हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 17 जुलाई, 2019

1. रंगकला के क्षेत्र में संगीत नाटक अकादमी फ़ेलोशिप के लिए किसे चुना गया है?
उत्तर – जाकिर हुसैन, सोनल मानसिंह, जतिन गोस्वामी तथा के. कल्याणसुन्दरम पिल्लई
रंगकला के क्षेत्र में संगीत नाटक अकादमी फ़ेलोशिप अथवा अकादमी रत्न अवार्ड के लिए तबला वादक जाकिर हुसैन, नृत्यांगना सोनल मानसिंह, कोरियोग्राफर जतिन गोस्वामी तथा भरतनाट्यम विशेषज्ञ के. कल्याणसुन्दरम पिल्लई को चुना गया है। संगीत नाटक अकादमी की जनरल कौंसिल की बैठक में संगीत, नृत्य, थिएटर, पारंपरिक/लोक/जनजातीय संगीत/नृत्य/थिएटर इत्यादि के क्षेत्र में 44 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड (अकादमी पुरस्कार) 2018 के लिए चुना गया है। इसमें हिन्दुस्तानी गीत के लिए मणि प्रसाद, हिन्दुस्तानी वाद्य संतूर के लिए तरुण भट्टाचार्य, भरतनाट्यम के लिए राधा श्रीधर, मणिपुरी के लिए अखम लक्ष्मी देवी, नाट्यकला के लिए राजीव नाइक तथा लोक संगीत के लिए मालिनी अवस्थी को चुना गया है।
2. हाल ही में यूरोपीय आयोग की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनीं?
उत्तर – उर्सुला वोन डर लेयेन
जर्मनी की उर्सुला वोन डर लेयेन को यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष चुना गया, उन्होंने जीन-क्लॉउड़े जंकर के स्थान पर नियुक्त किया गया है।
उर्सुला वोन डर लेयेन
उर्सुला वोन डर लेयेन एक जर्मन मंत्री हैं, वे 2005 से एंजेला मर्कल की सरकार में कार्यरत्त हैं। वे जर्मन चांसलर एंजेला मर्कल की रक्षा मंत्री हैं। 60 वर्षीय उर्सुला के समक्ष ट्रेड वॉर, ईरान की समस्या तथा यूरोपीय संघ में पारदर्शिता जैसी चुनौतियाँ प्रमुख हैं।
यूरोपीय आयोग
यह यूरोपीय संघ का एक संस्थान है, इसकी स्थापना जनवरी, 1958 को की गयी थी।
इसका मुख्यालय बेल्जियम के ब्रुसेल्स में स्थित है। यह निर्णयों के क्रियान्वयन, यूरोपीय संघ की संधियों को बनाये रखने का कार्य करता है। इसके कुल 28 सदस्य हैं।
3. हाल ही में स्वरुप दत्ता का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े हुए थे?
उत्तर – बंगाली सिनेमा
स्वरुप दत्ता एक बंगाली अभिनेता थे, उनका निधन 17 जुलाई, 2019 को हुआ। वे 60 और 70 के दशक में बंगाली सिनेमा के प्रमुख अभिनेता थे। उनकी कुछ एक प्रसिद्ध फ़िल्में हैं : “सगीना महतो”,”हारमोनियम”,”पिता पुत्र” इत्यादि।
4. किस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पानी से आर्सेनिक को हटाने के लिए कम लागत वाले फ़िल्टर का विकास किया है?
उत्तर – तेजपुर विश्वविद्यालय
असम के तेजपुर विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने एक कम लागत वाले सरल फ़िल्टर का विकास किया है, जिसके द्वारा पानी से आर्सेनिक को अलग किया जा सकता है। इस फ़िल्टर सिस्टम का नाम “Arsiron Nilogon” रखा गया है। इस फ़िल्टर से आर्सेनिक तथा आयरन से दूषित जल से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलेगी। गौरतलब है कि यह फ़िल्टर सिस्टम भूमिगत जल में से 99.9% आर्सेनिक प्रदूषण को अलग कर देता है। इस फ़िल्टर प्रक्रिया में कुकिंग सोडा, पोटैशियम परमैंगनेट तथा फेरिक क्लोराइड का उपयोग किया जाता है।
आर्सेनिक पृथ्वी की भूपर्पटी में पाया जाने वाला प्राकृतिक घटक है, परन्तु अजैविक अवस्था में यह काफी अधिक विषैला होता है। लम्बे समय तक अजैविक आर्सेनिक का सेवन करने अथवा इससे प्रभावित जल में उपजे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से कैंसर भी हो सकता है। इस फ़िल्टर प्रक्रिया के द्वारा पानी से आर्सेनिक और आयरन के अलावा मैंगनीज, लेड, निकल और क्रोमियम इत्यादि को भी अलग किया जाता है।
5. किस राज्य/केंद्र शासित सरकार ने स्कूलों में “हैप्पीनेस उत्सव” लांच किया है?
उत्तर – दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने “प्रसन्नता पाठ्यक्रम” शुरू करने के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर “हैप्पीनेस उत्सव” लांच किया है। इस उत्सव में प्रत्येक दिन के शुरूआती 50 मिनट में विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसमें नाटक, कविता, प्रदर्शनी इत्यादि शामिल है। ये उत्सव 15 दिन पश्चात् समाप्त होगा।
6. विजयवीर सिद्धू किस खेल से जुड़े हुए हैं?
उत्तर – निशानेबाजी
