हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3 जून, 2019
1. हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – अजीत डोवल
अजीत डोवल को पुनः देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया गया है, उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। उन्हें केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री के बराबर का रैंक प्रदान किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंज़ूरी दी। इससे पहले उन्हें मई 2014 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया था। डोवल ने पिछले पांच वर्षों में देश की सुरक्षा में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि अजीत डोवल लगातार दूसरी बार नियुक्त किये जाने वाले पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।
अजीत डोवल
अजीत डोवल का जन्म 20 जनवरी, 1945 को हुआ था। वे 1968 में केरल कैडर में आईपीएस के रूप में शामिल हुए थे। वे मिजोरम और पंजाब में उग्रवादी विरोधी ऑपरेशन में काफी सक्रिय रहे। वे एक दशक तक इंटेलिजेंस ब्यूरो में कार्यरत्त रहे। डोवल जनवरी, 2005 में इंटेलिजेंस ब्यूरो के निर्देशक के सेवानिवृत्त हुए थे। मई, 2014 में उन्हें देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया था। गौरतलब है कि अजीत डोवल पुलिस मैडल जीतने वाले सबसे युवा पुलिस अफसर बने थे। उन्हें पुलिस में 6 वर्ष की सेवा के बाद ही पुलिस मैडल प्रदान किया गया था। बाद में अजीत दोवल को राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित किया गया। 1988 में अजीत डोवल को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया, वे इस सम्मान को पाने वाले पहले पुलिस अफसर थे, यह सम्मान केवल सैनिकों को प्रदान किया जाता था।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Adviser)
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भारत का वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी होता है, वह राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री का प्रधान सलाहकार होता है। अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भारत सरकार का सबसे शक्तिशाली नौकरशाह (ब्यूरोक्रेट) होता है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा की जाती है। अब तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का चयन भारतीय विदेश सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा में से किया गया है। ब्रजेश मिश्रा भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नवम्बर, 1998 से 22 मई, 2004 तक कार्य किये।
2. किस फुटबॉल टीम ने चैंपियंस लीग ट्राफी 2019 को अपने नाम किया?
उत्तर – लिवरपूल
इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल ने प्रतिष्ठित चैंपियंस लीग का खिताब जीत लिया है, लिवरपूल ने फाइनल में टॉटेनहम हॉटस्पर को 2-0 से हराया। इस मैच में लिवरपूल के लिए ओरिगी और मोहम्मद सालाह ने गोल किये।
लिवरपूल
लिवरपूल इंग्लैंड का एक फुटबॉल क्लब है, यह क्लब इंग्लैंड की विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल लीग “प्रीमियर लीग” में हिस्सा लेता है। लिवरपूल विश्व के सबसे बेहतरीन फुटबॉल क्लब्स में से एक माना जाता है। लिवरपूल फुटबॉल क्लब की स्थापना 3 जून, 1892 को की गयी थी। लिवरपूल अब तक 6 यूरोपीय कप, 3 UEFA कप, 3 UEFA सुपर कप, 18 लीग खिताब, 7 FA कप, 8 लीग कप तथा 1 फुटबॉल लीग सुपर कप जीत चुका है। मौजूदा समय में लिवरपूल के लिए मोहम्मद सालाह, दिवोक ओरिगी, वर्जिल वान दिक, रोबेर्टो फर्मिनियो, शाकिरी, सादियो माने जैसे खिलाड़ी खेलते हैं।
चैंपियंस लीग (UEFA Champions League or UCL)
चैंपियंस लीग के वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता है, इसका आयोजन यूरोपीय फुटबॉल महासंघ (UEFA) द्वारा किया जाता है। इस लीग में यूरोप की टॉप डिवीज़न लीग के टीमें हिस्सा लेती हैं। यह विश्व की सबसे अधिक प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं में से एक है। इसके ग्रुप स्टेज में 32 टीमें हिस्सा लेती हैं। इस प्रतियोगिता का आरम्भ 1955 में हुआ था। अब तक स्पेन का रियाल मेड्रिड फुटबॉल क्लब इस प्रतियोगिता को सर्वाधिक 6 बार जीत चुका है। जबकि मौजूदा विजेता लिवरपूल ने चैंपियंस लीग का खिताब 6 बार जीता है।
3. हाल ही में रुमा गुहा ठाकुरता का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा की अभिनेत्री थीं?
उत्तर – बंगाली सिनेमा
रुमा गुहा ठाकुरता बंगाली अभिनेत्री व गायिका थीं, हाल ही में उनका निधन 84 वर्ष की आयु में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में हुआ। उन्होंने सत्यजीत रे द्वारा निर्देशित फिल्मों जैसे गणशत्रु, अभिजान इत्यादि में कार्य किया। रुमा की प्रमुख फ़िल्में इस प्रकार हैं : पलातक, अंटोनी फिरंगी, 80 ते आसियो ना, बालिका वधु इत्यादि।
4. विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 1 जून
विश्व दुग्ध दिवस प्रत्येक वर्ष 1 जून को वैश्विक खाद्य पदार्थ के रूप में दूध के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन डेयरी सेक्टर से जुड़े गतिविधियों पर ध्यान देने का अवसर प्रदान करता है।
इस दिवस की अपनी कोई वैश्विक थीम नहीं होती है बल्कि विभिन्न देशों की सरकार, गैर सरकारी संस्थाएं और इसकी अलग अलग थीम तय करते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन B2, पोटैशियम, आयोडीन आदि पाए जाते हैं।
खाद्य व कृषि संगठन (FAO)
यह एक संयुक्त राष्ट्र की संस्था है, यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामजिक परिषद् के अधीन कार्य करती है। इसकी स्थापना 16 अक्टूबर, 1945 को की गयी थी। इसका मुख्यालय इटली के रोम में स्थित है। वर्तमान में इसके कुल 194 सदस्य हैं।
5. हाल ही में किस भारतीय मूल की महिला को UN-Women का डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया?
उत्तर – अनीता भाटिया
भारतीय मूल की अनीता भाटिया को हाल ही में UN-Women (United Nations Entity for Gender Equality and the Empowerment of Women) का डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अन्तोनिया गुटेरेस ने भारतीय सेना के अफसर लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तैनैकर को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के मिशन का फ़ोर्स कमांडर नियुक्त किया था।
6. किस उच्च न्यायालय ने हाल ही में जानवरों को “कानूनी व्यक्ति” घोषित किया है?
उत्तर – पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय
पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि सभी जानवरों को इंसानों की तरह कानूनी अधिकार प्राप्त हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश से हरियाणा के लिए 29 गायों को निर्दयी तरीके से पैक करके ले जाया जा रहा था, इसकी सूचना उच्च न्यायालय को दी गयी। इसके जवाब ने जस्टिस राजीव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जानवरों को केवल संपत्ति तक ही सीमित नहीं किया जा सकता। इस आदेश में परिवहन के लिए जानवरों के उपयोग पर भी काफी बातें कही गयी हैं, जानवरों से अत्यंत ख़राब मौसम में वाहन खींचने का कार्य नहीं किया जा सकता है, जानवर पर लादे जाने वाले भार की सीमा भी निश्चित की गयी है।
7. माउंट एटना ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?
उत्तर – इटली
हाल ही में इटली के माउंट एटना ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ। इस ज्वालामुखी से निकलने वाला लावा और धुल का गुबार मीलों दूर से दृश्यमान है। इससे पहले दिसम्बर, 2018 में भी इस ज्वालामुखी पर विस्फोट हुआ था।
माउंट एटना ज्वालामुखी
माउंट एटना यूरोप का सबसे ऊँचा तथा काकेशस के बाहर सबसे सक्रीय ज्वालामुखी है। माउंट एटना एक सक्रीय स्ट्रेटोवोल्केनो है। यह इटली में सिसिली के पूर्वी तट पर स्थित है। पिछली बार इस ज्वालामुखी में बड़ा विस्फोट 1992 में हुआ था। यह ज्वालामुखी 3,326 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह इटली का सबसे ऊँचा पर्वत है।
यह ज्वालामुखी अफ्रीकन प्लेट और यूरेशियन प्लेट की सीमा पर स्थित है। माउंट एटना निरंतर ही सक्रीय रहता है। संयुक्र राष्ट्र ने माउंट एटना को डिकेड वोल्केनो का खिताब दिया गया है तथा इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल किया है।
8. योग को बढ़ावा देने के लिए गोवा का नया ब्रांड एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – नम्रता मेनन
पणजी बेस्ड योग इंस्ट्रक्टर व फिटनेस एक्सपर्ट नम्रता मेनन को योग को बढ़ावा देने के लिए गोवा का नया ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। इसका उद्देश्य योग से होने वाले लाभ के बारे में जागरूकता फैलाना तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
9. हाल ही में किस भारतीय को मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया?
उत्तर – प्रतिभा पाटिल
भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को मेक्सिको का विदेशी नागरिकों को प्रदान किया जाने वाला उच्चतम नागरिक सम्मान “आर्डर ऑफ़ द एज़्टेक ईगल” प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत में मेक्सिको की एम्बेसडर मेल्बा प्रिया ने पुणे में प्रदान किया।
ऑर्डर ऑफ़ एज़्टेक ईगल
यह मेक्सिकन सम्मान प्रथा का हिस्सा है, यह किसी विदेशी को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इसकी स्थापना दिसम्बर 1933 में राष्ट्रपति अबेलार्दो एल. रोड्रीगेज़ ने की थी। यह मेक्सिको के नागरिकों को दिए जाने वाले कोंदेकोरासियोन मिगुएल हिदाल्गो और बेलिसारियो दोमिन्गेज़ मैडल ऑफ़ ऑनर के समान है। यह सम्मान विदेश मंत्री तथा राष्ट्रपति के नेतृत्व में गठित परिषद् के निर्देशों के अनुसार प्रदान किया जाता है। इससे पहले यह सम्मान बिल गेट्स अमर्त्य सेन, नेडीन गोर्डिमेर जैसे व्यक्तियों को यह सम्मान दिया जा चुका है।
10. नव-निर्मित जल शक्ति मंत्रालय का केन्द्रीय मंत्री किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – गजेन्द्र सिंह शेखावत
केंद्र सरकार ने “जल शक्ति” नामक नए मंत्रालय का निर्माण किया है, इस मंत्रालय का निर्माण जल संसाधन, नदी विकास व पुनर्जीवन मंत्रालय व पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय का विलय करके किया गया है। इसके द्वारा जल प्रबंधन व विनियमन एक भी विभाग द्वारा किया जाएगा।
मुख्य बिंदु
2014 में नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बनीं सरकार ने मिशन स्वच्छ गंगा को पर्यावरण व वन मंत्रालय से अलग करके जल संसाधन में शामिल किया था। 2019 लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जल सम्बन्धी मुद्दों के लिए एकीकृत मंत्रालय के निर्माण का वादा किया था।
जल मंत्रालय को भारतीय जनता पार्टी के सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत को सौंपा गया है जबकि राम लाल कटारिया को राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान “नल से जल” योजना का वादा किया गया था, इसका उद्देश्य सभी घरों में पाइप के द्वारा पेयजल उपलब्ध करना है, यह योजना सरकार के जल जीवन मिशन का हिस्सा होगी।
Ye bahut aache gk q. Hai.
I can request sir please give me provide General Questions “Gk” in Hindi
Regular study krne se best performance milega but continue read this site
Thank you
Ravina ji ye Gk nhi ye current affairs h Gk sir Dale to bahut achha hoga
thank you sir
It is so nice way to gain more and more knowledge
So , i am thanking………
Nice current affairs
this gk is very best but I want to gk and current affairs both are sent on my mail address
Best way to cover my current affairs..
Thanku so much…