अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस : 20 दिसम्बर

प्रतिवर्ष 20 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसम्बर, 2005 को 60/209 प्रस्ताव पारित किया था।

उद्देश्य

  • इस दिवस को विविधता में एकता के सम्मान में मनाया जाता है।
  • इस दिवस के द्वारा विभिन्न सरकारों को अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों का सम्मान करने के लिए स्मरण करवाया जाता है।
  • इस दिवस के द्वारा एकता के बारे में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाता है।
  • इस दिवस पर सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एकता को बढ़ावा दिया जाता है।
  • इस दिवस का उद्देश्य निर्धनता उन्मूलन के लिए नई पहल शुरू करना है।

विश्व मानवता दिवस

19 अगस्त को प्रत्येक वर्ष विश्व मानवता दिवस (World Humanitarian Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस उन लोगों के लिए समर्पित हैं जो मानवता के लिए कार्य करते हैं तथा इसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। इस दिवस के द्वारा विश्व में मानवता के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी जाती है।

विश्व मानवता दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गयी थी इसके लिए वर्ष 2008 में  A/46/L.49 प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव को स्वीडन ने प्रायोजित किया था। 19 अगस्त, 2003 को इराक में महासचिव के विशेष विशेष प्रतिनिधि सर्जियो विएरा डी मेलो की मृत्यु बम विस्फोट के कारण हुई थी। इस घटना में उनके 21 सहकर्मियों की मृत्यु भी हुई थी। 2009 से प्रतिवर्ष 19 अगस्त को विश्व मानवता दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसके द्वारा मानवता के लिए कार्य करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।

Categories:

Tags: , , , , , , ,

Advertisement

Comments