ISRO लांच करेगा पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (Earth Observation Satellite)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation – ISRO) 12 अगस्त को एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लॉन्च (Earth Observation Satellite) करने जा रहा है। इस उपग्रह को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।

मुख्य बिंदु

  • EOS-03 नामक उपग्रह को GSLV-F10 की 14वीं उड़ान में ले जाया जाएगा।
  • GSLV-F10 उपग्रह को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित करेगा।
  • EOS-03 अपने ऑनबोर्ड प्रणोदन प्रणाली का उपयोग करके अंतिम भूस्थिर कक्षा (geostationary orbit) में पहुंच जाएगा।

EOS-03 सैटेलाइट 

EOS-03 एक अत्याधुनिक उपग्रह है। यह बाढ़ और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की वास्तविक समय की निगरानी में सक्षम होगा। यह जल निकायों (water bodies), फसलों (crops), वन आवरण परिवर्तन (forest cover changes) और वनस्पति की स्थिति (vegetation condition) की निगरानी भी करेगा। EOS-03 पूरे देश की प्रतिदिन चार से पांच बार इमेजिंग करने में सक्षम है।

जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV)

GSLV भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का एक एक्सपेंडेबल लॉन्च सिस्टम है। 2001 से 2018 के बीच, GSLV का इस्तेमाल 13  लांच में किया गया था। हालांकि, GSLV मार्क III  एक पूरी तरह से अलग प्रक्षेपण वाहन (launch vehicle) है। GSLV परियोजना 1990 में भू-समकालिक उपग्रहों (geosynchronous satellites) के लिए भारत की लांच क्षमता हासिल करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

Categories:

Tags: , , , , , , , , , , , ,

Advertisement

Comments