NMHC (National Maritime Heritage Complex) को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा

राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (National Maritime Heritage Complex – NMHC) को एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। यह गुजरात के लोथल में भारत की समुद्री विरासत को समर्पित होगा।

मुख्य बिंदु 

  • इसमें प्रत्येक तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय समुद्री विरासत संग्रहालय, समुद्री अनुसंधान संस्थान, विरासत थीम पार्क, भूनिर्माण और मनोरंजन स्थल जैसी कई पर्यटक सुविधाएं शामिल होंगी।
  • इस गंतव्य का उपयोग भारत की समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के लिए किया जाएगा।

राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (National Maritime Heritage Complex – NMHC)

NMHC को गुजरात के लोथल क्षेत्र में एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह प्राचीन से आधुनिक काल तक भारत की समुद्री विरासत को प्रदर्शित करेगा।यह 400 एकड़ के क्षेत्र को कवर करेगा जिसमें हेरिटेज थीम पार्क, राष्ट्रीय समुद्री विरासत संग्रहालय, समुद्री संस्थान, लाइटहाउस संग्रहालय, इको-रिसॉर्ट्स इत्यादि जैसी संरचनाएं शामिल हैं।

लोथल (Lothal)

लोथल प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे दक्षिणी शहर था। इसका निर्माण 2400 ईसा पूर्व में शुरू हुआ था। यह शहर में दुनिया की सबसे पुराना ज्ञात बंदरगाह था, जो शहर को साबरमती नदी के प्राचीन मार्ग से जोड़ती थी।

Categories:

Tags: , , , , , , , , ,

Advertisement

Comments