हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 सितम्बर, 2019

1. ऊंटों के लिए विश्व का पहला अस्पताल किस शहर में स्थित है?
उत्तर – दुबई
विश्व का पहला ऊंटों का अस्पताल दुबई में स्थित है, सेवा की मांग में वृद्धि होने के के बाद इस अस्पताल की क्षमता में 50% वृद्धि की जा रही है। यह अस्पताल ऊंटों के के लिए औषधि के अनुसन्धान व विकास का कार्य भी करता है।

2. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही ‘उम्मीद’ पहल किससे सम्बंधित है?
उत्तर – नवजात बच्चों में जेनेटिक रोग
केन्द्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में ‘उम्मीद’ (UMMID – Unique Methods of Management and treatment of Inherited Disorders) नामक पहल लांच की है, इसका उद्देश्य नवजात बच्चों में होने वाले जेनेटिक रोगों की रोकथाम करना है। इस पहल के तहत जेनेटिक रोगों के बारे में जागरूकता फैलाई जायेगी तथा अस्पतालों में इन रोगों के निदान के लिए सुविधाएं स्थापित की जायेंगी।

3. थॉमस कुक के दिवालिया हो जाने के बाद किस देश ने शांतिकाल में अपना सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है?
उत्तर – यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम ने शांतिकाल में अपना सबसे बड़ा देश-प्रत्यावर्तन ऑपरेशन शुरू किया है, इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन मैटरहॉर्न’ नाम दिया गया है। ब्रिटिश ट्रेवल फर्म थॉमस कुक के दिवालिया हो जाने के कारण 22,000 नौकरियां खतरे हैं, कंपनी के दिवालिया हो जाने के कारण विश्व भर में लगभग 6 लाख पर्यटक फंस गये हैं। थॉमस कुक कंपनी की स्थापना 1841 में थॉमस कुक नामक व्यक्ति द्वारा की गयी थी।

4. अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – शांति के लिए जलवायु क्रिया
‘प्रतिवर्ष 21 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को पहली बार 1982 में मनाया गया था। इसका उद्देश्य वैश्विक शान्ति को बढ़ावा देना है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की थीम “Climate Action for Peace” है।

5. हाल ही में एस.के. पद्मादेवी का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा की अभिनेत्री थीं?
उत्तर – कन्नड़
पद्मासेवी कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री थीं, उनका निधन बंगलुरु में 19 सितम्बर, 2019 को हुआ। वे 1960 के दशक में थिएटर में काफी सक्रीय रहीं, उन्होंने एच.एल.एन. सिम्हा तथा बल्लारी राघवाचार्य के कई नाटकों में कार्य किया। बाद में आल इंडिया रेडियो से जुड़ी और दो दशक तक ध्वनी नाटकों पर कार्य किया। उन्होंने 2016 में कर्णाटक चलनचित्र अकादमी द्वारा आर. नागेन्द्र राव पुरस्कार से सम्मानित किया था।

6. शोंडोल नृत्य किस शहर से सम्बंधित है?
उत्तर – लद्दाख
लद्दाख के नृत्य शोंडोल को गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में सबसे बड़े लद्दाखी नृत्य के रूप में शामिल किया गया। वार्षिक नारोपा उत्सव का अवसर पर 408 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में इस नृत्य को प्रस्तुत किया गया। इस नृत्य कार्यक्रम का आयोजन बौद्ध उत्सव नारोपा के अंतिम दिन किया गया, इसका आयोजन हेमिस मठ में किया गया। हेमिस मठ लद्दाख के विश्व प्रसिद्ध मठ है, इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में किया गया था।

7. राष्ट्रीय ई-असेसमेंट केंद्र का नया आयकर मुख्य आयुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – के. एम. प्रसाद
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय ई-असेसमेंट केंद्र की स्थापना राष्ट्रीय राजधानी में की गयी है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार अक्टूबर, 2019 ने कराधान की ‘फेसलेस’ तथा ‘नेमलेस’ प्रक्रिय को शुरू करना है। के.एम. प्रसाद भारतीय राजस्व सेवा के 1984 बैच के अफसर हैं, उन्हें राष्ट्रीय ई-असेसमेंट केंद्र का नया आयकर मुख्य आयुक्त नियुक्त किया गया है।

8. महिलाओं द्वारा चलाये जा रहे पारंपरिक रेस्टोरेंट के लिए किस राज्य ने PATA गोल्ड अवार्ड जीता?
उत्तर – केरल
कजाखस्तान के नूरसुल्तान में केरल टूरिज्म ने तीन PATA (Pacific Asia Travel Association) गोल्ड अवार्ड जीता। यह पुरस्कार महिलाओं द्वार कुमारकोम में चलाये जा रहे पारंपरिक रेस्टोरेंट, केरल टूरिज्म के ‘कम आउट एंड प्ले’ विज्ञान अभियान तथा केरल टूरिज्म के वेबसाइट के लिए प्रदान किये गये हैं।

9. टाइगर ट्राइंफ नामक अभ्यास का आयोजन भारत और किस देश के बीच किया जायेगा?
उत्तर – अमेरिका
अमेरिका और भारत के बीच त्रि-सेवा अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ’ का आयोजन आंध्र प्रदेश में किया जायेगा। इस अभ्यास का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तथा काकीनाडा में किया जायेगा। इसका आयोजन नवम्बर, 2019 में किया जायेगा।
यह ऐसा दूसरा अवसर होगा जब भारत थल सेना, नौसेना तथा वायुसेना सहित किसी दूसरे देश के साथ त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास करेगा, इससे पहले भारत ने 2017 में रूस के व्लादिवोस्टोक में त्रि-सेवा युद्ध अभ्यास ‘इंद्र’ में हिस्सा लिया था।

10. किस पत्रकार को हाल ही में पहले गौरी लंकेश नेशनल अवार्ड फॉर जर्नालिज्म से सम्मानित किया गया?
उत्तर – रविश कुमार
बंगलुरु में वरिष्ठ पत्रकार रविश कुमार को प्रथम गौरी लंकेश नेशनल अवार्ड फॉर जर्नालिज्म से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह सम्मान स्वतंत्रता सेनानी एच.एस. दोरेस्वामी द्वारा प्रदान किया गया।

Advertisement

3 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 सितम्बर, 2019”

  1. Maheshwar patle says:

    nice..tyx

  2. JITENDRA LEEL says:

    GOOD WORK

  3. NEERAJ NIRALA says:

    Nice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *