किया है। इस पुरस्कार के तहत तीन श्रेणियों में 33 अवार्ड दिए जायेंगे। इस पुरस्कार में एक विशेष पदक, प्लाक, ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र दिए जायेंगे। इस पुरस्कार के लिए कवरेज की अवधि 10 जून से 25 जून है।
9. प्रथम विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब मनाया गया?
उत्तर – 7 जून
हाल ही में 7 जून, 2019 को प्रथम विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य सबके लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करना है। इस वर्ष की थीम “सेफ फ़ूड, एवरीवन्स बिज़नेस” है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसम्बर, 2018 में अंगीकृत किया गया था। विश्व में खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने खाद्य व कृषि संगठन तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन को कार्यभार सौंपा है।
10. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही ग्रेटा थनबर्ग किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर – स्वीडन
16 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग ने एमनेस्टी इंटरनेशनल का “एम्बेसडर ऑफ़ कॉनसाइंस” अवार्ड 2019 जीता, उन्हें यह सम्मान ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दिया जा रहा है
ग्रेटा थनबर्ग
ग्रेटा थनबर्ग का जन्म 3 जनवरी, 2003 को स्वीडन में हुआ था। उन्होंने स्वीडन की संसद के समक्ष पेरिस समझौते के मुताबिक कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। इसके लिए उन्होंने स्कूल न जा कर संसद के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्व के अन्य देशों में छात्रों को प्रेइर्ट किया। दिसम्बर, 2018 तक विश्व के 270 शहरों में 20,000 में स्कूलों में हड़ताल की। ग्रेटा को स्टॉकहोल्म में टेड टॉक में संबोधन देने के लिए भी आमंत्रित किया जा चुका है।
स्वीडन की 16 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग को 2019 नोबेल शांति पुरस्कार के लिए मनोनीत किया गया है। ग्रेटा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कार्य करती हैं। ग्रेटा स्कूल स्ट्राइक फॉर क्लाइमेट मूवमेंट की संस्थापक हैं। इस आन्दोलन की शुरुआत पिछले वर्ष हुई थी, जब ग्रेटा ने स्वीडिश संसद के बाहर अकेले विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर कार्य करने के लिए छात्रों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। यदि ग्रेटा इस पुरस्कार को जीत जाती हैं तो वे नोबेल शांति पुरस्कार की सबसे युवा विजेता बन जायेंगी। इससे पहले मलाला यूसुफ़जई ने 2014 में 17 वर्ष की आयु में नोबेल शांति पुरस्कार जीता था। नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा अक्टूबर, 2019 में की गयी थी।
Nice work sir I like your guidance &behiviour
you are best sir
thanku
nice sir
Thanks sir
Your the Very best sir
I read first time and like more thanks
Very nice work
Very nice, for gain more knowledge
you are the Best sir ……….thanks for giving us precious matter thank u so much