हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6-7 जुलाई, 2019

1. यूरोपीय केन्द्रीय बैंक का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – क्रिस्टीन लगार्ड
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की महानिदेशक क्रिस्टीन लगार्ड यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की नई प्रमुख होंगी, वे यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की प्रमुख बनने वाली प्रथम महिला होंगी। गौरतलब है कि अभी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की महानिदेशक के रूप में उनके कार्यकाल में दो वर्ष शेष हैं। वे यूरोपीय केन्द्रीय बैंक में मारियो द्रागी का स्थान लेंगी, उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर, 2019 को समाप्त हो रहा है।
क्रिस्टीन लगार्ड
फ्रांस की क्रिस्टीन लगार्ड 2011 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की पहली महिला प्रमुख बनीं थीं।
2005 में उन्हें फ्रांस का व्यापार मंत्री नियुक्त किया गया था, बाद में 2007 में उन्हें वित्त मंत्री नियुक्त किया गया था।
यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल नवम्बर, 2019 से शुरू होगा।
यूरोपीय केन्द्रीय बैंक
इसकी स्थापना 1 जून, 1998 को की गयी थी, इसका मुख्यालय जर्मनी के फ़्रंकफ़र्ट में स्थित है। यह यूरो मुद्रा वाले 19 देशों का केन्द्रीय बैंक है। इसका मुख्य कार्य यूरोप की मूल्य स्थिरता तथा क्रय क्षमता को बनाये रखना है।
2. MOSAiC मिशन को किस महासागर में भेजा जायेगा?
उत्तर – आर्कटिक महासागर
MOSAiC मिशन में 17 देशों के वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे, यह अभियान एक वर्ष तक चलेगा। इस अभियान में आर्कटिक महासागर पर जलवायु परिवर्तन के परिणाम का अध्ययन किया जायेगा। इस अभियान के लिए जर्मन आइसब्रेकर RV POLARSTERN वैज्ञानिकों के लिए बेस के रूप में काम करेगा। इस के लिए कई अमेरिकी संस्थानों से फंडिंग प्राप्त हुई है इन में से प्रमुख हैं : National Science Foundation (NSF), Department of Energy, National Oceanic and Atmospheric Administration (NOAA) और नासा।
3. राजस्थान के किस शहर को UNESCO विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है?
उत्तर – जयपुर
हाल ही में राजस्थान के जयपुर को UNESCO ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया, यह घोषणा अज़रबैजान के बाकू में UNESCO के 43वें सत्र में की गयी। जयपुर की स्थापना सवाई जयसिंह II के संरक्षण में 1727ईस्वी में की गयी थी। जयपुर अपनी स्थापत्य विरासत और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है। इसका शहर नियोजन प्राचीन हिन्दू, मुग़ल तथा समकालीन पाश्चात्य विचारो का संगम है।
4. कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के अध्ययन के लिए भारत सरकार ने किस टेक्नोलोजी कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर – IBM
कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के अध्ययन के लिए भारत सरकार ने IBM कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस पायलट अध्ययन का आयोजन 2019 खरीफ सीजन के दौरान मध्य प्रदेश ,गुजरात तथा महाराष्ट्र के भोपाल, राजकोट तथा नांदेड किया जाएगा। इस समझौते के तहत IBM द्वारा ग्रामीण स्तर पर कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,मौसम पूर्वानुमान तथा मृदा में मौजूद नमी इत्यादि की जानकारी किसानो को प्रदान की जाएगी। इससे किसानो को बेहतर उत्पादन के लिए जल तथा फसल प्रबंधन के सन्दर्भ में निर्णय लेने में आसानी होगी।
5. भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 1 जुलाई
समाज के प्रति डॉक्टरों के समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए कृतज्ञता और आभार व्यक्त करने हेतु भारत भर में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है जिनका जन्म और मृत्यु संयोगवश एक ही दिन का है।
डॉ बिधान चंद्र रॉय
डॉ रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को पटना, बिहार में हुआ था और कोलकाता, पश्चिम बंगाल में 1 जुलाई 1962 को उनकी मृत्यु हुई थी। वह बहुत सम्मानित चिकित्सक और एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे तथा 1948 से 1962 में उनकी मृत्यु तक 14 साल तक वे पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री रहे। उन्हें पश्चिम बंगाल का महान वास्तुकार माना जाता था। उन्होंने पश्चिम बंगाल दुर्गापुर, बिधाननगर, अशोकनगर, कल्याणी और हबरा नामक पांच शहरों की स्थापना की थी. वे ब्रह्मो समाज के सदस्य भी थे। वह कलकत्ता विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज के छात्र थे। उन्हें 1961 में भारत रत्न, भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। केंद्र सरकार ने उनकी स्मृति में डॉ बीसी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना की है. उन्होने 1928 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के गठन और भारत की मेडिकल काउंसिल (MCI) की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
6. हाल ही में सुर्खियों में रहा दमनगंगा पिंजल इंटर लिंकिंग प्रोजेक्ट किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर – महाराष्ट्र
महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की समस्या का समाधान करने के लिए दमनगंगा पिंजल इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी देने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि इससे 2060 तक मुंबई की जल जल आवश्यकता पूरी होगी।इ प्रोजेक्ट के तहत दमनगंगा बेसिन के जलाशय से अतिरिक्त जल को पिंजल बांध के द्वारा मुंबई की ओर मोड़ा जाएगा।
7. सचिन तेंदुलकर का विश्व कप रिकॉर्ड तोड़ने वाले इकरम अली खिल किस देश के निवासी है?
उत्तर -अफ़ग़ानिस्तान
अफ़ग़ानिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज़ इकरम अली खिल ने विश्व कप में किसी किशोर द्वारा बनाये गये उच्चतम स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। इकरम अली खिल ने वेस्ट इंडीज के विरुद्ध खेले गये मुकाबले में 92 गेंदों में 86 रन बनाये। सचिन तेंदुलकर ने 18 वर्ष और 318 दिन की आयु में 1992 के विश्व कप में 84 रन बनाये थे।
8. नीति आयोग की 2019 AMFFR इंडेक्स में पहले स्थान पर कौन सा राज्य है?
उत्तर – महाराष्ट्र
नीति आयोग ने हाल ही में AMFFR (Agricultural Marketing and Farmer Friendly Reforms Index) जारी किया। इस सूचकांक में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। इस सूचकांक में राज्यों को कृषि विपणन के क्षेत्र में किये गये सुधार के आधार पर स्थान दिया गया है। इस सूचकांक में गुजरात दूसरे स्थान पर है, गुजरात को 100 में से 71.5 का स्कोर प्राप्त हुआ है। गुजरात के बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश का स्थान है।
9. अथी वरादर उत्सव किस राज्य में शुरू हुआ?
उत्तर – तमिलनाडु
अथी वरदार उत्सव की शुरुआत तमिलनाडु के कांचीपुरम में हुई, इस उत्सव के पहले दिन ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। इस उत्सव में देवता को 40 वर्षों में एक बार बाहर निकाला जाता है, पिछली बार देवता को 2 जुलाई, 1979 को मंदिर से बाहर निकाला गया था।
10. हाल ही में इराक के किस स्थान को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है?
उत्तर – बेबीलोन
प्राचीन मेसोपोटामियन नगर बेबीलोन को हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल चुना गया है, ईरान 1983 से इस 4000 वर्ष पुराने स्थान को यूनेस्को को प्रतिष्ठित सूची में शामिल करवाने का प्रयास कर रहा था। बेबीलोन “हैंगिंग गार्डन” के लिए विश्व पसिद्ध है, यह प्राचीन विश्व के अजूबों में से एक है। हालांकि इस स्थान की स्थिति काफी ख़राब है, इसे संरक्षण की नितांत आवश्यकता है।

Advertisement

1 Comment on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 6-7 जुलाई, 2019”

  1. Ankita verma says:

    Very good

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *