हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30-31 जुलाई, 2022

1. भारत में कृषि जनगणना (Agricultural Census) कितने वर्षों के अंतराल में आयोजित की जाती है?

उत्तर – 5

11वीं कृषि जनगणना (2021-22) हाल ही में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा लांच की गई। भारत में हर 5 साल में कृषि जनगणना आयोजित की जाती है और यह पहली बार है जब डेटा संग्रह स्मार्ट फोन और टैबलेट पर आयोजित किया जाएगा। कृषि जनगणना कार्यशील जोतों की संख्या और क्षेत्रफल, उनके आकार, वर्गवार वितरण, भूमि उपयोग, काश्तकारी और फसल पैटर्न आदि की जानकारी का मुख्य स्रोत है।

2. किस शिपयार्ड ने भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत (indigenous aircraft carrier) विक्रांत बनाया है?

उत्तर – कोचीन शिपयार्ड

भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा भारतीय नौसेना के लिए बनाया और डिलीवर किया गया। जहाजरानी मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के शिपयार्ड CSL ने 76% स्वदेशीकरण घटकों के साथ इस विमानवाहक पोत का निर्माण किया है। विक्रांत को भारतीय नौसेना में INS विक्रांत के रूप में शामिल किया जाएगा।

3. ताडोबा टाइगर रिजर्व (Tadoba Tiger Reserve), जिसने वैश्विक बाघ दिवस समारोह की मेजबानी की, भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – महाराष्ट्र

ताडोबा टाइगर रिजर्व (Tadoba Tiger Reserve), महाराष्ट्र ने भारत में वैश्विक बाघ दिवस समारोह की मेजबानी की। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने चंद्रपुर वन अकादमी, महाराष्ट्र में आयोजित वैश्विक बाघ दिवस 2022 समारोह में भाग लिया। वैश्विक बाघ दिवस मनाने की घोषणा 29 जुलाई, 2010 को सेंट पीटर्सबर्ग में वैश्विक स्तर पर बाघ संरक्षण और प्रबंधन पर जोर देने के लिए की गई थी।

4. किस राज्य ने भारत में पहली बार FIDE शतरंज ओलंपियाड (FIDE Chess Olympiad) की मेजबानी की?

उत्तर – तमिलनाडु

44वें FIDE शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी तमिलनाडु राज्य द्वारा किया जा रहा है। यह पहली बार है जब भारत इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। 187 देशों के खिलाड़ियों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी टीम शतरंज चैंपियनशिप चेन्नई के पास मामल्लापुरम में आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ किया

5. भारतीय नौसेना को हाल ही में किस देश से दो MH-60R मल्टीरोल हेलीकॉप्टर मिले हैं?

उत्तर – अमेरिका

भारतीय नौसेना को हाल ही में अमेरिका से दो MH-60R मल्टीरोल हेलीकॉप्टर प्राप्त हुए हैं। तीसरा हेलीकॉप्टर इस साल अगस्त में डिलीवर किया जाएगा। 2019 में, अमेरिका ने अपने विदेशी सैन्य बिक्री (FMS) कार्यक्रम के तहत भारत को 24 MH-60R मल्टी-मिशन हेलीकॉप्टरों की बिक्री को मंजूरी दी थी। MH-60R सबसे उन्नत समुद्री बहु-मिशन हेलीकॉप्टर है जो वर्तमान में उपयोग में है।

Advertisement

Comments