हिन्दी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22-23 जून, 2019

1. 14वें G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जाएगा?
उत्तर – जापान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14वें G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान जायेंगे, इस सम्मेलन का आयोजन जापान के ओसाका में 28-29 जून, 2029 के दौरान किया जायेगा। इस दौरान ब्रिक्स देशों के नेताओं की बैठक भी आयोजित की जायेगी। इस शिखर सम्मेलन की थीम “मानव केन्द्रित भविष्य समाज” है। भारत में अब तक के सभी G-20 शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लिया है। भारत पहली बार 2022 में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा।
2. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 की थीम क्या थी?
उत्तर –Yoga for Climate Action
योग का अभ्यास करने के कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उदेश्य से विश्व भर में 21 जून, 2019 को पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। इस वर्ष का विषय “Yoga for Climate Action” है। इस दिवस के मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखण्ड के रांची में एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने का विचार सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्र्स्तवित किया गया था। बाद में दिसंबर 2014 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा सर्वसम्मति से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गयी। यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र की ‘वैश्विक स्वास्थ्य और विदेश नीति’ की कार्यसूची के तहत अपनाया गया था। इस दिवस के लिए 21 जून की तारीख का चयन इसलिए किया गया क्योंकि यह दिन उत्तरी गोलार्ध (ग्रीष्मकालीन संक्रांति) का सबसे लंबा दिन होता है जिसका दुनिया के कई हिस्सों में विशेष महत्व है, साथ ही आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी यह दिन विशेष माना जाता है। 21 जून 2015 को विश्व का पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईवाईडी) मनाया गया था।
3. हाल ही में मृदंग वादक तंजावुर राममूर्ति का निधन हुआ, वे किस राज्य से थे?
उत्तर – तमिलनाडु
तंजावुर राममूर्ति जाने माने मृदंग वादक थे, उनका निधन 22 जून को तमिलनाडु के त्रिची में हुआ। उन्होंने मुरिंगापुरी गोपालाकृष्ण अय्यर तथा एम.एल. वसंतकुमारी जैसे दिग्गजों के साथ कार्य किया। उन्हें तमिलनाडु सरकार द्वारा कलाईमामनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
4. तेलंगाना उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायधीश किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – राघवेन्द्र सिंह चौहान
राघवेन्द्र सिंह चौहान को तेलंगाना उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है, उन्हें राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने राजभवन में शपथ दिलाई। जस्टिस चौहान तेलंगाना के दूसरे मुख्य न्यायधीश हैं।
5. एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप 2019 में पुरुष वर्ग का खिताब किसने जीता?

उत्तर – पंकज अडवाणी
पंकज अडवाणी ने हाल ही में एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप खिताब जीता। उन्होंने थाईलैंड के थानावत तिरपोंगपाईबून को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। उन्होंने थाई खिलाड़ी पर 6-3 से जीत प्राप्त की। अब इस प्रतियोगिता के बाद पंकज अडवाणी IBSF वर्ल्ड कप 2019 में हिस्सा लेंगे,इसका आयोजन जून के अंत में क़तर के दोहा में किया जायेगा।
पंकज अडवाणी
पंकज अडवाणी का जन्म 24 जुलाई, 1985 को पुणे में हुआ था। वे भारत के बिलियर्ड्स व स्नूकर प्लेयर हैं। वे 19 बार के विश्व चैंपियन हैं। वे 2012 में प्रोफेशनल स्नूकर बने थे। उनकी उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2004 में अर्जुन अवार्ड, 2006 में राजीव गाँधी खेल रत्न, 2009 में पद्म श्री तथा 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप
एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप एक नॉन-प्रोफेशनल स्नूकर टूर्नामेंट है, इसकी शुरुआत 1984 में हुई थी। इस इवेंट को एशियन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ बिलियर्ड स्पोर्ट्स द्वारा मान्यता दी गयी है।
6. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं प्रणति नायक किस खेल से जुड़ी हुई हैं?
उत्तर – जिमनास्टिक्स
भारत की प्रणति नायक ने एशियाई आर्टिस्टिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप 2019 में वोल्ट इवेंट में कांस्य पदक जीता, इस प्रतियोगिता का आयोजन मंगोलिया के उलानबतार में किया गया।
मुख्य बिंदु
23 वर्षीय प्रणति नायक पश्चिम बंगाल से हैं, उन्होंने वोल्ट फाइनल के लिए 6वें स्थान के साथ क्वालीफाई किया था, फाइनल में उन्होंने 13.384 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में स्वर्ण पदक चीन की यु लिनमिन ने जीता जबकि रजत पदक जापान की अयाका साकागुची ने जीता।
प्रणति नायक दीपा करमाकर और अरुणा रेड्डी के बाद वोल्ट में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं। इसके बाद प्रणति नायक इस वर्ष होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 में हिस्सा लेंगी।
एशियाई जिमनास्टिक चैंपियनशिप
एशियाई जिमनास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन एशियाई जिमनास्टिक संघ द्वारा किया जाता है। एशियाई जिमनास्टिक चैंपियनशिप के वरिष्ठ संस्करण में भाग लेने के लिए खिलाड़ी की न्यूनतम आयु 16 वर्ष होनी चाहिए। अगले वर्ष इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन जापान में 2-5 मई, 2020 के दौरान किया जायेगा।
7. ग्रे सील नामक मछली किस महासागर में पाई जाती है?
उत्तर – अटलांटिक महासागर
स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रूज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक अनुसंधान में पाया कि ग्रे सील नामक मछली इन्सान के शब्दों और आवाज़ की नकल कर सकती है। अध्ययन में पाया गया कि तीन प्रशिक्षित सील मछलियाँ लोकप्रिय धुनों की नकल करने में कामयाब रही। इससे शोधकर्ताओं को मानवीय भाषा विकास के बारे में काफी जानकारी मिलेगी।
8. हाल ही में किस देश को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा गया?
उत्तर – पाकिस्तान
आतंकी फंडिंग रोकने में असफल रहने के कारण पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF) ने ग्रे लिस्ट में ही रखने का निर्णय लिया है। हालांकि भारत ने पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट में रखने के लिए दबाव डाला था। यह निर्णय हाल ही में फ्लोरिडा में FATF की बैठक में लिया गया।
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF) ने जून 2018 में पाकिस्तान को “ग्रे लिस्ट” में डाला था। “ग्रे लिस्ट” में होने के कारण पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक इत्यादि से मिलने वाली वित्तीय सहायता में कमी होगी।
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF)
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स धन शोधन पर एक अंतरसरकारी संगठन है। इसकी स्थापना 1989 में की गयी थी। इसका मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष मार्शल बिलिंगसी हैं। इसकी स्थापना का शुरूआती उद्देश्य धन शोधन का सामना करने के लिए नीति निर्माण करना था। वर्ष 2001 में इसके कार्यक्षेत्र में आतंकवादी फंडिंग को भी शामिल किया गया। वर्तमान में इसमें 38 सदस्य देश शामिल हैं।
9. किस राज्य सरकार ने सरबत सेहत बीमा योजना लांच करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – पंजाब
पंजाब सरकार ने सरबत सेहत बीमा योजना लांच करने का निर्णय लिया है, इस योजना को जुलाई 2019 में लांच किया जायेगा। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार 5 लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जायेगा। इस योजना का लाभ पंजाब में 43.18 लाख परिवारों को मिलेगा। सरकारी अस्पतालों के अलावा इस योजना का लाभ 364 निजी अस्पतालों में भी लिया जा सकेगा। इसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 14.86 लाख लाभार्थी परिवार भी शामिल है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कवर किये परिवारों के प्रीमियम का वहन केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा 60:40 के अनुपात में किया जायेगा। जब अन्य लाभार्थियों के प्रीमियम का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।
10. लन्दन के नेहरु केंद्र का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अमीश त्रिपाठी
प्रसिद्ध लेखक अमीश त्रिपाठी को लन्दन के नेहरु केंद्र का निदेशक नियुक्त किया गया है, यह केंद्र भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् के अधीन आता है।
अमीश त्रिपाठी
अमीश त्रिपाठी “ईमोर्टल्स ऑफ़ मेलुहा”, “ सीक्रेट ऑफ़ द नागाज़” तथा “सीता – वारियर ऑफ़ मिथिला” जैसी प्रसिद्ध पुस्तकों के लेखक हैं। उन्हें राजनयिक श्रीनिवास गोत्रू के स्थान पर निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है, श्रीनिवास गोत्रू का चार वर्षीय कार्यकाल 2019 के आरम्भ में समाप्त हुआ था। उन्हें मेरिट के आधार पर नियुक्त किया गया था।
लन्दन का नेहरु केंद्र
लन्दन का नेहरु केंद्र एक सांस्कृतिक केंद्र है, यह लन्दन के साउथ औड्ले स्ट्रीट में स्थित है। इसकी स्थापना 1992 में की गयी थी। इसका उद्देश्य भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। इस केंद्र की कमान गोपालकृष्ण गांधी तथा गिरीश कर्नाड जैसे व्यक्ति संभाल चुके हैं।

Advertisement

7 Comments on “हिन्दी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22-23 जून, 2019”

  1. Aaryan says:

    Fine

  2. Rahul says:

    Fine question

  3. Anil jamre says:

    Nice question

  4. Aditi Mishra says:

    Nice question

  5. Rampadarath singh says:

    Question level is very good

  6. Deepak Kumar says:

    Very nice Sir

  7. Binod Kumar Chauhan says:

    Nice question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *