इटली ने जीता यूरो 2020 (EURO 2020) का ख़िताब

इटली की फुटबॉल टीम ने यूरो 2020 का ख़िताब जीत लिया है। फाइनल में इटली ने इंग्लैंड को हराया। निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रही। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में इटली ने इंग्लैंड को 3-2 से पराजित किया।

मुख्य बिंदु

इस प्रतियोगिता का आयोजन 11 जून से 11 जुलाई, 2021 तक किया गया। इसका आयोजन 11 देशों के 11 शहरों में किया गया। यूरो 2020 का आयोजन इन शहरों में किया गया : एम्स्टर्डम (नीदरलैंड), बाकू (अज़रबैजान), बुखारेस्ट (रोमानिया), बुडापेस्ट (हंगरी), कोपेनहेगेन (डेनमार्क), ग्लासगो (स्कॉटलैंड), लन्दन (इंग्लैंड), म्युनिक (जर्मनी), रोम (इटली), सैंट पीटर्सबर्ग (रूस), सेविया (स्पेन)।

यूरो 2020 में भाग लेने वाले टीमें इस प्रकार हैं : ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, इंग्लैंड, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, इटली, नीदरलैंड, नार्थ मैसीडोनिया, पोलैंड, पुर्तगाल, रूस, स्कॉटलैंड, स्लोवाकिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, तुर्की, यूक्रेन और वेल्स।

यूरो (EURO)

यूरो को UEFA European Football Championship भी कहा जाता  है। यह यूरोप में आयोजित होने वाली प्रमुख खेल  प्रतियोगिता है। इसका आयोजन 4 साल के बाद किया जाता है। इसकी शुरुआत 1958 में हुई थी। अब तक इस प्रतियोगिता को सबसे ज्यादा बार स्पेन और जर्मनी ने 3-3 बार जीता है। जबकि पिछली बार 2016 में आयोजित प्रतियोगिता को पुर्तगाल ने जीता था।

Categories:

Tags: , , , , ,

Advertisement

Comments