गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हुआ
जाने-माने गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हुआ, उन्हें भारत के आइंस्टीन के रूप में जाना जाता है। उनका निधन 14 नवम्बर को हुआ। उनका जन्म बिहार में हुआ था। वे पिछले 35 वर्षों से स्किज़ोफ्रेनिया से पीड़ित थे।
वशिष्ठ नारायण सिंह
उनका जन्म बिहार के भोजपुर जिले में 2 अप्रैल, 1942 को हुआ था। 1965 में वे अमेरिका गये, वहां उन्होंने कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय से पीएचडी की। बाद में उन्होंने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा में भी कार्य किया। 1971 में वे भारत लौटे और उन्होंने IIT कानपूर, IIT बॉम्बे तथा ISI कलकत्ता में कार्य किया।
Categories: व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स
Month: करेंट अफेयर्स - नवंबर, 2019
Tags:iit कानपूर , IIT बॉम्बे , India's Einstein , Vashishtha Narayan Singh , कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय , भारत के आइंस्टीन , वशिष्ठ नारायण सिंह , वाशिंगटन यूनिवर्सिटी