बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने 7 करोड़ पंजीकृत यूजर्स का आंकड़ा पार किया

हाल ही में BSE ने 7 करोड़ पंजीकृत यूजर्स का आंकड़ा पार किया।  गौरतलब है कि 6 करोड़ से 7 करोड़ यूजर्स तक पहुँचने में BSE को मात्र 139 दिन लगे। जबकि BSE को 5 करोड़ से 6 करोड़ यूजर्स तक पहुँचने में 241 दिन लगे थे। इन नए यूजर्स में से 82 लाख लोग 20 से 40 साल के थे।

मुख्य बिंदु

पिछले वर्ष लॉकडाउन की घोषणा के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई थी। जिसके बाद काफी सारे नए लोगों ने शेयर मार्केट में निवेश शुरू किया। जिसके चलते BSE के यूजर्स में भारी वृद्धि हुई।

BSE के 7 करोड़ यूजर्स में से 38% लोग 30-40 आयु वर्ग के हैं, जबकि 24% लोग 20-30 आयु वर्ग के हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है, इसकी स्थापना 1875 में की गयी थी। इसका कार्यालय मुंबई की दलाल स्ट्रीट में स्थित है। ब्रिटिश सरकार ने 1927 में BSE को अस्थायी स्वीकृति प्रदान की थी। भारत सरकार ने 31 अगस्त, 1957 को BSE को स्थायी स्वीकृति प्रदान की थी। वर्तमान में मार्केट कैपिटलाइजेशन के अनुसार BSE विश्व का 10वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है, इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.7 खरब डॉलर है। BSE में 5000 से अधिक कंपनियों लिस्टेड हैं।

Categories:

Tags: , , , , , , , , ,

Advertisement

Comments