हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 व 2 जून, 2019
1. वित्तीय साक्षरता सप्ताह किस भारतीय संगठन की पहल है?
उत्तर – भारतीय रिज़र्व बैंक
भारतीय रिज़र्व बैंक 3 जून से 7 जून, 2019 को वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2019 के रूप में मना रहा है। इस वर्ष की थीम “किसान और वे किस प्रकार औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से लाभान्वित हो रहे हैं” है। इस सप्ताह के दौरान देश के किसानों को वित्तीय साक्षरता प्रदान की जायेगी तथा उन्हें विभिन्न वित्तीय पहलुओं से अवगत करवाया जायेगा। भारतीय रिज़र्व बैंक ने सभी बैंकों को अपनी ग्रामीण शाखाओं में वित्तीय साक्षरता से सम्बंधित पोस्टर व अन्य जानकारी युक्त सामग्री प्रदर्शित करने के लिए कहा है। इसके अलावा दूरदर्शन तथा आल इंडिया रेडियो पर भी वित्तीय साक्षरता के बारे में प्रचार किया जाएगा।
2. हाल ही में एक समिति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति का ड्राफ्ट केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को सौंपा गया है, इस समिति के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर – डॉ. कस्तूरीरंगन
इसरो के पूर्व प्रमुख डॉ. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में समिति ने हाल ही में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रारूप केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को सौंपा। इस ड्राफ्ट में शिक्षा में सुधार लाने के लिए कई अनुशंसाएं की गयी हैं। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा आयोग की स्थापना किये जाने की अनुशंसा की गयी है। इस प्रारूप में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूले जाने पर भी नियंत्रण किये जाने के लिए कहा गया है। विशेषज्ञ पैनल ने अध्यापक शिक्षा में वृहत स्तर पर परिवर्तन करने की अनुशंसा की है। इस पैनल के अनुसार अध्यापक शिक्षा कार्यक्रमों को बड़े बहु-क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इसमें गणित, खगोलशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, योग, वास्तुकला, औषधि, शासन, राजनीती, समाज इत्यादि में भारत के योगदान के टॉपिक को शामिल किये जाने की अनुशंसा की गयी है। गौरतलब है कि मौजूदा शिक्षा नीति को 1986 में तैयार किया गया था, इसे 1992 में संशोधित किया गया था।
3. एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप में पहला ओवर डालने वाले विश्व के पहले स्पिनर कौन बने?
उत्तर – इमरान ताहिर
दक्षिण अफ्रीका ने इमरान ताहिर एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप में पहला ओवर डालने वाले पहले स्पिन गेंदबाज़ बन गये हैं। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध खेले गये पहले मैच में प्रथम ओवर डाला। इमरान ताहिर विश्व कप खेलने वाले सबसे उम्रदराज़ दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं, उनकी आयु 40 वर्ष से अधिक है।
4. हाल ही में किस राज्य ने सफाई रेटिंग के बिना ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी पर रोक लगाई?
उत्तर – पंजाब
पंजाब सरकार ने हाल ही में सभी ऑनलाइन फ़ूड एग्रीगेटर्स को भोजन की हाइजीन रेटिंग (सफाई रेटिंग) तैयार करने के लिए कहा है। यह हाइजीन रेटिंग भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुकूल होनी चाहिए।
मुख्य बिंदु
ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी में उपभोक्ता तथा भोजन बनाने वाले के बीच भौतिक दूरी होती है, इसलिए उपभोक्ता को यह जानने का हक है कि भोजन को तैयार करने में सफाई का कितना ख्याल रखा गया है। पंजाब सरकार ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी ऑनलाइन फ़ूड एग्रीगेटर्स को उनसे जुड़े हुए फ़ूड बिज़नेस ऑपरेटर्स की हाइजीन रेटिंग दिखानी होगी। देश में कुछ प्रमुख ऑनलाइन फूट एग्रीगेटर कंपनियां हैं : ज़ोमाटो, स्विग्गी, उबर इट्स और फ़ूड पांडा।
निर्देश के अनुसार जिन फ़ूड बिज़नेस ऑपरेटर्स की हाइजीन रेटिंग 3 या इससे अधिक है केवल उन्ही को ऑनलाइन फ़ूड आर्डर-डिलीवरी मैकेनिज्म के तहत भोजन की आपूर्ति करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI)
FSSAI एक वैधानिक नोडल एजेंसी है, इसका कार्य देश में जन स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए खाद्य पदार्थों का अधीक्षण व नियमन करना है। इसकी स्थापना खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के तहत की गयी है। यह केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
5. किस राज्य ने ई-सिगरेट की बिक्री तथा विज्ञापन पर रोक लगाई है?
उत्तर – राजस्थान
राजस्थान सरकार ने हाल ही में ई-सिगरेट के उत्पादन, वितरण, बिक्री तथा विज्ञापन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने अपने मैनिफेस्टो ने युवाओं में तम्बाकू के उपयोग को करने करने के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की थी। राजस्थान सरकार ने ऑनलाइन तथा ऑफलाइन ई-सिगरेट के विज्ञापन पर रोक लगाई है। इसके अतिरिक्त राजस्थान में ई-सिगरेट के उप्तादन, भण्डारण, वितरण तथा भण्डारण पर रोक लगायी है। इस निर्णय की घोषण 31 मई, 2019 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर की गयी।
6. भारत के किस राज्य की सरकार ने तम्बाकू नियंत्रण के लिए 2019 WHO अवार्ड जीता?
उत्तर – राजस्थान
राजस्थान के मेडिकल व स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उपलब्धि के लिए 2019 विश्व स्वास्थ्य संगठन अवार्ड जीता। यह पुरस्कार विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर विभाग के अतिरिक्त सचिव रोहित कुमार सिंह ने प्राप्त किया। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग देश की एकमात्र सरकारी संस्था है जिसे तम्बाकू मुक्त पहल के लिए अवार्ड प्रदान किया गया है। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र से पांच संगठनों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना है। इनमे से तीन संगठन ने थाईलैंड और इंडोनेशिया से हैं। इस सूची में नई दिल्ली का वल्लभभाई चेस्ट इंस्टिट्यूट भी शामिल है। प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO के 6 क्षेत्रों में विभिन्न व्यक्तियों तथा संगठनों को तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए उन्हें सम्मानित करता है।
7. हॉक जेट उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट कौन बनीं?
उत्तर – मोहना सिंह
फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह हॉक एडवांस्ड जेट एयरक्राफ्ट को उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गयी हैं। उन्होंने यह उपलब्धि पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर प्राप्त की। लेफ्टिनेंट मोहना के प्रशिक्षण में हवाई युद्ध तथा हवा से ज़मीन के मिशन शामिल थे। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने राकेट दागने, गन चलाने, हाई कैलिबर बम गिराने का अभ्यास किया। उन्होंने 500 घंटे तक इंसिडेंट-फ्री उड़ान भरी है, इनमे 380 घंटे की उड़ान उन्होंने हॉक Mk 132 जेट पर भरी। उन्होंने जून, 2016 में भावना कंठ और अवनी चतुर्वेदी के साथ फाइटर स्ट्रीम को ज्वाइन किया था।
8. पुएर्तो विलियम्स विश्व का सबसे दक्षिण में स्थित शहर है, यह शहर किस देश में स्थित है?
उत्तर – चिली
पुएर्तो विलियम्स चिली के नावारिनो द्वीप पर स्थित है। हाल ही में यह विश्व का सबसे दक्षिण में स्थित शहर है। हाल ही में चिली ने इस शहर के स्टेटस को गाँव से बढ़ाकर शहर कर दिया है।
9. भारतीय संसद के इतिहास में सबसे युवा सांसद कौन बने?
उत्तर – चन्द्राणी मुर्मू
चन्द्राणी मुर्मू संसद की सबसे युवा सांसद बन गयी हैं, वे 25 वर्ष की हैं। उन्हें 17वीं लोकसभा में ओडिशा के क्योंझर से चुना गया है। वे बीजू जनता दल की सदस्य हैं। उन्होंने दो बार के भाजपा सांसद अनंत नायक को 66,203 वोट से हराया। मुर्मू ने भुबनेश्वर बेस्ड इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक की है। इससे पहले देश के सबसे युवा सांसद बनने का रिकॉर्ड दुष्यंत चौटाला के नाम था, उन्होंने 16वीं लोकसभा में हरियाणा के हिसार लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।
10. 10वें भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – अगरतला
10वें भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन त्रिपुरा के अगरतला में जनवरी व फरवरी 2020 के दौरान किया जायेगा। इस उत्सव का उद्देश्य फिल्मों के द्वारा विज्ञान व पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। इस उत्सव का आयोजन दूसरी बार उत्तर-पूर्वी राज्य में किया जा रहा है। इस उत्सव में विज्ञान, तकनीक, नवोन्मेष, उर्जा, पर्यावरण, कृषि इत्यादि पर फोकस किया जाएगा। इस उत्सव में यूनेस्को, यूनिसेफ तथा विभिन्न देशों के फिल्ममेकर्स द्वारा बनायीं गयी फ़िल्में प्रदर्शित की जायेंगी।
Sir Gk ka question dalte sir please mai iske liye Sara abhari rahunga
Thanks
Thanks SirJi
Thanks a lot sir
Thanks sir ji
thanks sir jee
So nice
Thanks for all this very useful question for all competitors exam so thankful for this