Colexion : सबसे बड़ा लाइसेंस प्राप्त NFT प्लेटफॉर्म

Colexion, सबसे बड़ा लाइसेंस प्राप्त NFT (non-fungible token) प्लेटफार्म, ने 10 सितंबर, 2021 को औपचारिक सार्वजनिक लांच की घोषणा की।

मुख्य बिंदु 

  • कोलेक्सियन (Colexion) खेल, मनोरंजन और कला के लिए एक NFT प्लेटफार्म है।
  • दुनिया भर में संग्राहकों और निवेशकों के पास विभिन्न प्रकार की यादगार वस्तुओं का संग्रह है, जिन्हें दशकों से काफी सराहा गया है।
  • यह प्लेटफॉर्म जल्द ही यूजर्स को अपने पसंदीदा सुपरस्टार के NFT खरीदने, बेचने और व्यापार करने में सक्षम करेगा। इसने एक यूजर प्री-रजिस्ट्रेशन प्रोग्राम भी शुरू किया है।

कोलेक्सियन क्या है?

Colexion एक NFT ट्रेडिंग और कम्युनिटी प्लेटफॉर्म है। यह यूजर्स को व्यापार, खरीद और इंटरैक्टिव गतिविधियों की सुविधा प्रदान करता है। इसमें वैश्विक सितारों के NFT संग्रह शामिल होंगे। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से, यूजर्स ब्लाइंड बॉक्स के विभिन्न स्तरों को खरीदने में सक्षम होंगे और सेलिब्रिटी के सीमित NFT संग्रह को प्राप्त करने में सक्षम होंगे। प्रत्येक NFT संग्रहणीय में ब्लॉकचेन पर एक अनूठा रिकॉर्ड होता है।

कोलेक्सियन पर सुविधा

कोलेक्सियन में खेल, कला, मनोरंजन, और अन्य उद्योग हस्तियों जैसे क्षेत्र के सितारे शामिल होंगे। लॉन्च के शुरुआती चरण में ग्लोबल स्पोर्ट्स स्टार्स मुख्य भागीदार होंगे।

कोलेक्सियन का उद्देश्य

कोलेक्सियन को NFT संग्रह, व्यापार और सामुदायिक प्लेटफार्मों के माध्यम से आभासी वास्तविकता (virtual reality) के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बनाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। 

Categories:

Tags: , , , ,

Advertisement

Comments