नई दिल्ली में किया जा रहा है “आदि महोत्सव” का आयोजन
राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव-आदि महोत्सव का आयोजन 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2019 के बीच किया जा रहा है। इसका उद्घाटन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस उत्सव में जनजातीय संस्कृति, शिल्पकला, भोजन इत्यादि को प्रदर्शित किया जाएगा।
आदि महोत्सव
“आदि महोत्सव” का आयोजन केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय तथा ट्राइबल कोआपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (TRIFED) द्वारा किया जा रहा है। TRIFED ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में इस प्रकार के 26 उत्सव आयोजित करने का लक्ष्य रखा है। अभी तक लेह-लद्दाख, नॉएडा, शिमला, ऊटी, इंदौर, पुणे, भुबनेश्वर तथा विशाखापत्तनम में इस तरह के उत्सव आयोजित किये जा चुके हैं, जिनमे 900 से अधिक शिल्पकार हिस्सा ले चुके हैं, इन इवेंट्स से अब तक 5 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री की जा चुकी है।
इस उत्सव में जनजातीय संस्कृति, भोजन, शिल्प तथा औषधियों का प्रदर्शन किया जायेगा, इससे जनजातीय समुदायों के लिए आर्थिक विकास में वृद्धि होगी। इस उत्सव में देश-भर के 27 से राज्यों से 1000 से अधिक जनजातीय शिल्पकार हिस्सा ले रहे हैं।
Categories: स्थानविशेष करेंट अफेयर्स
Month: करेंट अफेयर्स - नवंबर, 2019
Tags:Aadi Mahotsav , TRIFED , What is Aadi Mahotsav? , आदि महोत्सव , जनजातीय मामले मंत्रालय , जनजातीय शिल्प , जनजातीय संस्कृति , ट्राइबल कोआपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया