आज के मुख्य करेंट अफेयर्स समाचार : 19 नवम्बर, 2019
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 19 नवम्बर, 2019 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं :
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम में शामिल होंगी जस्टिस आर. भानुमती।
- राज्यसभा का ऐतिहासिक 250वां सत्र शुरू हुआ।
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने भूटानी समकक्ष ल्योंपो तांदी दोरजी से नई दिल्ली में वार्ता की।
- रेत की तस्करी की शिकायत के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने 14500 टोल फ्री नंबर जारी किया।
- तकनीकी सहायता के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बेल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- गृह मंत्रालय ने मेघालय बेस्ड उग्रवादी संगठन हीनीट्रेप नेशनल लिबरेशन कौंसिल पर प्रतिबन्ध लगाया।
- IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत को 59वां स्थान प्राप्त हुआ।
- नई दिल्ली में भारतीय पोषण कृषि कोष लांच किया गया।
अर्थव्यवस्था व व्यापार से सम्बंधित करेंट अफेयर्स
- कर्नाटक में विजयनगर चैनल सिंचाई प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए एशियाई विकास बैंक 91 मिलियन डॉलर की सहायता प्रदान करेगा।
अतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
- भारत और क़तर के बीच किया जा रहा है ‘रोर ऑफ़ द सी’ अभ्यास का आयोजन।
- बैंकाक में किया जा रहा है 6वें आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक का आयोजन।
- भारत और फ्रांस 2020 में हिन्द महासागर क्षेत्र में संयुक्त गश्त का आयोजन करेंगे।
- पाकिस्तान ने 650 किलोमीटर की रेंज वाली शाहीन-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
खेल कूद करेंट अफेयर्स
- ब्राज़ील ने जीता अंडर-17 फीफा विश्व कप।
- मैक्स वर्स्टेपन ने फार्मूला वन ब्राज़ीलियन ग्रैंड प्रिक्स का खिताब जीता।
Categories: News Headlines in Hindi
Month: करेंट अफेयर्स - नवंबर, 2019
Tags:अंडर-17 फीफा विश्व कप , एस. जयशंकर , जस्टिस आर. भानुमती , भारतीय पोषण कृषि कोष , राज्यसभा