हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12 अगस्त, 2019
1. किस भारतीय पहलवान ने त्बिलिसी ग्रैंड प्रिक्स में 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर – बजरंग पूनिया
भारत के युवा पहलवान बजरंग पूनिया ने जॉर्जिया के त्बिलिसी ग्रैंड प्रिक्स में 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में उन्होंने ईरान के पेजमन बिअबानी को 2-0 से पराजित किया।
बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया एक सुप्रसिद्ध पहलवान हैं, उनका जन्म 26 फरवरी, 1994 को हरियाणा के झज्जर में हुआ था। गौरतलब है कि हाल ही में बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भारवर्ग में विश्व के नंबर 1 पहलवान बने हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, तत्पश्चात इसी वर्ष उन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2014 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने रजत पदक जीता। 2014 में एशियाई खेलों में उन्होंने पुनः रजत पदक जीता। 2014 एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में बजरंग पूनिया ने रजत पदक जीता। एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता 2017 में बजरंग पूनिया ने स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में बजरंग पूनिया ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त 2018 एशियाई खेलों में बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
2. हैदराबाद ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 में पुरुष युगल वर्ग का खिताब किसने जीता?
उत्तर – सौरभ वर्मा
हाल ही में हैदराबाद ओपन BWF टूर सुपर 100 टूर्नामेंट का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में भारत के सौरभ वर्मा ने सिंगापुर के लोह कीन येव जी फाइनल में पराजित का खिताब अपने नाम किया। जबकि महिला युगल वर्ग में भारत की अश्विनी पोंनाप्पा तथा एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी फाइनल में कोरिया की बैक हा ना तथा जुंग क्युंग यून से हार गयी।
विजेताओं की पूर्ण सूची
पुरुष एकल वर्ग : सौरभ वर्मा (भारत)
महिला एकल वर्ग : येओ जिया मिन (सिंगापुर)
महिला युगल वर्ग: बैक हा ना तथा जुंग क्युंग यून (दक्षिण कोरिया)
पुरुष युगल वर्ग : मोहम्मद शोहिबुल फिकरी तथा बगास मौलाना (इंडोनेशिया)
मिश्रित युगल वर्ग : हू पांग रोन तथा चियाह यी सी
3. भारतीय सेना ने किस स्थान पर “मिशन रीच आउट” लांच किया है?
उत्तर – जम्मू
भारतीय सेना ने जम्मू में “मिशन रीच आउट” लांच किया है, इसका उद्देश्य क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाये जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था। “मिशन रीच आउट” के लिए नगरोटा मिलिट्री स्टेशन में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता वाइट नाइट्स कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने की। “मिशन रीच आउट” के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाएं इस प्रकार हैं : मोबाइल मेडिकल केयर यूनिट्स, महिला मेडिकल अफसर (आवश्यकतानुसार), राशन तथा अन्य महत्वपूर्ण आपूर्ति, अस्पताल तक रोगियों को ले जाने में सहयोग करना, एटीएम, बैंक तथा अस्पताल की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
4. भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) की पहली महिला अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर – चंद्रिमा शाहा
हाल ही में प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक चंद्रिमा शाहा भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। वे 2020 से 2022 के बीच भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की अध्यक्ष होंगी। वे अजय सूद की जगह लेंगी। इससे पहले वे राष्ट्रीय इम्यूनोलोजी संस्थान, दिल्ली की निर्देशक थीं।
चंद्रिमा शाहा
चंद्रिमा शाहा राष्ट्रीय इम्यूनोलोजी संस्थान, दिल्लीमें प्रोफेसर ऑफ़ एमिनेंस हैं। इससे पहले वे राष्ट्रीय इम्यूनोलोजी संस्थान, दिल्ली की निर्देशक थीं। वे 2016 से 2018 के बीच भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की उपाध्यक्ष रहीं। वे वर्ल्ड अकैडमी ऑफ़ साइंसेज की निर्वाचित फेलो हैं।
भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी
• भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी विज्ञान की सभी शाखाओं के वैज्ञानिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली सर्वोच्च संस्था है।
• यह देश में विज्ञान को बढ़ावा देना है।
• इसकी स्थापना 1935 में की गयी थी, उस समय इसे “नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंसेज ऑफ़ इंडिया” कहा जाता है, इसका मौजूदा नाम 1970 में रखा गया था।
• इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
5. राजनीतिक रिपोर्टिंग के लिए किस भारतीय पत्रकार को 2019 प्रेम भाटिया अवार्ड से सम्मानित किया गया?
उत्तर – राजदीप सरदेसाई
इंडिया टुडे के वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई को राजनीतिक रिपोर्टिंग के लिए 2019 प्रेम भाटिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार 2019 लोकसभा चुनावों पर टिपण्णी के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार पत्रकार प्रेम भाटिया की स्मृति में प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के विजेता को 2 लाख रुपये प्रदान किये जाते हैं।
6. भारत का पहला स्वास्थ्य केन्द्रित क्रेडिट कार्ड किस बैंक ने लांच किया है?
उत्तर – RBL बैंक
RBL बैंक तथा डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफार्म प्राक्टो ने भारत का पहला स्वास्थ्य केन्द्रित क्रेडिट कार्ड लांच किया है। इसके द्वारा चौबीसों घंटे असीमित कंसल्टेशन तथा एक फुल-बॉडी चेक-अप की सुविधा भी मिलेगी। ग्राहकों को प्राक्टो सेवा जैसे ऑनलाइन दवाई आर्डर, टेस्ट तथा ऑनलाइन कंसल्टेशन इत्यादि पर पॉइंट्स भी मिलेंगे, जिन्हें बाद में रिडीम भी किया जा सकता है।
7. एशियाई उप-महाद्वीप में “मोस्ट विजिटेड” संग्रहालय कौन सा है?
उत्तर – विरासत-ए-खालसा
विरासत-ए-खालसा संग्रहालय में 20 मार्च को 20,569 लोग गये, इसके साथ ही यह एक दिन में एशियाई उप-महाद्वीप में “मोस्ट विजिटेड” संग्रहालय बन गया है। इस संग्रहालय में पंजाब तथा सिख धर्म के 550 वर्ष के इतिहास का वर्णन है। इस संग्रहालय का निर्माण पंजाब सरकार ने किया है, इसका उद्घाटन नवम्बर, 2011 में किया गया था।
8. क्लाउड टेक्नोलॉजी के लिए रिलायंस जिओ ने किस कंपनी के साथ साझेदारी की है?
उत्तर – माइक्रोसॉफ्ट
क्लाउड टेक्नोलॉजी के उपयोग के लिए रिलायंस जिओ ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है, इस साझेदारी के तथा माइक्रोसॉफ्ट के अज्योर क्लाउड को जिओ नेटवर्क परी लाया जायेगा। यह दोनों कंपनियां डाटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन, इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स इत्यादि के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगी।
9. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 12 अगस्त
12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य युवाओं से सम्बंधित सांस्कृतिक व वैधानिक मुद्दों की ओर ध्यान केन्द्रित करना है। इसके द्वारा समाज में बदलाव लाने में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करना व उन्हें इसके बारे में जागरूक किया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम “ट्रांस्फोर्मिंग एजुकेशन” है।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसम्बर, 1999 में की गयी थी। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 54/120 प्रस्ताव पारित किया था। पहली बार 12 अगस्त, 2000 को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया था। इसके लिए 8-12 अगस्त, 1998 में पुर्तगाल के लिस्बन में आयोजित World Conference of Ministers Responsible for Youth द्वारा सिफारिश की गयी थी।
पृष्ठभूमि
वर्तमान में विश्व में लगभग 1.80 युवा हैं जिनकी उम्र 10 से 24 वर्ष के बीच है। यह युवाओं की सबसे बड़ी जनसँख्या है। 2011 की जनसँख्या के अनुसार भारत में 364.66 मिलियन युवा हैं जिनकी आयु 10 से 24 वर्ष है। यह कुल जनसँख्या का 30% हैं। इस प्रकार भारत के सबसे युवा देशों में से एक है। वर्तमान में प्रत्येक 10 में से एक 1 युवा संकटग्रस्त क्षेत्र में है और 24 मिलियन युवा शिक्षा से महरूम हैं।
10. किस क्रिकेट बोर्ड ने ट्रांसजेंडर तथा लैंगिक विविधता नीति लांच की है?
उत्तर – क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नई ट्रांसजेंडर समावेशी नीति लांच की है। इसका उद्देश्य क्रिकेट में ट्रांसजेंडर लोगों को प्रोत्साहित करना है। इस नीति में ट्रांसजेंडर तथा विविध लिंगी लोगों के लिए टेस्टोस्टेरोन सीमा तय की गयी है।
Good management thanks sir
Thank you so much Sir