हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 17-18 अगस्त, 2019
1. राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव “आदि महोत्सव” का आयोजन किस क्षेत्र में किया जा रहा है?
उत्तर – लेह-लद्दाख
9 दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव “आदि महोत्सव” का आयोजन केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय तथा ट्राइबल कोआपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (TRIFED) द्वारा किया जा रहा है। इस दिवस की थीम “A celebration of the spirit of Tribal Craft, Culture and Commerce” है।
2. हाल ही में रीजिया रहमान का निधन हुआ, वे किस देश की जानी-मानी उपन्यासकार हैं?
उत्तर – बांग्लादेश
रिज़िया रहमान बांग्लादेश की उपन्यासकार हैं, उनका निधन हाल ही में 17 अगस्त को ढाका में हुआ। उनका जन्म 1939 को कलकत्ता में हुआ था, वे विभाजन के बाद पूर्वी बंगाल चली गयी थीं। उन्होंने अपने जीवन में लघु कथाओं, कविताओं तथा निबंधों की रचना की। उनकी कुछ एक प्रमुख रचनाये इस प्रकार हैं : बोंग थेके बांग्ला, रोक्तर ओक्शोर इत्यादि।
3. किस राज्य सरकार ने श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी आवासीय स्कूल लांच किये हैं?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी आवासीय स्कूल लांच किये हैं। यह स्कूल उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में खोले जायेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में एक स्मारक की स्थापना किये जाने की घोषणा की है। कानपूर के DAV कॉलेज में एक “सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस” की स्थापना की जायेगी। राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की कि लखनऊ में मेडिकल विश्वविद्यालय के लये भी कार्य किया जा रहा है।
4. हाल ही में किस राज्य ने “वालंटियर सिस्टम” लांच किया है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम “विलेज वालंटियर सिस्टम” लांच किया है। इसका उद्देश्य लोगों के घर तक सरकारी सेवा उपलब्ध करवाना है। इस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने विजयवाड़ा में घोषणा की।
विलेज वालंटियर सिस्टम
इस योजना को औपचारिक रूप से 2 अक्टूबर, 2019 को लांच किया जायेगा। इस योजना का उद्देश्य लोगों को उनके घर तक सरकारी सेवा उपलब्ध करवाना है।
प्रत्येक गाँव में “गाँव सचिवालय” की स्थापना की जायेगी, इसके द्वारा 72 घंटे के भीतर व्यक्ति को सेवा मुहैया करवाई जायेगी। इसके लिए सरकार तथा राज्य के लोगों के बीच स्वयंसेवक कड़ी के रूप में कार्य करेंगे।
इस योजना में 2.8 लाख से अधिक स्वयंसेवक कार्य करेंगे। एक स्वयंसेवक प्रत्येक गाँव में 50 परिवारों को कवर करेगा। इन स्वयंसेवकों को पहचान पत्र जारी किये जायेंगे और उन्हें प्रति माह 5,000 रुपये भत्ते के रूप में दिए जायंगे।
लोगों की शिकायतों के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में एक कॉल सेंटर स्थापित किया जायगा, इसके लिए 1902 टेलीफोन नंबर शुरू किया जायेगा।\
5. तमिलनाडु सरकार ने किसे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया?
उत्तर – के. सिवान
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन के प्रमुखक डॉ. के सिवान को तमिलनाडु सरकार ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया, उन्हें यह सम्मान विज्ञान व तकनीक को बढ़ावा देने के लिए किये गये कार्य के लिए दिया गया है।
के. सिवान
के. सिवान तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले से हैं। उन्होंने मद्रास इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से 1980 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस, बंगलुरु से मास्टर डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद वे इसरो में शामिल हुए थे। उन्होंने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर एंड लिक्विड प्रोपल्शन सेंटर के निर्देशक के रूप में कार्य किया है। उन्होंने इसरो के लांच व्हीकल के डिजाईन व विकास में कार्य किया है। उनके नेतृत्व में GSLV ने स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन के साथ उड़ान भरी थी। उनके कार्यकाल में ही चंद्रयान-2 मिशन को लांच किया गया। उन्हें 1999 में डॉ. विक्रम साराभाई रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड
2015 में डॉ. अब्दुल कलाम के निधन के बाद तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने डॉ. कलाम के सम्मान में पुरस्कार की घोषणा की थी। यह पुरस्कार विज्ञान, मानविकी तथा छात्र कल्याण के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तमिलनाडु के वासियों को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के विजेता को 8 ग्राम का स्वर्ण पदक, पांच लाख रुपये तथा एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार सर्वप्रथम इसरो के वैज्ञानिक एन. वालारमति को 2015 में प्रदान किया गया था।
6. हाल ही में साहित्यकार व पत्रकार मदन मणि दीक्षित का निधन हुआ, वे किस देश से थे?
उत्तर – नेपाल
मदन मणि दीक्षित नेपाल के पत्रकार टाटा साहित्यकार थे, उनका निधन 15 अगस्त, 2019 को हुआ। उनकी प्रमुख रचनाएँ इस प्रकार हैं : मेरी नीलिमा, भूमिसूक्त, ऋग्वेद, कसले जित्यो कसले हरयो इत्यादि।
7. “जिस्क बैंक” किस देश से सम्बंधित है?
उत्तर – डेनमार्क
जिस्क बैंक डेनमार्क का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है, इस बैंक ने हाल ही में नकारात्मक ब्याज दर शुरू की है। यह बैंक होम लोन के लिए 0.5% ब्याज अपने ग्राहक को प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य मांग तथा उपभोग को बढ़ावा देना है।
8. भारत की पहली “नेशनल एसेंशियल डायग्नोस्टिक्स लिस्ट (NEDL)” किस संगठन द्वारा फाइनलाइज की गयी है?
उत्तर – भारतीय मेडिकल अनुसन्धान परिषद् (ICMR)
भारतीय मेडिकल अनुसन्धान परिषद् (ICMR) ने हाल ही में भारत की पहली “नेशनल एसेंशियल डायग्नोस्टिक्स लिस्ट (NEDL)” फाइनलाइज की। इस सूची में वे 159 टेस्ट शामिल हैं जो एक मूलभूत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र मंव रोगियों के लिए उपलब्ध होने चाहिए। भारत इस प्रकार की सूची तैयार करने वाला पहला देश है।
9. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही SUPRA स्कीम किस क्षेत्र से सम्बंधित है?
उत्तर – वैज्ञानिक अनुसन्धान
विज्ञान व इंजीनियरिंग अनुसन्धान बोर्ड ने “SUPRA” नामक योजना प्रस्तावित की है, इसका उद्देश्य वैश्विक प्रभाव वाले नए वैज्ञानिक व इंजीनियरिंग कार्य के लिए फंडिंग प्रदान करना है। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के 100 दिन के ट्रांस्फोर्मेटिव आइडियाज का हिस्सा है। SUPRA (Scientific and Useful Profound Research Advancement) के द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त अनुसन्धान प्रस्तावों को आकर्षित किया जायेगा।
10. किस मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के पांचवें संस्करण को लांच किया है?
उत्तर – केन्द्रीय आवास व शहरी मामले मंत्रालय
केन्द्रीय आवास व शहरी मामले मंत्रालय ने हाल ही में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 को लांच किया है, इसकी थीम “स्वच्छता हमारा अधिकार है” है। यह सर्वेक्षण जनवरी, 2020 में करवाया जायेगा। इस अवसर पर केन्द्रीय आवास व शहरी मामले मंत्रालय ने कचरा एकत्रीकरण के लिए “स्वच्छ नगर एप्प” भी लांच की है। मंत्रालय ने “वाटर प्लस प्रोटोकॉल” भी लांच किया है, इसके द्वारा शहरों को दिशानिर्देश दिए गये हैं। इसके द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि उपचार न किये गये गंदे जल को पर्यावरण में न छोड़ा जाये।
Appease sides Gk today no doubts thanks sir and your team
Very nice good for our knowledge thanks
good keep it up
nice
Nice
Very helpful