सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को VVPAT की पर्ची का मिलान करने का निर्देश दिया
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय चुनाव आयोग को EVM परिणामों से VVPAT पर्ची के मिलान की संख्या को बढ़ाने के लिए कहा है। अब तक प्रत्येक विधानसभा सेगमेंट में एक पोलिंग बूथ में EVM के परिणामों का मिलान VVPAT से किया जाता है। अब सर्वोच्च न्यायालय ने एक की बजाय पांच पोलिंग बूथ की VVPAT की पर्चियों का मिलान करने का निर्देश दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि इससे चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता तथा सत्यनिष्ठा में वृद्धि होगी।
इस बार लोकसभा में पहली बार VVPAT मशीन का उपयोग किया जा रहा है। हालांकि कुछ संसदीय चुनावों तथा विधानसभा चुनावों में VVPAT का उपयोग किया जा चुका है।
VVPAT
VVPAT (Voter Verified Paper Audit Trail) एक डिवाइस है, मतदाता ने जिस व्यक्ति को वोट दिया है उसकी पार्टी का चुनाव चिन्ह एक पर्ची पर मतदाता को दिखाई देता है। यह स्लिप VVPAT मशीन के अन्दर 7 सेकंड के लिए दिखाई देती है, उसके बाद यह पर्ची मशीन के अन्दर मौजूद डिब्बे में गिर जाती है। मतदाता इस पर्ची को अपने साथ नहीं ले जा सकता है। VVPAT में उमीदवार (जिसे आपने वोट दिया है) की क्रम संख्या, नाम तथा चुनाव चिन्ह दिखाई देता है।
Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
Month: करेंट अफेयर्स - अप्रैल, 2019
Tags:Voter Verified Paper Audit Trail , VVPAT , What is VVPAT? , लोकसभा चुनाव , लोकसभा चुनाव 2019 , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार