नज़ीर वानी को मरणोपरांत प्रदान किया गया अशोक चक्र
जम्मू-कश्मीर से सैनिक लांस नायक नज़ीर वानी को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया, यह पुरस्कार उनकी पत्नी महजबीं तथा उनकी माँ ने प्राप्त किया। वानी इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले कश्मीरी हैं। पिछले वर्ष नवम्बर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वे शहीद हुए थे।
नज़ीर वानी कश्मीर के कुलगाम जिले में चेकि अश्मुजी क्षेत्र के निवासी थे। शुरू में वे उग्रवादी थे। बाद में उन्होंने उग्रवाद का मार्ग छोड़ा और 2004 में वे भारतीय सेना में शामिल हुए। वानी को 2007 तथा 2018 में वीरता के लिए सेना मैडल से सम्मानित किया गया था।
अशोक चक्र शांतिकाल में दिया जाने वाला सर्वोच्च सैनिक सम्मान है। यह सम्मान युद्ध क्षेत्र के अतिरिक्त वीरता के प्रदर्शन अथवा आत्म-बलिदान के लिए प्रदान किया जाता है।
Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
Month: करेंट अफेयर्स - जनवरी, 2019
Tags:Ashok Chakra , Nazir Wani , Nazir Wani Ashok Chakra , अशोक चक्र , नज़ीर वानी , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार