Zydus की दवा Virafin को DCGI ने मंज़ूरी दी

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (Drug Controller General of India) ने हाल ही में “विराफिन” (Virafin) के उपयोग के लिए “प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग स्वीकृति” प्रदान की है। विराफिन का उपयोग मध्यम COVID-19 संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है।

विराफिन (Virafin)

  • संक्रमण के प्रारंभिक चरण के दौरान विराफिन की एक खुराक, COVID-19 रोगियों को तेजी से ठीक होने में मदद करेगी। साथ ही, जटिलताओं से बचने में मदद मिलेगी।
  • यह ऑक्सीजन समर्थन की आवश्यकता को कम करने में मदद करेगी।
  • विराफिन COVID-19 के मध्यम मामलों में रिकवरी समय में सुधार करती है।
  • Zydus (जायडस) के अनुसार विराफिन द्वारा उपचारित 15% वयस्क रोगी सात दिनों में आरटी-पीसीआर का उपयोग करके नकारात्मक पाए गये।

Zydus COVID-19 वैक्सीन ZyCoV-D पर भी काम कर रहा है।

ZyCoV-D

यह एक डीएनए प्लास्मिड-आधारित वैक्सीन है। जनवरी 2021 में, DGCI ने वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षणों के संचालन की अनुमति प्रदान की टी। मई 2021 तक परीक्षण पूरा होने की उम्मीद है।

डीएनए वैक्सीन

यह एक प्रकार का वैक्सीन है जो एंटीजन कोडित डीएनए अनुक्रम को प्रतिरक्षित कोशिकाओं में परिवर्तित करके निर्मित किया जाता है।

एंटीजन

एंटीजन एक विष या विदेशी पदार्थ है जो शरीर में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को प्रेरित करता है। ये प्रतिक्रियाएं आमतौर पर एंटीबॉडी के रूप में होती हैं।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया

  • DCGI केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन का प्रमुख है।
  • DGCI दवाओं और चिकित्सा उपकरणों को नियंत्रित करता है।
  • DGCI भारत में दवाओं के विनिर्माण, आयात, बिक्री और वितरण के लिए मानक स्थापित करता है।
  • यह सुनिश्चित करता है कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के कार्यान्वयन में एकरूपता है या नहीं।

Categories:

Tags: , , , , , ,

Advertisement

Comments