20 से अधिक देशों ने भारत के Co-Win प्लेटफार्म में दिखाई रुचि, जानिए क्या है Co-Win

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में कहा है कि टीकाकरण अभियान से 20 से ज्यादा देशों ने भारत के Co-Win प्लेटफार्म में रुचि दिखाई है। इसे देखते हुए भारत 30 जून को Co-Win की सफलता के कहानी को एक कांफ्रेंस के माध्यम से साझा करेगा।

मुख्य बिंदु

कोविड-19 टीकाकरण के लिए पंजीकरण Co-WIN पोर्टल (https://www.cowin.gov.in) किया जा सकता है, इसके बाद व्यक्ति अपनी पसंद की जगह पर किसी भी तिथि को टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक कर सकता है। टीका लगने के बाद, व्यक्ति Co-WIN पोर्टल से टीकाकरण का प्रमाणपत्र भी डाउनलोड कर सकता है।

Co-WIN क्या है?

  • Co-WIN मंच देश के COVID-19 टीकाकरण को संभालता है।इसमें लाभार्थियों का पंजीकरण करना, उन्हें टेक्स्ट मेसेज भेजना, टीकाकरण केंद्रों का आवंटन करना और कोल्ड स्टोरेज में शीशियों की लाइव निगरानी भी शामिल है।
  • इस मंच का उपयोग पहले पल्स पोलियो कार्यक्रम (Pulse Polio Programme) के संचालन के लिए किया गया था।
  • यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वामित्व में है। इसके अलावा, यह राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre) द्वारा समर्थित है।
  • Co-WIN  एप्लीकेशन टीकाकरण पहल की निगरानी और ट्रैकिंग में मदद करता है।
  • यह एप्प वास्तविक समय के आधार पर सूचीबद्ध लाभार्थियों को ट्रैक करने में भी मदद करता है।

Categories:

Tags: , , , , , , ,

Advertisement

Comments