कर्नाटक में किया जायेगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का आयोजन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने घोषणा की कि कर्नाटक वर्ष 2021 में दूसरे खेले इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) की मेजबानी करेगा।

मुख्य बिंदु

  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।
  • यह खेल जैन यूनिवर्सिटी और राज्य के अन्य स्थानों में आयोजित किए जाएंगे।
  • जैन यूनिवर्सिटी एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के सहयोग से इन खेलों का आयोजन करेगी।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG)

  • यह भारत में एक राष्ट्रीय स्तर का सबसे बड़ी मल्टी-सपोर्ट विश्वविद्यालय खेल हैं।
  • इस इवेंट में देश भर के विश्वविद्यालयों के एथलीट हिस्सा लेते हैं, जो विभिन्न खेलों में एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं।
  • इसका आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ और राष्ट्रीय खेल महासंघ के सहयोग से युवा मामले और खेल और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा किया जाता है।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सफल होने के बाद इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था।
  • इस खेल का आयोजन खेल प्रतिभाओं के अनावरण के उद्देश्य से किया जाता है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जैसे भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।
  • इस इवेंट का पहला संस्करण फरवरी में भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था
  • 2020 के आयोजन में, U-25 आयु वर्ग में कुल 3,182 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021

इस इवेंट में खेलों की सूची में योगासन और मल्लखंभ को भी जोड़ा गया है। यह भारत की सदियों पुरानी खेल विधाओं के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से किया गया था।

भारतीय खेल प्राधिकरण

यह सर्वोच्च राष्ट्रीय खेल निकाय है जिसे 1982 में स्थापित किया गया था। इसे भारत में खेलों को विकसित करने के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया था। यह नेताजी सुभाष हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर का भी प्रबंधन करता है जो हिमाचल प्रदेश के शिलारू में स्थित है।

Categories:

Tags: , , , ,

Advertisement

Comments