विजयवीर सिद्धू ने निशानेबाजी में जर्मनी के सुहल में ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में तीसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने राजकंवर सिंह संधू और आदर्श सिंह के साथ मिलकर पुरुषों के 50 मीटर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। भारत इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पर कायम है, भारत ने अब तक 7 स्वर्ण, 7 रजत तथा 2 कांस्य पदक जीते हैं। चीन इस सूची में 5 स्वर्ण, 3 रजत तथा 5 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
7. अंतर्राष्ट्रीय शार्क जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 14 जुलाई
प्रतिवर्ष 14 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शार्क जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पारिस्थितिकी तंत्र में शार्क की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालना है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शार्क जागरूकता दिवस की थीम “संकट में शार्क : भूमध्यसागर में कार्य करने की आवश्यकता” है। इसका उद्देश्य शार्क मछली के संरक्षण के प्रयासों को मजबूती देना है।
8. मध्य प्रदेश में किस शहर में पहली अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ान शुरू की गयी?
उत्तर – इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर से एयर इंडिया ने दुबई के लिए राज्य की पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान लांच की है। इंदौर से एयर इंडिया 162 सीट वाले A320 नियो एयरक्राफ्ट का संचालन कर रही है, यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार तथा शनिवार) को दुबई के लिए उड़ान भरेगी। इस उड़ान का शुरूआती किराया 18,700 रुपये से शुरू होता है।
9. किस भारतीय संगठन ने हाल ही में ब्रॉडबैंड रेडीनेस इंडेक्स विकसित करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – दूरसंचार विभाग तथा अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंधों पर शोध के लिए भारतीय परिषद् (ICRIER)
दूरसंचार विभाग तथा अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंधों पर शोध के लिए भारतीय परिषद् (ICRIER) ने भारतीय राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के लिए ब्रॉडबैंड रेडीनेस इंडेक्स तैयार करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये हैं। इस सूचकांक के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में डिजिटल अधोसंरचना की जानकारी मिल सकेगी।
10. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 76वां सदस्य कौन सा देश बना?
उत्तर – पलाऊ
पलाऊ ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किये। पलाऊ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 76वां सदस्य है। पलाऊ ओशनिया में स्थित एक देश है, इसमें 500 से अधिक द्वीप शामिल हैं।
अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन (International Solar Alliance)
अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की शुरुआत भारत और फ्रांस ने मिलकर नवम्बर 2015 में COP 21 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान की थी। इसका फ्रेमवर्क समझौता दिसम्बर, 2017 में लागू हुआ था। इसका स्थापना दिवस 11 मार्च, 2018 को मनाया गया था। इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में राष्ट्रीय सौर उर्जा संस्थान (NISE) में स्थित है। यह ऐसी पहली अंतर्राष्ट्रीय अंतरसरकारी संधि है जिसका मुख्यालय भारत में स्थित है।
ISA का उद्देश्य सौर उर्जा से परिपूर्ण देशों को एकजुट करके सौर उर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है। बड़ी मात्रा में सौर उर्जा उत्पादन के कारण इसकी उत्पादन लागत भी कम आएगी। सौर उर्जा उत्पादन के सदस्य देशों में अनुसन्धान व विकास कार्य में मिलकर काम करेंगे।
ISA के उद्देश्य
संयुक्त प्रयासों से सौर उर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक उपकरण व तकनीक की लागत कम करना।
2030 तक वृहत स्तर पर सौर उर्जा उत्पादन के लिए 1000 अरब डॉलर का निवेश करना।
कर्क रेखा व मकर रेखा के बीच 121 अधिक सूर्य ताप प्राप्त करने वाले देशों को सौर उर्जा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना।
ISA द्वारा चलाये जा रहे प्रोग्राम
ISA द्वारा चलाये जा रहे कुछ प्रोग्राम हैं – स्केलिंग सोलर मिनी ग्रिड्स; अफोर्डेबल फाइनेंस एट स्केल; स्केलिंग सोलर एप्लीकेशन्स फॉर एग्रीकल्चरल यूज़; स्केलिंग सोलर रूफटॉप इत्यादि।

Advertisement

1 Comment on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 17 जुलाई, 2019”

  1. Ak says:

    Very nice sir ji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *