हायाबुसा-2 स्पेसक्राफ्ट किस देश से सम्बन्धित है?
उत्तर – जापान
जापान के हायाबुसा 2 स्पेसक्राफ्ट ने रयुगु क्षुद्रग्रह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी से लगभग 300 मिलियन किलोमीटर दूर स्थित है। इस स्पेसक्राफ्ट ने रयुगु की सतह से नमूने एकत्रित किये।
हायाबुसा 2
हायाबुसा 2 जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी द्वारा भेजा गया मिशन है। इससे पहले हायाबुसा नाम से एक अन्य मिशन भेजा गया था जो 2010 में क्षुद्रग्रह के नमूने लेकर वापस आया था। हायाबुसा 27 जून, 2018 को रयुगु क्षुद्रग्रह पर पहुंचा था। यह डेढ़ वर्ष तक रयुगु क्षुद्रग्रह का अध्ययन करेगा तथा बाद में नमूने वापस लेकर पृथ्वी पर लौटेगा। यह मिशन संभवतः दिसम्बर, 2020 तक पृथ्वी पर सैंपल लेकर वापस लौटेगा।
रयुगु क्षुद्रग्रह
रयुगु क्षुद्रग्रह पृथ्वी के निकट मौजूद है, यह अपोलो समूह का क्षुद्रग्रह है। इससे सौर प्रणाली से सम्बंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इससे ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति तथा विकास के बारे में जानकारी मिल सकती है।