36वें राष्ट्रीय खेलों (National Games) का आयोजन गुजरात में किया जाएगा

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने 22 जुलाई को 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 को संयुक्त रूप से आयोजित करने के लिए गुजरात ओलंपिक संघ (GOA) और गुजरात राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

मुख्य बिंदु 

  • 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 गुजरात में आयोजित किए जाएंगे।
  • यह 27 सितंबर, 2022 से 10 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित किए जाएंगे।
  • यह गुजरात के 6 शहरों में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सभी 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश भाग लेंगे।
  • कुल मिलाकर, 36 खेलों की मेजबानी की जाएगी, जो “एकता के लिए खेल” (Sports for Unity) टैगलाइन के अनुरूप होंगे।
  • इस साल योगासन और मल्लखंभा को खेलों की सूची में जोड़ा गया है। इस प्रकार, यह भारत में स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देगा।
  • उद्घाटन समारोह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेलों के लिए आयोजन स्थल

राष्ट्रीय खेल 2022 गुजरात के 6 शहरों, गांधीनगर, सूरत, अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा और भावनगर में आयोजित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय खेलों का लोगो

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर, 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 के लिए एक लोगो भी लॉन्च किया गया। लोगो गुजरात के दो स्थायी और गौरवपूर्ण प्रतीकों को दर्शाता है, सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता की मूर्ति और गिर एशियाई शेर।

राष्ट्रीय खेलों का पिछला संस्करण 

राष्ट्रीय खेलों का अंतिम संस्करण 2015 में केरल में आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय खेलों का 2022 संस्करण सात साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जाएगा।

Categories:

Tags: , , , , , ,

Advertisement

Comments