दिल्ली: 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 63.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी

दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए डेटा से पता चलता है कि, 2020 में अपराध दर के मुकाबले 2021 के पहले 6 महीनों में राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 63.3% की वृद्धि हुई है।

मुख्य बिंदु

  • आंकड़ों के अनुसार, बलात्कार के मामले जून 2020 में 580 से बढ़कर 2021 में 833 हो गए हैं।
  • छेड़छाड़ के मामले 733 से बढ़कर 1022 हो गए हैं।
  • महिलाओं का अपहरण 1,026 से बढ़कर 1,580 हो गया है।
  • अपहरण के मामले 46 से बढ़कर 159 हुए।
  • दहेज हत्याएं भी 47 से बढ़कर 56 हो गई हैं।

जघन्य अपराधों पर डेटा

12 जून, 2021 तक जघन्य अपराध का आंकड़ा 2,436 से घटकर 2,315 हो गया है। 2021 के पहले छह महीनों में, दिल्ली में डकैती के सात मामले, 196 हत्या, 942 डकैती, 295 हत्या के प्रयास, 942 लूट, 35 दंगे के मामले और सात फिरौती के लिए अपहरण के मामले दर्ज किए गए।

गैर-जघन्य अपराधों पर डेटा

गैर जघन्य अपराधों (non-heinous crimes) की संख्या में 8.5% की वृद्धि हुई है। 2020 में 1,11,419 के मुकाबले 2021 में गैर-जघन्य अपराध के 1,20,980 मामले दर्ज किए गए। चोट के कुल 493 मामले, चोरी के 1173 मामले, मोटर वाहन चोरी के 15,667 मामले और घर से चोरी के 938 मामले दर्ज किए गए। 2020 में 421 चोट के मामले, चोरी के 839 मामले, वाहन चोरी के 13130 ​​मामले और घर में चोरी के 875 मामले दर्ज किये गये थे।

Categories:

Tags: , , , , , ,

Advertisement

Comments