खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

उत्तर – गुवाहाटी

2020 खेलों इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन गुवाहाटी में किया जायेगा। इसमें 10,000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स

केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के दायरे को बढ़ाकर बड़ा कर दिया है, इन खेलों में अब दो श्रेणियों, अंडर 17 और अंडर 21 में प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें कॉलेज और विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं। इन खेलों में 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों से 10,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।

खेलो इंडिया कार्यक्रम

इसकी शुरुआत केन्द्रीय खेल व युवा मामले मंत्रालय द्वारा देश में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए की थी। इसका उद्देश्य देश  में खेले जाने वाले सभी खेलों को बढ़ावा देना तथा भारत को एक मज़बूत खेल राष्ट्र के रूप में तैयार करना है। इस कार्यक्रम से युवा खिलाड़ियों को अपने कौशल को बेहतर करने तथा अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इन खेलों में प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित किया जायेगा तथा प्रत्येक चुने गये खिलाड़ी को 8 वर्षों के लिए 5 लाख  रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।

Advertisement

Comments