हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20-21 जुलाई, 2019

1. 10वां जागरण फिल्म फेस्टिवल किस शहर में शुरू हुआ?
उत्तर – नई दिल्ली
केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में नई दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में 10वें जागरण फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन किया। यह उत्सव जागरण प्रकाशन ग्रुप की पहल है, इसका उद्देश्य बेहतरीन सिनेमा सामग्री को दर्शकों तक पहुँचाना है।
2. AI चैटबॉट “ABHi” के लिए आंध्र बैंक ने किस कंपनी के साथ समझौता किया है?
उत्तर – फ्लोटबॉट
आंध्र बैंक ने हाल ही में फ्लोटबॉट के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त चैटबॉट के निर्माण के लिए समझौता किया है, यह चैटबॉट ऑनलाइन बैंकिंग यूजर्स की सहायता करेगा। इस चैटबॉट से आंध्र बैंक के 5 करोड़ से अधिक खाताधारकों को लाभ मिलेगा। इस चैटबॉट के द्वारा डिजिटल बैंकिंग, ऋण, बैंकिंग सेवा, सरकारी योजनाओं, बीमा, आधार सेवा, भुगतान, EMI, एटीएम इत्यादि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
3. किस पूर्व भारतीय एथलीट को IAAF वेटेरन पिन के लिए मनोनीत किया गया है?
उत्तर – पी.टी. उषा
भारत की ट्रैक एंड फील्ड दिग्गज पी.टी. उषा को अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (IAAF) की “वेटेरन पिन” के लिए मनोनीत किया गया है। उन्हें सितम्बर, 2019 में क़तर में 52वीं IAAF कांग्रेस के दौरान सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।
4. 5वें इंटरनेशनल पुलिस एक्सपो 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एक्सपो 2019 का आयोजन नई दिल्ली में 19-20 जुलाई के दौरान किया गया। इस एक्सपो की थीम “शांति व सुरक्षा को मज़बूत करने की चुनौतियाँ” थी। इस एक्सपो में 25 देशों के विनिर्माताओं ने हिस्सा लिया।
अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एक्सपो 2019
यह अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एक्सपो का पांचवां संस्करण था। इस एक्सपो का आयोजन नेक्सजेन एग्जिबिशंस द्वारा किया गया। इस एक्सपो का फोकस प्रमुख रूप से पुलिस बल पर दिया गया। इस एक्सपो में पुलिस के उपयोग के लिए विभिन्न आधुनिक तकनीकों तथा उपकरणों का प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में 25 देशों से विभिन्न कंपनियों ने सुरक्षित वाहन, गोला-बारूद, साइबर सुरक्षा, ड्रोन इत्यादि का प्रदर्शन किया। इसमें इजराइल, सिंगापुर, चीन, दक्षिण कोरिया, ताइवान, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, मलेशिया, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया तथा पोलैंड जैसे देशों की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।
एक्सपो के मुख्य बिंदु
• पुलिस कल्याण
• कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशिक्षण
• स्वास्थ्य व फिटनेस
• सुरक्षा
• बचाव प्रबंधन तकनीकें व उपकरण
• निगरानी
5. पृथु गुप्ता किस खेल से जुड़े हुए हैं?
उत्तर – शतरंज
15वर्षीय पृथु गुप्ता 2500-मार्क पार करने वाले भारत के 64वें ग्रांडमास्टर बन गये हैं। उन्होंने पुर्तगाली लीग 2019 के पांचवें चरण में इम लेव यांकेलेविच को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
6. भारतीय महिला टीम ने किस टीम को हराकर 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर – सिंगापुर
भारत ने 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष तथा महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। भारतीय महिला टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में टेबल टेनिस में पहली बार स्वर्ण पदक जीता, महिला टीम ने सिंगापुर को 3-0 से पराजित किया। जबकि भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने इंग्लैंड को 3-2 से पराजित किया।
7. डूरंड कप 2019 का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
डूरंड कप 2019 का आयोजन पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में 2 से 23 अगस्त के दौरान किया जायेगा, यह डूरंड कप का 129वां संस्करण होगा। ऐसा पहली बार होगा जब इस प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली से बाहर किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के दौरान पश्चिम बंगाल के तीन स्थानों कलकत्ता, सिलीगुड़ी तथा कल्याणी के पांच स्टेडियम में मैच खेले जायेंगे, यह स्टेडियम हैं : ईस्ट बंगाल ग्राउंड, मोहन बागान ग्राउंड, कल्याणी स्टेडियम, सिलीगुड़ी स्टेडियम तथा साल्ट लेक स्टेडियम। आर्मी ग्रीन पिछले संस्करण की विजेता टीम है। डूरंड कप एशिया की सबसे पुरानी तथा विश्व की तीसरी सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता है।
8. किस देश के वैज्ञानिकों ने रामानुजन मशीन नामक कांसेप्ट विकसित किया है?
उत्तर – इजराइल
Technion – इजराइल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने एक कांसेप्ट का विकास किया है, इस कांसेप्ट का नाम रामानुजन मशीन रखा गया है, रामानुजन प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ थे। हालाँकि “रामानुजन मशीन” कोई मशीन नहीं है बल्कि एक किस्म का अल्गोरिथम है।
9. हैण्ड-इन-हैण्ड संयुक्त सैन्य अभ्यास 2019 का आयोजन किन दो देशों के बीच किया जायेगा?
उत्तर – भारत और चीन
भारत और चीन के बीच “हैण्ड इन हैण्ड” नामक वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन मेघालय के शिलांग में उमरोई में दिसम्बर, 2019 में किया जायेगा। इससे पहले अगस्त, 2019 में योजना निर्मित करने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।
मुख्य बिंदु
हैण्ड इन हैण्ड संयुक्त सैन्य अभ्यास 2019 इस अभ्यास का का आठवां संस्करण है, इस अभ्यास को डोकलाम विवाद के 2018 में पुनः शुरू किया गया था। 2018 में इस अभ्यास का आयोजन चेंग्दू में किया गया था।
इस अभ्यास के दौरान आतंक विरोधी ऑपरेशन, संयुक्त कमांड पोस्ट की स्थापना, संयुक्त युद्ध ड्रिल, मानवीय सहायता तथा आपदा राहत ऑपरेशन पर फोकस किया जायेगा।
पृष्ठभूमि
संयुक सैन्य अभ्यास “हैण्ड-इन-हैण्ड” की शुरुआत वर्ष 2007 कुनमिंग (चीम) में हुई थी, इसके दूसरे संस्करण का आयोजन भारत में कर्नाटक के बेलगाम में किया गया था, उसके बाद इस अभ्यास का आयोजन बंद कर दिया गया था। पांच वर्ष पश्चात् 2013 में इस अभ्यास का आयोजन पुनः आरम्भ हुआ।
10. AIFF गोल्डन बेबी लीग्स हैंडबुक किस खेल से सम्बंधित है?
उत्तर – फुटबॉल
हाल ही में केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने AIFF (अखिल भारतीय फुटबॉल संघ) गोल्डन बेबी लीग हैंडबुक 2019-20 जारी की, इस दौरान “AIFF बेबी लीग्स” का नाम बदलकर “AIFF गोल्डन बेबी लीग्स” रखा गया। इसका उद्देश्य 6 से 12 वर्ष के लड़कों व लड़कियों को फुटबॉल बढ़ावा देना है।

Advertisement

2 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20-21 जुलाई, 2019”

  1. Alkama bano says:

    Thanks

  2. Naresh Kumar saini says:

    Current gk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *