हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 जुलाई, 2019
1. किस भारतीय क्रिकेटर को हाल ही में ICC हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया?
उत्तर – सचिन तेंदुलकर
हाल ही में क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर को ICC क्रिकेट हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया। सचिन ICC हाल ऑफ़ फेम में शामिल किये जाने वाले छठवें भारतीय हैं। बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव, अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ ICC हाल ऑफ़ फेम में शामिल किये जा चुके हैं। सचिन के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के एलन डोनाल्ड तथा ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर केथरीन फिट्ज़पैट्रिक को भी ICC हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया।
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर क्रिकेट इतिहास के सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं, उनका जन्म 24 अप्रैल, 1973 को मुंबई में हुआ था। सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 15 नवम्बर, 1989 को पाकिस्तान के विरुद्ध की थी, सचिन ने अपने टेस्ट करियर में कुल 200 टेस्ट मैच खेले, इन मैचों में उन्होंने 53.78 की बेहतरीन औसत से 15,921 रन बनाये, इसमें 51 शतक भी शामिल हैं। उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर की शुरुआत 18 दिसम्बर, 1989 को पाकिस्तान के विरुद्ध की थी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में 463 मैचों में 18,426 रन बनाये, इसमें 49 शतक शामिल हैं।
2. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश क्रिकेट संघ को BCCI के पूर्ण सदस्य का दर्जा दिया गया?
उत्तर – पुदुचेरी
पुदुचेरी के क्रिकेट संघ को हाल ही में BCCI के पूर्व सदस्य का दर्जा दिया गया है, इसे अक्टूबर, 2018 में एसोसिएट सदस्य का दर्जा दिया गया था।
3. परामर्श योजना किस केन्द्रीय मंत्रालय से सम्बंधित है?
उत्तर – मानव संसाधन विकास मंत्रालय
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हाल ही में “परामर्श” योजना लांच की है, इस योजना का उद्देश्य National Accreditation and Assessment Council (NAAC) Accreditation Aspirant Institutions को मेंटरिंग प्रदान करना है, ताकि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। शुरुआत में 3.36 या इससे अधिक के NAAC स्कोर वाले 71 विश्वविद्यालय तथा 391 कॉलेज 5-5 महाविद्यालयों को मेंटरिंग प्रदान करेंगे। इससे इन महाविद्यालयों को अपनी गुणवत्ता में सुधार करने का मौका मिलेगा।
4. हाल ही में नए छात्रों के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा कौन का कार्यक्रम लांच किया गया?
उत्तर – दीक्षारम्भ
हाल ही में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने “दीक्षारम्भ” नामक कार्यक्रम को लांच किया, इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को सहपाठियों तथा अध्यापकों के सदस्य बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करवाना है।
5. किस राज्य/केंद्र शासित पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस के लिए नई ई-चालान प्रणाली शुरू की?
उत्तर – दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में नई ई-चालान प्रणाली लांच की, इस प्रणाली में चालान करने वाला अधिकारी तथा दोषी, दोनों लॉग इन कर सकते हैं, इस प्रणाली के द्वारा दोषी व्यक्ति अपने चालान का भुगतान कर सकता है। यह कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर एक कदम है।
6. नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 18 जुलाई
प्रतिवर्ष 18 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस मनाया जाता है, यह दिवस दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा मानवता की सेवा में नेल्सन मंडेला के योगदान को याद किया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य मानवाधिकारों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, निर्धनता उन्मूलन तथा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना है।
7. किस मंत्रालय ने “जन जागरूकता अभियान” लांच किया है?
उत्तर – केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में नई दिल्ली में तीन दिवसीय विशेष अभियान “जन जागरूकता अभियान” लांच किया है। इस अभियान के द्वारा डेंगू, चिकुनगुनिया तथा मलेरिया जैसे रोगों (vector borne diseases or VBD) की रोकथाम व नियंत्रण के बारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा। यह अभियान 17 से 19 जुलाई, 2019 के दौरान नई दिल्ली में चलाया जायेगा।
जन जागरूकता अभियान
इस अभियान का उद्देश्य मच्छरों से होने वाले रोगों की रोकथाम के लिए जनता को भागीदार बनाना है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एकत्रित डाटा के अनुसार 30 जून, 2019 तक डेंगू के 8,058 मामले सकारात्मक पाए गये थे, जबकि देश भर में 14,404 चिकुनगुनिया के मामले सामने आये हैं। 31 मई, 2019 तक देश में मलेरिया के कुल 66,313 मामले सामने आये हैं।
“जन जागरूकता अभियान” एक जन आन्दोलन है, इसमें जनता के प्रतिनिधि, केंद्र सरकार के अधिकारी, NCT दिल्ली सर्कार, दिल्ली के तीनों म्युनिसिपल कारपोरेशन, NDMC, रेलवे, कैंटोनमेंट बोर्ड इत्यादि डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया का सामना मिलकर करेंगे।
इस अभियान के लिए NDMC (नई दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन) की 286 टीमें गठित की गयी हैं, प्रत्येक टीम में 20-25 सदस्य हैं। प्रत्येक टीम में म्युनिसिपल कारपोरेशन, केंद्र सरकार तथा दिल्ली सरकार के अधिकारी शामिल होंगे।
इस अभियान के तहत टीमें स्कूल के प्रधानाचार्य तथा अध्यापकों से मुलाकात करेंगी और उन्हें स्कूलों को मच्छरों से मुक्त रखने की आवश्यकता के बारे में अवगत करवाएंगी। इस दौरान स्कूली बच्चों को डेंगू, चिकुनगुनिया तथा मलेरिया जैसे रोग (vector borne diseases or VBD) के रोकथाम व नियंत्रण के बारे में भी बताया जायेगा।
यह टीमें अस्पतालों का दौरा भी करेंगी, इस दौरान मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट, नोडल अधिकारी इत्यादि से vector borne diseases or VBD के रोकथाम के बारे में विचार-विमर्श किया जायेगा। यह टीमें अस्पतालों का निरीक्षण भी करेंगी।
8. “मेडिसिन फ्रॉम द स्काई” किस राज्य सरकार का पायलट प्रोजेक्ट है?
उत्तर – तेलंगाना सरकार
“मेडिसिन फ्रॉम द स्काई” तेलंगाना सरकार का प्रोजेक्ट है, इसका क्रियान्वयन विश्व आर्थिक फोरम के Centre for the Fourth Industrial Revolution Network के साथ मिलकर किया जायेगा। इस योजना के तहत आपातकालीन चिकित्सा वस्तुओं जैसे रक्त, टीके, मेडिकल सैंपल, अंग इत्यादि की डिलीवरी ड्रोन के द्वारा की जायेगी। इस प्रोजेक्ट को तेलंगाना सरकार द्वारा हेल्थनेट ग्लोबल लिमिटेड के साथ मिलकर चलाया जायेगा।
9. ICC ने हाल ही में किस देश के क्रिकेट संघ को निलंबित किया है?
उत्तर – ज़िम्बाब्वे
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने हाल ही में ज़िम्बाब्वे क्रिकेट को नियमों का उल्लंघन करने के कारण निलंबित कर दिया है, ICC की नियमावली क्रिकेट किसी सरकार के हस्तक्षेप को स्वीकार नही करती। ज़िम्बाब्वे क्रिकेट को अनुच्छेद 2.4(c) तथा (d) का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है, इसके तहत ज़िम्बाब्वे क्रिकेट स्वतंत्र चुनाव करवाने में असफल रहा है। निलंबित किये जाने के बाद ज़िम्बाब्वे को अब ICC से फंडिंग प्राप्त नही होगी और अब ज़िम्बाब्वे ICC प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकेगा।
10. किस भारतीय गोल्फर ने FCG Callaway Junior World Golf Championship 2019 को अपने नाम किया?
उत्तर – अर्जुन भट्ट
14 वर्षीय भारतीय गोल्फर अर्जुन भट्ट ने FCG Callaway Junior World Golf Championship 2019 को अपने नाम किया। उन्होंने कैलिफ़ोर्निया में ताइवान के जेरेमी चेन को पराजित किया।
Nice ,thanks,,,