हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 नवंबर 2017

1. हाल ही में कजाकिस्तान ने अपना नाम रूसी लिपि से बदलकर किस लिपि में करने की योजना बनाई है?
कजाकिस्तान ने अपना नाम रूसी लिपि से बदलकर लैटिन लिपि में करने की योजना बनाई है| कजाकिस्तान ने यह कदम देश में रूसी प्रभाव को कम करने के लिए उठाया है| “यघपि “कजाख” सरकार की अधिकारिक भाषा है, लेकिन देश की कुल जनसंख्या का पांचवा हिस्सा आज भी रसियन भाषा का प्रयोग करता है| दुनिया के 70% देश लैटिन भाषा का उपयोग करते है|
2. भारत का पहला मॉलिक्यूलर ऑन्कोलॉजी लैब कहाँ पर शुरू किया गया है?
भारत का पहला मॉलिक्यूलर ऑन्कोलॉजी लैब नई दिल्ली में शुरू किया गया है| इसे दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) में शुरू किया गया है| यह भारत का पहला लैब है, जहां आधुनिक तकनीक से इस बीमारी से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जायेगा| इस लैब को टेक्सास के सबसे बड़े एमडीएसीसी के सहयोग से चलाया जायेगा|
3. मनु शर्मा कौन थे?
मनु शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार और हिंदी के सबसे बड़े उपन्यासकार थे| मनु शर्मा का उपन्यास ‘कृष्ण की आत्मकथा’ आठ खंडो में आया है, इसे हिंदी का सबसे बड़ा उपन्यास माना जाता है| मनु शर्मा ने बनारस में प्रकाशित दैनिक ‘जनवार्ता’ में प्रतिदिन एक ‘कार्टून कविता’ लिखते थे| यह इतनी मारक होती थी कि आपातकाल के दौरान इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था| इन्हें ‘यश भारती’ तथा ‘लोहिया साहित्य’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत जिन प्रारम्भिक नौ लोगों को नामित किया था उनमे मनु शर्मा भी शामिल थे| हाल ही इनका निधन हो गया है|
4. वेट्टोर पुरुषण कौन थे?
वेट्टोर पुरुषण मलयालम अभिनेता थे| इन्होनें ‘नदी नादानमेरे अवाश्यमुंड’ ,आथबूता द्वीप’, सुर्यावानाम’, इथा इनू मुथल’ नामक फिल्मों में अभिनय किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में एशियाई फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ ‘लघु फिल्म’ पुरस्कार से किस फिल्म को सम्मानित किया गया है?
एशियाई फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ ‘लघु फिल्म’ पुरस्कार से ‘द स्कूल बैग’ को सम्मानित किया गया है| यह फिल्म पृष्ठभूमि पेशावर पर आधारित है, जिसमे एक मां और उसके सात साल के बेटे की कहानी को दिखाया गया है, जो अपने जन्मदिन पर नया स्कूल बैग चाहता है, लेकिन उसकी किस्मत ने उसके लिए कुछ और तय कर रखा है| इस फिल्म में अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने मां की भूमिका निभाई है| इस फिल्म में 2014 के पेशावर में हुए उस भयावह कृत्य का वर्णन किया गया है, जिसमें आतंकियों ने सैकड़ों मासूम स्कूली छात्रों को मार दिया था|
6. हाल ही में एशियन वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल किसने जीता है?
एशियन वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन मेरीकॉम ने जीता है| मेरीकॉम ने एशियन वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में उत्तर कोरिया की किम ह्यांग मी को हराकर यह ख़िताब जीता है| मेरीकॉम इंचियोन एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं |मेरीकॉम एशियन चैंपियनशिप में पांच गोल्ड समेत छह मेडल जीतने वालीं एकमात्र बॉक्सर हैं| मेरीकॉम एशियन चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली देश की पहली बॉक्सर हैं|
7. हाल ही में महिला सिंगल्स नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?
महिला सिंगल्स नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब साइना नेहवाल ने जीता है| नेहवाल ने महिला सिंगल्स नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु को 21-17, 27-25 से हराकर यह ख़िताब जीता है| साइना ने तीसरी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले वे 2006 और 2007 में नेशनल चैंपियन बनी थीं।
8. हाल ही में पुरुष सिंगल्स नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?
पुरुष सिंगल्स नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब एचएस प्रणय ने जीता है| प्रणय ने पुरुष सिंगल्स नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में श्रीकांत को 21-15, 16-21, 21-7 से हराकर यह ख़िताब जीता है| प्रणय ने यह ख़िताब पहली बार जीता है|
9. हाल ही में बाली यात्रा उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
बाली यात्रा उत्सव ओडिशा में मनाया जा रहा है| यह उत्सव उस दिन की स्मृति में मनाया जाता है जब प्राचीन काल में ओडिशा के नाविक बाली, जावा, सुमात्रा, बोर्नियो और श्रीलंका आदि सुदूर प्रदेशों की यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे| इन यात्राओं का उद्देश्य व्यापार तथा सांस्कृतिक प्रसार करना होता था| जिन नावों से वे यात्रा करते थे वे आकार में विशाल होती थी और उन्हें ‘बोइत’ कहा जाता था|
10. रूस में बोल्शेविक क्रांति कब हुई थी?
रूस में बोल्शेविक क्रांति 7 नवंबर 1917 में हुई थी| 7 नवंबर 1917 को ही रूस में व्लादिमीर लेनिन के नेतृत्व में दुनिया में पहली बार कहीं कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार बनी थी। इसे ‘बोल्शेविक क्रांति’ का नाम दिया गया था| हाल ही में रूसी क्रांति के 100 साल पूरे हुए है|

Advertisement

Comments

  • ???? ??? ????
    Reply

    ?? ????? ???? ????? ?????? ?

  • ???? ??? ????
    Reply

    ?? ????? ???? ????? ?????? ?

  • ???? ??? ????
    Reply

    ?? ????? ???? ????? ?????? ?

  • NIDHI UNIYAL
    Reply

    NICE INFORMATION SIR THANKYOU SO MUCH

  • NIDHI UNIYAL
    Reply

    NICE INFORMATION SIR THANKYOU SO MUCH

  • NIDHI UNIYAL
    Reply

    NICE INFORMATION SIR THANKYOU SO MUCH