हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – अप्रैल 5, 2018
First Published: April 5, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. राष्ट्रमंडल खेल 2018 किस देश में आयोजित हो रहे हैं?
[A] ऑस्ट्रेलिया
[B] न्यूजीलैंड
[C] स्कॉटलैंड
[D] रूस
Show Answer
Correct Answer: A [ऑस्ट्रेलिया]
Notes:
2018 के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में हो रहा है। 2018 राष्ट्रमंडल खेल 4 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018 तक चलेंगे। यह पांचवी बार है जब ऑस्ट्रेलिया में इन खेलों का आयोजन हो रहा है। इसमें 19 खेलों में 275 प्रतियोगियाएँ होंगी। इसमें 71 देश भाग के रहे हैं। यह राष्ट्रमंडल खेलों का 21वां संस्करण है। 20वें राष्ट्रमंडल खेल ग्लासगो, स्कॉटलैंड में 2014 में और 19वें राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली, भारत में 2010 में आयोजित हुए थे।
2. राष्ट्रमंडल खेल- 2018 में भारतीय दल का ध्वजावाहक कौन है?
[A] योगेश्वर दत्त
[B] पी.वी. सिंधु
[C] मनप्रीत सिंह
[D] पंकज आडवाणी
Show Answer
Correct Answer: B [पी.वी. सिंधु]
Notes:
राष्ट्रमंडल खेल- 2018 में भारत की ध्वजा वाहक पी.वी. सिंधु हैं। पी.वी. सिंधु ने 2016 ओलंपिक में सिल्वर जीता था। 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 4 अप्रैल 2018 से 15 अप्रैल 2018 तक ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में होगा। इसमें भारत के 221 एथलीट भाग के रहे हैं। भारत अब तक कुल मिलाकर इस खेल में 155 स्वर्ण जीत चुका है।
3. तुर्की अपना पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र किस शहर में स्थापित कर रहा है?
[A] अक्कुयु
[B] इस्तांबुल
[C] अंकारा
[D] अदन
Show Answer
Correct Answer: A [अक्कुयु]
Notes:
तुर्की में पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र अक्कयु में स्थापित किया जाएगा। यह रूस की मदद से स्थापित किया जाएगा। यह रूसी परमाणु एजेंसी रोस्तोम द्वारा बनाया जाएगा। इसमें 4 यूनिट होंगी जिसमें प्रत्येक में 1200 MW ऊर्जा का उत्पादन होगा। इसकी लागत 20 अरब डॉलर है और इसमें प्रतिवर्ष 8000 घण्टे ऊर्जा का उत्पादन होगा। यह 2025 तक पूरा बनने की उम्मीद है। इसके लिए 2010 में रूस और तुर्की के बीच हस्ताक्षर किए गए थे।
4. राष्ट्रमंडल खेल- 2018 में भारत को पहला गोल्ड किसने दिलाया है?
[A] मीराबाई चानू
[B] गुरु राजा
[C] पी.वी. सिंधु
[D] पंकज आडवाणी
Show Answer
Correct Answer: A [मीराबाई चानू]
Notes:
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भारत को पहला स्वर्ण पदक मीराबाई चानू ने दिलाया है। उन्होंने 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता है। चानू ने स्नैच में 86 का स्कोर किया और क्लीन एंड जर्क में 110 स्कोर करते हुए कुल 196 स्कोर के साथ स्वर्ण जीता। स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में चानू का यह व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसमें सिल्वर मेडल मॉरीशस की मैरी हैनित्रा ने जीता। हालांकि राष्ट्रमंडल खेल 2018 भारत की तरफ से पहला पदक गुरु राजा ने जीता ।उन्होंने सिल्वर मेडल जीता।वेटलिफ्टिंग के 56 किलो वर्ग मुकालबे में गुरु राजा ने सिल्वर मेडल जीता।
5. एस. माधवन, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस राजनीतिक दल से थे?
[A] DMK
[B] AIDMK
[C] CPM
[D] TMC
Show Answer
Correct Answer: A [DMK]
Notes:
द्रविड़ मुनेत्र कणगम के राजनेता एस. माधवन का 3 अप्रैल को 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन तमिलनाडु के शिवगंगई जिले के सिंगमपुनरी जिले में हुआ। उन्होंने सी एम अन्नादुरई और एम करुणानिधि की कैबिनेट में मंत्री पद संभाला।
6. नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में देश की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी कौन सी है?
[A] भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलौर
[B] भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
[C] बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, बनारस
[D] एम्स, दिल्ली
Show Answer
Correct Answer: A [भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलौर]
Notes:
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में देश के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलौर को प्रथम स्थान मिला है। प्रौद्योगिकी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास को प्रथम स्थान मिला है। भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद को भारत का सर्वश्रेष्ठ मैनजेमेंट संस्थान घोषित किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरंडा हाउस को सर्वश्रेष्ठ कॉलेज घोषित किया गया है। बंगलौर के इंडिया यूनिवर्सिटी के नेशनल लॉ स्कूल को सर्वश्रेष्ठ कानूनी विश्वविद्यालय का दर्जा मिला है। एम्स, दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ मेडिकल विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। इस रैंकिंग का उद्देश्य शिक्षा में सुधार और प्रचार प्रसार करना है।
7. जुलियस माडा बिओ किस देश के राष्ट्रपति चुने गए हैं?
[A] ज़िम्बाब्वे
[B] सियरा लियोन
[C] दक्षिण अफ्रीका
[D] पेरू
Show Answer
Correct Answer: B [सियरा लियोन]
Notes:
जुलियस माडा बिओ अफ्रीका के देश सियरा लियोन के राष्ट्रपति चुने गए हैं।वो एर्नेस्ट बाई कोरोमा का स्थान लेंगे। वो विपक्षी पार्टी सियरा लिओन पीपुल्स पार्टी से हैं। उन्हें 51.81 प्रतिशत और उनके प्रतिद्वंद्वी सामुरा कामरा को 48.19% वोट प्राप्त हुए हैं। चुनाव 31 मार्च को हुआ और इसके नतीजे 4 अप्रैल 2018 को घोषित किए गए। वो 1996 में कुछ समय के लिए सत्ता भी संभाल चुके हैं। सियरा लियोन अटलांटिक महासागर पर पश्चिमी अफ्रीका का एक छोटा देश है।
8. भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
[A] देवेंद्र सिंह
[B] अजय सिंघानिया
[C] हेमंत बिस्वा शर्मा
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: C [हेमंत बिस्वा शर्मा]
Notes:
हेमन्त बिस्वा शर्मा भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वो एक राजनीतिज्ञ और नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलाइंस के संयोजक हैं। वो निर्विरोध भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। वो इस पद पर 4 साल तक कार्य करेंगे। उन्होंने यह जगह पिछले साल अखिलेश दास गुप्ता के पद से हटने के बाद प्राप्त की।
9. प्रसिद्ध लेखक स्टीवन बोचको का निधन हो गया। वो किस देश से थे?
[A] फ्रांस
[B] जापान
[C] रूस
[D] संयुक्त राज्य अमेरिका
Show Answer
Correct Answer: D [संयुक्त राज्य अमेरिका]
Notes:
अमेरिका के प्रसिद्ध लेखक, टेलिविजन प्रोड्यूसर स्टीवन बोचको का कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में 74 साल की उम्र में 1 अप्रैल को निधन हो गया। वो अपने प्रसिद्ध नाटक ‘हिल स्ट्रीट ब्लूज’ के लिए जाने जाते हैं।
10. गुटनिरपेक्ष आंदोलन का मध्यकालिक मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 2018 किस देश में हो रहा है?
[A] वियतनाम
[B] यूगोस्लाविया
[C] मिस्र
[D] अजरबैजान
Show Answer
Correct Answer: D [अजरबैजान]
Notes:
गुटनिरपेक्ष आंदोलन का मध्यकालिक मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 2018 अजरबैजान की राजधानी बाकू में हो रहा है। इसमें अनेक देश भाग ले रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी इसमें हिस्सा लिया। ये बैठक 4 अप्रैल 2018 को शुरू हुई जो 6 अप्रैल 2018 तक चलेगी। गुट निरपेक्ष आंदोलन उन देशों की संस्था है जो किसी भी महाशक्ति के पक्ष में नहीं हैं। इसकी स्थापना शीतयुद्ध के समय हुई थी जब अमेरिका और सोवियत संघ दोनों ही अपना प्रभाव बढ़ा रहे थे। यह आंदोलन भारत के प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासर एवं युगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप ब्रॉज़ टीटो ने शुरू किया था। इसकी स्थापना 1961 में हुई।
Very nice
Thanks. Keep visit