हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10 जुलाई, 2019

1. 30वें वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय स्प्रिंटर कौन हैं?
उत्तर – दुती चंद
भारतीय धाविका दुती चंद ने 30वें वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर डैश इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में स्विट्ज़रलैंड की देल पोंटे ने रजत तथा गेर्मानि की लिसा कवाई ने रजत पदक जीता। इसके साथ ही दुती चंद वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के ट्रैक व फील्ड इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला एथलीट बन गयी हैं। 30वें वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन इटली के नेपोली में किया जा रहा है।
2. प्रसिद्ध कतारागामा मंदिर किस देश में स्थित है?
उत्तर – श्रीलंका
श्रीलंका के ऐतिहासिक कतारागामा मंदिर में वार्षिक उत्सव प्रारंभ हो गया है, इसमें विभिन्न मतों के श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। कतारागामा का वर्णन स्कन्द पुराण में भी किया गया है, यह स्थान भगवान् कार्तिक के प्राचीन मंदिर के लिए प्रसिद्ध हैं।
3. असम के किस जिले में कैदियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया?
उत्तर – बोंगाईगांव
असम के बोंगाईगांव जिले में हाल ही में जेल के कैदियों के लिए तीन माह का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों को सजा की अवधि के दौरान कौशल विकास के अवसर प्रदान करना है। इस कौशल विकास कार्यक्रम के कारण जेल से रिहाई के बाद कैदियों को रोज़गार ढूँढने में आसानी होगी। कौशल विकास कार्यक्रम के अलावा कैदियों के लिए एक माह का योग प्रशिक्षण सत्र भी शुरू किया जायेगा।
4. AIFF पुरुष वर्ग में “फुटबॉलर ऑफ़ द ईयर” किसे चुना गया है?
उत्तर – सुनील छेत्री
भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री को AIFF पुरुष वर्ग में “फुटबॉलर ऑफ़ द ईयर” चुना गया है। सुनील छेत्री ने यह खिताब रिकॉर्ड 6वीं बार जीता है। सुनील छेत्री ने भारत के लिए सबसे अधिक 109 मैच खेले हैं। सुनील छेत्री के नाम 70 अंतर्राष्ट्रीय गोल हैं, वे मौजूदा समय में सक्रिय फुटबॉलरों में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय गोल करने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने केंद्र की “गवाह सुरक्षा योजना” को लागू किया?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा सरकार ने हाल ही में राज्य के उच्च न्यायालय में सूचित किया है कि राज्य सरकार ने केंद्र की “गवाह सुरक्षा योजना – 2018 का क्रियान्वयन कर दिया है।
गवाह सुरक्षा योजना 2018
इस योजना का निर्माण केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 18 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, 5 राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरणों, पुलिस तथा तीन उच्च न्यायालयों से इनपुट प्राप्त करने के बाद किया। राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) से विचार-विमर्श बाद इस योजना को अंतिम रूप दिया गया।
इस योजना का उद्देश्य गवाहों को सुरक्षा प्रदान करना है ताकि निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया का संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
6. नगर विमानन निदेशालय (DGCA) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अरुण कुमार
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अरुण को नगर विमानन निदेशालय (DGCA) का महानिदेशक नियुक्त किये जाने के लिए मंज़ूरी दी। इससे पहले वे केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार के रूप में कार्यरत्त थे।
अरुण कुमार
अरुण कुमार 1989 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अफसर हैं। वे वर्तमान समय में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत्त हैं। उन्होंने 31 मई से 9 जुलाई, 2019 तक DGCA का अतिरिक्त कार्यभार संभाला था। वे बी.एस. भुल्लर का स्थान लेंगे, बी.एस. भुल्लर 2016 से DGCA के प्रमुख थे, वे उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर हैं।
नगर विमानन निदेशालय (DGCA)
यह नागरिक विमानन के क्षेत्र में रेगुलेटरी संस्था है, यह सुरक्षा सम्बन्धी मामलों में कार्य करती है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है जबकि इसके क्षेत्रीय कार्यालय देश भर में स्थित हैं। यह केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय से सम्बंधित हैं। DGCA नागरिक एयरक्राफ्ट के पंजीकरण, हवाईअड्डों के प्रमाणीकरण तथा पायलट की लाइसेंसिंग का कार्य करता है।
7. बीएसएनएल का नया सीएमडी किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – प्रवीण कुमार पुरवार
प्रवीण कुमार पुरवार को बीएसएनएल का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। वे वर्तमान में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के सीएमडी के रूप में कार्यरत्त हैं।
8. अम्राबाद टाइगर रिज़र्व किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – तेलंगाना
वन व पर्यावरण मंत्रालय के अधीन वन सलाहकार समिति (FAC) ने हाल ही में तेलंगाना के अम्राबाद टाइगर रिज़र्व में यूरेनियम की खोज के लिए मंज़ूरी की सुझाव दिया है। संशोधित प्रस्ताव में अम्राबाद तथा उदुमिल्ला क्षेत्र में 76 किलोमीटर के क्षेत्र में यूरेनियम की खोज के लिए अनुमति मांगी गयी है।
9. हाल ही में “प्लान बी” नामक पहल के लिए भारतीय रेलवे की किस जोन को बेस्ट इनोवेशन अवार्ड प्रदान किया गया?
उत्तर – उत्तर पूर्वी सीमान्त रेलवे
उत्तर पूर्वी सीमान्त रेलवे द्वारा शुरू की गयी पहल “प्लान बी” ने भारतीय रेलवे में “बेस्ट इनोवेशन अवार्ड” जीता है। यह पुरस्कार भारतीय रेलवे द्वारा प्रदान किया जाता है, इस पुरस्कार के विजेता को प्रशस्ति पत्र तथा 3 लाख रुपये इनामस्वरुप प्रदान किये जाते हैं।
मुख्य बिंदु
“प्लान बी” के तहत रेलवे ट्रैक से जंगली हाथियों को दूर रखने के लिए एक डिवाइस से मधुमक्खियों की आवाज़ निकाली जाती है। इस डिवाइस से निकलने वाली आवाज़ 700-800 मीटर तक सुनी जा सकती है। इस प्रकार के प्रथम उपकरण का उपयोग असम के गुवाहाटी के निकट रानी रिज़र्व फारेस्ट में किया गया था। अब तक उत्तर पूर्वी सीमान्त रेलवे ने ऐसी 46 डिवाइसेस की स्थापना कर ली है। यह डिवाइस रेलवे ट्रैक से हाथियों के झुण्ड को दूर करने में बेहद कारगर है। उत्तर पूर्वी सीमान्त रेलवे के अधिकारियों के अनुसार “प्लान बी” की वजह से 2014 से जून, 2019 तक 1,014 हाथियों की जान बचायी जा चुकी है।
10. 2019 वीमेन स्टार्टअप समिट का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर – केरल
केरल स्टार्टअप मिशन द्वारा 2019 वीमेन स्टार्टअप समिट का आयोजन इंडियन वीमेन नेटवर्क के साथ मिलकर कोच्ची में किया जायेगा, इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 1 अगस्त, 2019 को किया जायेगा। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य महिला प्रोफेशनल्स को उद्यमशीलता के लिए प्रोत्साहित करना है। इस शिखर सम्मेलन में महिला प्रोफेशनल, उद्यमी, कॉर्पोरेट लीडर्स तथा स्टार्टअप फाउंडर्स हिस्सा लेंगे।

Advertisement

8 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10 जुलाई, 2019”

  1. Ankita verma says:

    Very good

    1. rohit kumawat says:

      yea really good

  2. Maheshwar Patle says:

    very nice sir

  3. jitendra says:

    nice sir ji

  4. AMAR says:

    VERY NICE

  5. Ajay Kumar Rathor says:

    Very nice sir. Wonderful

  6. SHIPRA MISHRA says:

    INCOMPARISON TO DRISHTI IAS,,,,,,,EXCELLENT WORK!

  7. Dilip Yadav says:

    Good content love you so much sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *