हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 अक्टूबर, 2019

1. नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अनूप सिंह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी अनूप कुमार सिंह को नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड (NSG) का महानिदेशक (डायरेक्टर-जनरल) नियुक्त किया है। NSG को ‘ब्लैक कैट्स कमांडो’ भी कहा जाता है। उनका कार्यकाल 30 सितम्बर, 2020 तक होगा।

2. भारत 91वीं इंटरपोल जनरल असेंबली का आयोजन कब करेगा?
उत्तर – 2022
इंटरपोल 2022 में भारत में जनरल असेंबली का आयोजन करेगा। यह इंटरपोल की 91वीं जनरल असेंबली होगी। अगस्त में गृह मंत्री अमित शाह तथा इंटरपोल के महासचिव जुरगेन स्टॉक के बीच मुलाकात हुई थी। इससे पहले भारत में 1997 में इंटरपोल की जनरल असेंबली का आयोजन किया गया था।

3. हाल ही में प्रसिद्ध चित्रकार कालिदास करमाकर का निधन हुआ, वे किस देश से थे?
उत्तर – बांग्लादेश
कालिदास करमाकर बांग्लादेश के सुप्रसिद्ध चित्रकार थे, हाल ही में उनका निधन 18 अक्टूबर, 2019 को ढाका में हुआ।

4. बलियात्रा किस राज्य का व्यापारिक मेला है?
उत्तर – ओडिशा
बलियात्रा ओडिशा के सबसे बड़े व्यापारिक मेलों में से एक है। इस उत्सव की शुरुआत 12 नवम्बर से होगी। इस आठ दिवसीय व्यापारिक मेले का आयोजन संयुक्त रूप से कटक जिला प्रशासन, जिला सांस्कृतिक परिषद् तथा कटक म्युनिसिपल कारपोरेशन द्वारा किया जायेगा।

5. वाशिंगटन में केन्द्रीय बैंक गवर्नर्स तथा G20 वित्त मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर – निर्मला सीतारमण
वाशिंगटन में केन्द्रीय बैंक गवर्नर्स तथा G20 वित्त मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किया गया। इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था के समक्ष प्रस्तुत चुनौतियों पर चर्चा की गयी।

6. परमाणु उर्जा कॉन्क्लेव 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
परमाणु उर्जा कॉन्क्लेव 2019 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस कॉन्क्लेव की थीम “Economics of Nuclear Power- Innovation towards Safer & Cost-Effective Technologies” थी। इसका आयोजन इंडिया एनर्जी फोरम द्वारा किया गया।

7. ‘माइंड मास्टर : विन्निंग लेसंस फ्रॉम ए चैंपियंस लाइफ’ पुस्तक की रचना किस खिलाड़ी ने की है?
उत्तर – विश्वनाथन आनंद
विश्वनाथन आनंद ने ‘माइंड मास्टर : विन्निंग लेसंस फ्रॉम ए चैंपियंस लाइफ’ पुस्तक की रचना की है। इस पुस्तक में विश्वनाथन आनंद ने अपनी सबसे बेहतरीन जीत तथा सबसे ख़राब हार का ज़िक्र किया है। उन्होंने इस पुस्तक में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने का विस्तृत वर्णन किया है।

8. यूरोपियन सेंट्रल बैंक का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया है?
उत्तर – क्रिस्टीन लागार्दे
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पूर्व प्रमुख क्रिस्टीन लागार्दे को यूरोपियन सेंट्रल बैंक का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वे 1 नवम्बर को मारियो द्रागी का स्थान लेंगी।

9. DANX19 अभ्यास का आयोजन भारतीय सशस्त्र बल की किस कमान के तहत किया गया?
उत्तर – अंडमान व निकोबार कमान
डिफेन्स ऑफ़ अंडमान एंड निकोबार आइलैंड्स एक्सरसाइज (DANX-19) का आयोजन 14 से 18 अक्टूबर, 2019 के दौरान किया जायेगा। इस पांच दिवसीय अभ्यास में भारतीय थल सेना, वायुसेना, नौसेना तथा तटरक्षक बल ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य द्वीपीय श्रृंखला की सुरक्षा का अभ्यास करना था।

10. 2019 मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स का आयोजन चीन के किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – वुहान
चीन के वुहान में 2019 मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स का आयोजन 18-27 अक्टूबर के बीच किया जा रहा है। इन खेलों की थीम ‘मिलिट्री ग्लोरी एंड पीस’ है। चीन में पहली बार इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों में 140 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक सैन्य अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

Advertisement

9 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 अक्टूबर, 2019”

  1. Ankita says:

    Thanks

  2. ankit sharma says:

    Thanks

  3. Archana singh says:

    Thank you so much

  4. Sharad kumar says:

    Thank u so much..

  5. Sunil says:

    Precious thanks

  6. Raju kumar says:

    Nice, Thanks

  7. Mohit Kumar says:

    Thanks

  8. pankaj prajapati says:

    thanks

  9. Surender Chauhan says:

    thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *