लैशराम सरिता देवी को AIBA एथलीट आयोग का सदस्य चुना गया
भारतीय महिला मुक्केबाज़ लैशराम सरिता देवी को AIBA एथलीट आयोग का सदस्य चुना गया है। एथलीट आयोग में प्रत्येक महाद्वीप से एक-एक सदस्य चुना गया है, केवल यूरोप से दो सदस्य चुने गये हैं। इस आयोग में वे एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगी।
लैशराम सरिता देवी
लैशराम सरिता देवी का जन्म 1 मार्च, 1982 को मणिपुर में हुआ था। वे वर्ष 2000 में प्रोफेशनल बॉक्सर बनी थीं। उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में आठ पदक जीतें हैं, इसमें तीन स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। इससे पहले वे भारतीय मुक्केबाजी संघ में भी एथलीट प्रतिनिधि रह चुकी हैं। उन्होंने 2009 में केंद्र सरकार द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वे मणिपुर पुलिस में DSP के रूप में कार्यरत्त हैं।
AIBA
अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ AIBA की स्थापना 1946 में की गयी थी। वर्तमान में गफूर रखिमोव AIBA के अध्यक्ष हैं। यह संगठन अमेचर बॉक्सिंग मैचों को स्वीकृति देता है।
Categories: खेलकूद करेंट अफेयर्स
Month: करेंट अफेयर्स - नवंबर, 2019
Tags:AIBA , AIBA एथलीट आयोग , L Sarita Devi , Laishram Sarita Devi , अर्जुन अवार्ड , लैशराम सरिता देवी